• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Friday, October 23, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

यूपी एमएलसी चुनाव में 2 बजे 40% पड़े, आयोग ने शेयर किया डेटा

admin by admin
October 23, 2026
in उत्तर प्रदेश
0 0
0
यूपी एमएलसी चुनाव में 2 बजे 40% पड़े, आयोग ने शेयर किया डेटा


UP MLC Election Voting Live Updates : UP में 11 सीटों पर शिक्षक MLC चुनाव के लिए सुबह 8 बजे से वोटिंग जारी है. UP के 72 जिलों में मतदान चल रहा है, केवल कानपुर नगर, कानपुर देहात और उन्नाव को छोड़कर सभी जिलों में वोट डाले जा रहे हैं, जोकि शाम 4 बजे तक जारी रहेगा. MLC के लिए 5 स्नातक और 6 शिक्षक सीट के लिए वोटिंग हो रही है. इसी बीच फतेहपुर जिले के विजयीपुर ब्लॉक में एमएलसी चुनाव की वोटिंग के दौरान समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हो गई. सपा नेता नरेश कोरी और भाजपा नेता आदित्य त्रिवेदी के बीच शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते हाथापाई और मारपीट में बदल गई, जिससे मतदान केंद्र पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घटना के दौरान सपा समर्थकों ने मतदान केंद्र पर फर्जी वोटिंग कराए जाने का गंभीर आरोप लगाया. हंगामे की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को अलग किया और बीच-बचाव कराकर स्थिति को नियंत्रित किया. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

इलाहाबाद झांसी शिक्षक एमएलसी चुनाव शांन्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न

आगरा में फूट-फूटकर रोए सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल, BJP पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप

आगरा: एमएलसी चुनाव के दौरान सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल भावुक हो गए और फूट-फूटकर रोने लगे. उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि खेरागढ़, फतेहाबाद और छत्ता क्षेत्र में बीजेपी के लोग बूथ कैप्चरिंग कर रहे हैं. आकाश अग्रवाल ने आरोप लगाया कि शिकायतों के बावजूद उनकी सुनवाई नहीं हुई और सरकारी मशीनरी ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया. उन्होंने चुनाव प्रक्रिया और न्याय व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि उनका भरोसा उठता जा रहा है. भावुक होकर उन्होंने यहां तक कहा कि वह शाही जामा मस्जिद जाकर इस्लाम कबूल कर लेंगे. सपा प्रत्याशी ने कथित तौर पर खुलेआम बूथ कैप्चरिंग होने का आरोप लगाते हुए कहा, “मेरे परिवार के साथ मुझे भी जेल में डाल दें.” उनके इन आरोपों के बाद आगरा में चुनावी माहौल गरमा गया है. हालांकि, बूथ कैप्चरिंग और प्रशासनिक दुर्व्यवहार से जुड़े आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.

कुशीनगर में शिक्षक MLC चुनाव में बंपर वोटिंग, अब तक 85% मतदान

कुशीनगर: गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए हो रहे MLC चुनाव में कुशीनगर जिले में बंपर मतदान दर्ज किया गया है. जिले में अब तक 85 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर चुके हैं. मतदान को लेकर शिक्षकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. जिले में कुल 15 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 3,496 मतदाता अपने वोट डालेंगे. मतदान प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक लगातार केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं और व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं.

बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव में 73.69% वोटिंग, स्ट्रांग रूम भेजी जा रहीं मतपेटियां

बरेली: बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान संपन्न हो गया. चुनाव में कुल 73.69 फीसदी मतदान दर्ज किया गया. इस निर्वाचन क्षेत्र में बरेली और मुरादाबाद मंडल के 9 जिले शामिल हैं. मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद बैलेट पेपर से भरी मतपेटियों को सुरक्षा व्यवस्था के बीच स्ट्रांग रूम में भेजा जा रहा है. इस चुनाव में कुल 47,700 मतदाता पंजीकृत थे, जबकि 17 प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. अब सभी की नजरें मतगणना और चुनाव परिणाम पर टिकी हैं.

फतेहपुर में बूथ पर सपा और भाजपा समर्थकों में जमकर लड़ाई

एमएलसी चुनाव में फतेहपुर में बूथ पर सपा और भाजपा उम्मीदवारों की आपस में लड़ाई का वीडियो सामने आया है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद सपा चीफ अखिलेश यादव ने इसे शेयर करते हुए चुनाव आयोग और भाजपा पर हमला बोला है. उन्होंने एक्स पर लिखा-

लगता है चुनाव आयोग को नींद की गोली खिलाकर, एमएलसी चुनाव के मतदान केंद्र पर, ये भाजपाई और उनके संगी-साथी फतेहपुर में बूथ लूटने आए हैं. आज चुनाव आयोग का अवकाश का दिन है क्या? चुनाव आयोग से कोई अपील नहीं क्योंकि अपील उससे की जाती है जिससे कोई उम्मीद हो. हम पूरे प्रदेश में ऐसे वीडियो रिकॉर्ड कर रहे हैं व इनके आधार पर चुनाव व्यवस्था में घपलाकर रहे अधिकारियों पर एफ़आइआर करवाएंगे चाहे वो चुनाव आयोग के अधिकारी-कर्मचारी हों या उप्र प्रशासन के. घोर निंदनीय!

अखिलेश यादव ने शेयर किया पोस्ट

सीतापुर पहुंचीं सपा प्रत्याशी कांति सिंह, बीजेपी पर एजेंट नहीं बनने देने और दबाव बनाने का आरोप

सीतापुर: स्नातक एमएलसी चुनाव के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) की प्रत्याशी कांति सिंह सीतापुर पहुंचीं. इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि पार्टी के लोग उनके एजेंटों को बूथ पर बैठने नहीं दे रहे हैं. कांति सिंह ने आरोप लगाया कि बीजेपी के लोग बूथों पर दबाव बनाए हुए हैं. उन्होंने बताया कि इन कथित अनियमितताओं को लेकर वह लगातार चुनाव आयोग और कमिश्नर से शिकायत कर रही हैं. सपा प्रत्याशी ने निष्पक्ष चुनाव कराए जाने की मांग करते हुए संबंधित अधिकारियों से मामले में कार्रवाई की अपील की.

महोबा में मतदान केंद्र के पास सपा-बीजेपी के टेंट लगाने पर विवाद, पुलिस ने हटवाए

महोबा: शिक्षक एमएलसी चुनाव के दौरान महोबा में मतदान केंद्र के पास समाजवादी पार्टी (सपा) और बीजेपी की ओर से टेंट लगाए जाने को लेकर विवाद हो गया. दोनों राजनीतिक दलों के बीच बस्ते लगाए जाने को लेकर कहासुनी हुई. इसके बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे की शिकायत पुलिस और प्रशासन से की. शिकायत मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दोनों दलों के टेंट हटवा दिए. मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के नगरपालिका और सदर तहसील स्थित पोलिंग बूथों का है.

एमएलसी चुनाव में अपने प्रत्याशी को वोट देने सैफई पहुंचे अखिलेश यादव

पूरे प्रदेश में एमएलसी के लिए वोट डाले जा रहे हैं. कई सीटों पर भाजपा और सपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की खबर आई. इसी बीच बड़ी खबर आ रही है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सैफई पहुंच चुके हैं. वे स्नातक चुनाव के लिए सैफई स्थित ब्लॉक मतदान केंद्र में शाम 4 बजे तक मतदान होगा.

बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव में दोपहर 2 बजे तक 59.31% वोटिंग

बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान जारी है. दोपहर 2 बजे तक 59.31 फीसदी मतदान दर्ज किया गया. बरेली और मुरादाबाद मंडल के सभी 9 जिलों में मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं. चुनाव में बैलेट पेपर के जरिए मतदान कराया जा रहा है. इस निर्वाचन क्षेत्र में कुल 47,700 मतदाता हैं, जबकि 17 प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. मतदान को लेकर सभी जिलों में प्रक्रिया जारी है.

सपा प्रत्याशी प्रमेंद्र सिंह भाटी का आरोप- बीजेपी लोकतंत्र को खत्म करने का कर रही काम

मेरठ-सहारनपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से सपा प्रत्याशी प्रमेंद्र सिंह भाटी गाजियाबाद के एक मतदान केंद्र पर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी लोकतंत्र को खत्म करने का काम कर रही है. भाटी ने दावा किया कि मुख्यमंत्री को चुनाव प्रचार में उतरना पड़ रहा है, जो उनके मुताबिक बीजेपी के डर को दर्शाता है. सपा प्रत्याशी ने यह भी आरोप लगाया कि कई जिलों में बीजेपी कार्यकर्ता बूथों पर प्रत्याशियों की तस्वीर लगी पर्चियां लेकर बैठे हैं और बसों से लोगों को वोट डलवाने के लिए लाया जा रहा है. उन्होंने नोएडा और मुजफ्फरनगर के मतदान केंद्रों पर हंगामे का भी जिक्र किया. भाटी के मुताबिक, इन मामलों को लेकर अधिकारियों ने कार्रवाई का भरोसा दिया है. उन्होंने हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर अधिवक्ताओं की नाराजगी और मतदान बहिष्कार का मुद्दा भी उठाया. साथ ही, मतदाताओं से महंगाई, गरीबी और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर सदन में आवाज उठाने वाले उम्मीदवार को चुनने की अपील की.

गाजियाबाद में MLC चुनाव शांतिपूर्ण, दोपहर तक नहीं मिली गड़बड़ी की शिकायत

गाजियाबाद में मेरठ खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए MLC चुनाव का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी रहा. दोपहर 2 बजे तक जिले में स्नातक सीट पर 18% और शिक्षक सीट पर 37% मतदान दर्ज किया गया. जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, मतदान के दौरान फर्जी वोटिंग, हिंसा, हंगामे या मतदान में बाधा डालने जैसी कोई शिकायत सामने नहीं आई. प्रशासन की रिपोर्ट में मतदान प्रक्रिया को सामान्य बताया गया है. अधिकारियों के अनुसार, जिले में मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल बना रहा और मतदान निर्धारित प्रक्रिया के तहत जारी रहा.

शिक्षक सीटों पर वोटिंग की रफ्तार तेज, स्नातक सीटों पर धीमा मतदान

उत्तर प्रदेश विधान परिषद (UP MLC) की 11 सीटों पर मतदान जारी है. दोपहर 2 बजे तक कुल 40.87% मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर चुके हैं. इनमें 5 स्नातक और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं. मतदान के दौरान शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाताओं का उत्साह देखने को मिला, जबकि स्नातक सीटों पर वोटिंग की रफ्तार अपेक्षाकृत धीमी रही. शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में बरेली-मुरादाबाद सीट पर सबसे ज्यादा 59.17% मतदान दर्ज किया गया. वहीं, वाराणसी शिक्षक सीट पर 57.97%, गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट पर 56.32% और लखनऊ शिक्षक सीट पर 36.50% मतदान हुआ. स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में आगरा सीट पर सबसे अधिक 32% मतदान दर्ज किया गया. इसके अलावा मेरठ स्नातक सीट पर 30.38%, वाराणसी स्नातक सीट पर 28.59% और लखनऊ स्नातक सीट पर 27.53% मतदान हुआ. इलाहाबाद-झांसी स्नातक सीट पर सबसे कम 26.30% मतदाताओं ने वोट डाला.

2 बजे तक का डेटा- चुनाव आयोग ने शेयर किया.

UP MLC Elections 2 PM Voting Turnout : उत्तर प्रदेश विधान परिषद (MLC) के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए हो रहे चुनाव में दोपहर 2:00 बजे तक मतदान का प्रतिशत इस प्रकार दर्ज किया गया है:

Agra MLC Election Voting : आगरा खंड एमएलसी चुनाव के दौरान दोपहर 2 बजे तक शिक्षकों में जबरदस्त उत्साह देखा गया, जबकि स्नातक सीट पर मतदान की गति थोड़ी धीमी रही.
शिक्षक सीट : 48.02%
स्नातक सीट : 37.42%

Bulandshahr MLC Voting : बुंदेलखंड/मेरठ खंड के अंतर्गत बुलंदशहर जिले में दोपहर 2 बजे तक का वोटिंग ट्रेंड इस प्रकार रहा:

शिक्षक सीट (Teachers) : 51.45%
स्नातक सीट (Graduates) : 28.70%

Gorakhpur-Faizabad Teacher MLC Voting : गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक खंड निर्वाचन क्षेत्र में आने वाले 17 जिलों के 200 बूथों पर मतदाता उत्साहपूर्वक वोट डाल रहे हैं.
कुल मतदान (शिक्षक खंड) : 56.32%

Sitapur Sidhauli MLC Polls Clash : एमएलसी चुनाव के दौरान सीतापुर शहर और सिधौली क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर जमकर राजनीतिक हंगामा और विवाद देखने को मिला. सीतापुर शहर में सपा के पूर्व विधायक राधे श्याम जायसवाल की पुलिस के अधिकारियों के साथ तीखी नोकझोंक हो गई. इस दौरान पूर्व विधायक ने ड्यूटी पर तैनात दरोगा पर निष्पक्षता छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एजेंट के रूप में काम करने का सीधा आरोप लगाया. वहीं दूसरी ओर सिधौली मतदान केंद्र पर स्थिति और भी तनावपूर्ण हो गई, जहां बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन पर समाजवादी पार्टी (SP) के एजेंट की तरह काम करने का आरोप लगाते हुए जोरदार हंगामा किया. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया और बवाल का रूप लेने लगा कि स्थिति बिगड़ती देख संबंधित दरोगा को अपनी जान बचाकर मतदान केंद्र से भागना पड़ा.

UP MLC चुनाव में दोपहर 12 बजे तक 24.09% वोटिंग

5 स्नातक और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में हो रहा है मतदान

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में स्नातक सीटों के मुकाबले ज्यादा मतदान

बरेली-मुरादाबाद शिक्षक सीट पर सबसे ज्यादा 38.16% मतदान

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट पर 36.07% वोटिंग

वाराणसी शिक्षक सीट पर 34.71% मतदान दर्ज

मेरठ शिक्षक सीट पर 32.44% वोटिंग

लखनऊ शिक्षक सीट पर 16.61% मतदान

मेरठ स्नातक सीट पर 18.12% वोटिंग

आगरा स्नातक सीट पर 18.05% मतदान

लखनऊ स्नातक सीट पर 15.73% वोटिंग

वाराणसी स्नातक सीट पर 15.08% मतदान

इलाहाबाद-झांसी स्नातक सीट पर सबसे कम 13.35% वोटिंग

-अमरोहा : बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 में अमरोहा में दोपहर 12 बजे तक 46.59 प्रतिशत मतदान हुआ.

-लखनऊ खंड स्नातक मतदान प्रतिशत – 15.47
-लखनऊ खंड शिक्षक मतदान प्रतिशत – 30.38

-गोरखपुर-फैजाबाद खंड के अमेठी में शिक्षक वोटिंग 12 बजे तक 58.42 % हुई.

-बाराबंकी : MLC चुनाव मे 10 बजे तक स्नातक चुनाव मे 7.05% और शिक्षक चुनाव में 5.25% मतदान.

-मिर्जापुर -10 बजे तक MLC स्नातक में 6.12 प्रतिशत एवं शिक्षक MLC में 15.45 प्रतिशत मतदान हुआ.

-बरेली मुरादाबाद खंड में 10 बजे तक 11.14 प्रतिशत वोटिंग हुई.

-आगरा में 10 बजे तक 7.37% का मतदान प्रतिशत हुआ.

उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री और आगरा से कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने एमएलसी चुनाव (MLC Elections) के दौरान अपने मताधिकार का प्रयोग किया. मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने विश्वास जताया कि आगरा खंड की विधान परिषद (स्नातक और शिक्षक) की दोनों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) बड़े अंतर से जीत दर्ज करेगी. सपा प्रत्याशियों द्वारा प्रशासन और निष्पक्षता पर उठाए जा रहे सवालों का जवाब देते हुए कैबिनेट मंत्री ने इन सभी आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद और निराधार बताया. इसके साथ ही उन्होंने राजनीतिक दावा करते हुए कहा कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में भी जनता के समर्थन से भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ तीसरी बार प्रदेश में अपनी सरकार बनाने जा रही है.

बलिया में एमएलसी चुनाव के मतदान वाले दिन सपा कार्यालय के ठीक सामने लगे एक विवादित पोस्टर को लेकर राजनीतिक बवाल खड़ा हो गया. पोस्टर पर “दंगा इफ्तार और बिरयानी, सपा की असल कहानी” लिखा हुआ था, जिस पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ अतीक अहमद, आजम खान और मुख्तार अंसारी की तस्वीरें लगी थीं. जानकारी मिलते ही सपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने मौके पर पहुंचकर पोस्टर को फाड़कर नीचे उतार दिया. इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए सपा युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी ने भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष और नेताओं पर गंदी राजनीति करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि बलिया महर्षि भृगु की पवित्र नगरी है और यहां इस तरह की निम्नस्तरीय राजनीति बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सपा कार्यकर्ता पोस्टर लगाने पर उतारू हो गए, तो उन्हें कोई रोक नहीं पाएगा.

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक/शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए चित्रकूट जनपद में मतदान प्रक्रिया जारी है. जिले में कुल 13 बूथों पर सुबह से वोट डाले जा रहे हैं, जहां कुल 11,622 पंजीकृत मतदाता (8,488 पुरुष और 3,134 महिला) अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. सुबह 8 बजे मतदान शुरू होने के बाद शुरुआती दो घंटों में यानी सुबह 10 बजे तक जिले में 4.11 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है. प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था और निष्पक्ष मतदान के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

इटावा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने स्नातक चुनाव के लिए मतदान किया. इटावा के सैफई स्थित ब्लॉक मतदान केंद्र पर वोटिंग हुई. विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर एमएलसी चुनाव महत्वपूर्ण नहीं है. दोनों चुनाव का टेस्ट अलग-अलग है.

Meerut Saharanpur MLC Dinesh Goyal Vote : मेरठ-सहारनपुर स्नातक सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्याशी और निवर्तमान एमएलसी दिनेश कुमार गोयल ने गाजियाबाद स्थित अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान किया. सुबह 8 बजे वोटिंग प्रक्रिया शुरू होते ही उन्होंने सबसे पहले अपने मताधिकार का प्रयोग किया. इस सीट पर बैलेट पेपर के जरिए मतदान संपन्न कराया जा रहा है, जहां गाजियाबाद जिले के कुल 41,014 मतदाता (स्नातक सीट पर 31,169 और शिक्षक सीट पर 9,845) अपने वोट डाल रहे हैं. वोट डालने के बाद दिनेश कुमार गोयल ने जनता के समर्थन पर आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर दोबारा भरोसा जताते हुए प्रत्याशी बनाया है और उन्हें मतदाताओं का भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है. उन्होंने दावा किया कि वे इस बार भी काफी बड़े अंतर से चुनाव जीतकर वापसी करेंगे.

Etawah MLC Voting Mridula Yadav : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की समधन और सैफई की ब्लॉक प्रमुख श्रीमती मृदुला यादव ने एमएलसी स्नातक चुनाव के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया. उन्होंने सैफई स्थित ब्लॉक कार्यालय में बनाए गए मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपना वोट डाला.

यूपी में 11 सीटों में से आगरा क्षेत्र स्नातक, मेरठ क्षेत्र स्नातक, इलाहाबाद-झांसी क्षेत्र स्नातक, लखनऊ क्षेत्र स्नातक और वाराणसी क्षेत्र स्नातक सीट हैं. इसके अलावा आगरा क्षेत्र शिक्षक, मेरठ क्षेत्र शिक्षक, बरेली-मुरादाबाद क्षेत्र शिक्षक, लखनऊ क्षेत्र शिक्षक, काशी क्षेत्र शिक्षक और गोरखपुर-फैजाबाद क्षेत्र शिक्षक सीट शामिल हैं. उत्तर प्रदेश की 5 एमएलसी सीटें पश्चिमी यूपी की हैं, तो दो सीटें लखनऊ क्षेत्र की हैं और एक सीट बुंदेलखंड की, जबकि तीन सीटें पूर्वांचल क्षेत्र की हैं. इन सीटों को लेकर जिन जिलों में वोटिंग होनी है, वहां पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं. मतदान केंद्रों पर मोबाइल, कैमरा और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं है. देखिए पल-पल की लाइव रिपोर्ट..

वोट डालने के लिए मतदाता फोटो पहचान पत्र (EPIC) जरूरी. EPIC न होने पर आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट समेत आयोग द्वारा निर्धारित वैकल्पिक दस्तावेजों के साथ कर सकेंगे मतदान.

Agra MLC Election Voting Updates : आगरा खंड स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव में मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (BJP) और समाजवादी पार्टी (SP) के उम्मीदवारों के बीच माना जा रहा है. चुनाव मैदान में स्नातक सीट पर 13 और शिक्षक सीट पर 12 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. वोटिंग को सुचारू और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए महिला और पुरुष मतदाताओं के लिए अलग-अलग बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है.

Varanasi MLC Election SP Allegations : वाराणसी खंड से समाजवादी पार्टी (SP) के शिक्षक प्रत्याशी और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने एमएलसी चुनाव की वोटिंग से ठीक पहले प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. आज सुबह 8 बजे से शुरू होने वाले मतदान से पूर्व उन्होंने प्रेसनोट जारी कर प्रशासनिक अधिकारियों पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एजेंट के रूप में काम करने का दावा किया. बलिया, जौनपुर और गाजीपुर जिलों की घटनाओं का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि बीते एक सप्ताह से वोटरों को डराया और धमकाया जा रहा है.

Hamirpur MLC Voting : हमीरपुर जिले में स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. इस चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिले भर में 18 बूथ बनाए गए हैं, जहां आज कुल 15,480 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. चुनाव प्रक्रिया पर पैनी नजर रखने और सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए ज़ोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट लगातार क्षेत्रों में गश्त करेंगे.

Prayagraj MLC Polls : इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए आज सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा, जहां कुल 13 प्रत्याशी मैदान में हैं. इस सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा के अशोक कुमार राठौर और सपा के डॉ. मानसिंह यादव के बीच है. पूरे निर्वाचन क्षेत्र के 10 जिलों में कुल 2,64,233 मतदाता (1,84,166 पुरुष और 80,067 महिला) पंजीकृत हैं. प्रयागराज जिले में सबसे ज्यादा 1,15,019 वोटर हैं और यहां 152 बूथ बनाए गए हैं, जिसके लिए जिले को 50 सेक्टरों में बांटा गया है. अन्य जिलों में झांसी (25,220), जालौन (20,999), कौशांबी (20,140), बांदा (19,794), फतेहपुर (17,596), हमीरपुर (15,480), चित्रकूट (11,622), ललितपुर (11,330) और सबसे कम महोबा में 7,033 वोटर हैं. सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल व माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात किए गए हैं और हर बूथ की वीडियोग्राफी कराई जा रही है. मतगणना 29 अक्टूबर को होगी.

Meerut MLC Election Updates : मेरठ में शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए आज सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा. जिले के कुल 107 बूथों पर वोट डाले जाएंगे हैं, जिन्हें सुचारू रूप से संचालित करने के लिए पूरे जिले को 11 जोन और 31 सेक्टरों में विभाजित किया गया है. इन बूथों की देखरेख 11 जोनल मजिस्ट्रेट और 31 सेक्टर मजिस्ट्रेट कर रहे हैं. इस चुनाव में स्नातक सीट के लिए 1.28 लाख मतदाता और शिक्षक सीट के लिए 54,125 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

Gonda MLC Voting : गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक एमएलसी चुनाव के तहत गोंडा जिले के 12 मतदान केंद्रों पर आज वोट डाले जाएंगे. 16 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे. चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने के लिए मतदान केंद्रों को 12 सेक्टरों में बांटा गया है, जहां जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात किए गए हैं. जिलाधिकारी (DM) और पुलिस अधीक्षक (SP) खुद क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर पूरी प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए हैं.

Bahraich MLC Election : गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए बहराइच जिले में 1,636 मतदाता इस प्रक्रिया में भाग लेंगे. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. डीएम और एसपी लगातार क्षेत्रों में गश्त कर रहे हैं. चुनाव प्रक्रिया के मद्देनजर जिले में कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रखे गए हैं.

Sonbhadra MLC Voting : वाराणसी खंड स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए सोनभद्र जिले में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड़ पर है. जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के अनुसार, स्नातक निर्वाचन के लिए 16,850 और शिक्षक निर्वाचन के लिए 1,741 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सभी बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

Kasganj MLC Election : आगरा खंड स्नातक और शिक्षक विधान परिषद चुनाव के लिए कासगंज जिले के 20 बूथों पर आज वोट डाले जाएंगे, जहां कुल 25 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा. शिक्षक निर्वाचन के लिए 8 बूथों पर 1,291 मतदाता और स्नातक निर्वाचन के लिए 12 बूथों पर 9,925 वोटर पंजीकृत हैं. सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए जिले को 5 जोन और 12 सेक्टरों में बांटा गया है. मतदान केंद्रों पर करीब 100 कार्मिक (प्रति बूथ 4 कार्मिक) तैनात हैं, साथ ही महिला पुलिसकर्मियों समेत भारी पुलिस बल मुस्तैद किया गया है.

Ghaziabad MLC Polls : मेरठ खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत गाजियाबाद जिले में आज बैलेट पेपर के जरिए मतदान हो रहा है. सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक चलने वाली इस वोटिंग में कुल 41,014 मतदाता (स्नातक सीट पर 31,169 और शिक्षक सीट पर 9,845) भाग ले रहे हैं. जिले के 13 मतदान केंद्रों पर 75 बूथ बनाए गए हैं, जहां सुरक्षा के लिए लगभग 400 पुलिसकर्मियों और पीएसी (PAC) की तैनाती की गई है. एमएलसी चुनाव के कारण जिले में नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल और कॉलेज आज बंद हैं, जबकि वोटों की गिनती 27 अक्टूबर को की जाएगी.

दरअसल, यूपी में कुल 11 सीटों पर चुनाव होने हैं, जिनमें 5 स्नातक, 6 शिक्षक सीट पर चुनाव है. कुल वोटर 14.58 लाख हैं. 27 अक्टूबर को इसको नतीजे आएंगे. खास बात ये है कि इसमें EVM से नहीं, बल्कि बैलेट पेपर से चुनाव होने हैं. कुल 2697 मतदान केंद्रों पर वोटिंग होगी. MLC की कुल 100 सीटे हैं.. जिनमें 90 निर्वाचित होते हैं और 10 मनोनीत.

5 सीट पर स्नातक MLC चुनाव हैं.. जो लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ और प्रयागराज-झांसी के लिए चुनाव होंगे.. वहीं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए भी लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, बरेली-मुरादाबाद और गोरखपुर-फैजाबाद के लिए चुनाव होंगे.. बहराइच में 7 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे, जिसके लिए पोलिंग पार्टियां सब तैयारी कर चुकी है. प्रयागराज में 152 बूथों पर मतदान की प्रक्रिया होगी तो वहीं बदायूं में 10 और अमेठी में 9 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं. मथुरा में भी शिक्षक MLC चुनाव की वोटिंग होगी. फिरोजाबाद में मतदान के लिए 33 और बाराबंकी में 54 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. संभल में 7 बूथ पर करीब साढ़े 3 हजार वोटर अपने मताधिकारी का इस्तेमाल करेंगे, जबकि जौनपुर में 90 मतदान केंद्र बनाए गए हैं.

प्रत्याशियों की बात करें तो..
1- गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट से बीजेपी प्रत्याशी ध्रुव त्रिपाठी हैं, वहीं उनके खिलाफ एसपी ने डॉ. संजयन त्रिपाठी को उतारा है..
2- लखनऊ शिक्षक सीट से जहां बीजेपी ने उमेश द्विवेदी को अपना प्रत्याशी बनाया है, वहीं एसपी ने सुशील कुमार पटेल पर दांव खेला है.
3-वाराणसी शिक्षक सीट से बीजेपी ने डॉ. प्रमोद मिश्रा को कैंडिडेट बनाया है, वहीं एसपी ने लाल बिहारी यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है.
4- मेरठ शिक्षक सीट से बीजेपी ने श्रीचंद शर्मा को प्रत्याशी बनाया है.. वहीं एसपी ने नितिन कुमार तोमर पर दांव खेला है.
5- बरेली-मुरादाबाद शिक्षक सीट से बीजेपी के डॉ. हरि सिंह ढिल्लों मैदान में हैं.. वहीं एसपी ने हाजी मोहम्मद दानिश अख्तर को प्रत्याशी बनाया है.
6- आगरा-अलीगढ़ शिक्षक सीट से बीजेपी ने हरि किशोर तिवारी को प्रत्याशी बनाया है, वहीं एसपी ने डॉ. आकाश अग्रवाल पर दांव खेला है.
7- लखनऊ स्नातक सीट से बीजेपी ने अवनीश कुमार सिंह को प्रत्याशी बनाया है, वहीं एसपी से कांति सिंह प्रत्याशी है.
8- आगरा स्नातक सीट से बीजेपी के लिए डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह प्रत्याशी हैं, वहीं एसपी ने शशांक यादव पर दांव खेला है.
9- वाराणसी स्नातक सीट से बीजेपी के केदार नाथ सिंह प्रत्याशी हैं, वहीं एसपी ने आशुतोष सिन्हा को प्रत्याशी बनाया है.
10- इलाहाबाद-झांसी स्नातक सीट से बीजेपी प्रत्याशी हैं, अशोक कुमार राठौर, वहीं एसपी ने मान सिंह को प्रत्याशी बनाया है.
11-मेरठ-सहारनपुर स्नातक सीट से बीजेपी ने जहां दिनेश गोयल को अपना प्रतायशी बनाया है, वहीं एसपी ने प्रमेंद्र सिंह भाटी पर दांव खेला है.



Source link

Views: 1
Previous Post

अक्षरा सिंह से माफी मांगने के बाद पवन सिंह पर पत्नी ज्योति का तंज- ‘ऐसा पति नहीं चाहिए जो थूककर चाटे’

admin

admin

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • यूपी एमएलसी चुनाव में 2 बजे 40% पड़े, आयोग ने शेयर किया डेटा
  • अक्षरा सिंह से माफी मांगने के बाद पवन सिंह पर पत्नी ज्योति का तंज- ‘ऐसा पति नहीं चाहिए जो थूककर चाटे’
  • Asian Para Games Live Update: शीतल देवी और तोमन ने जीता गोल्ड, टेबल टेनिस में भाविना ने मेडल किया पक्का
  • चित्रकूट में यहां बसने वाला है नया नगर, किराए के मकान से लोगों को मिलेगी राहत, क्या है सरकार का प्लान?
  • 2014 में ही हो गई थी भविष्यवाणी, एआर रहमान ने बताया ‘रामायण’ से जुड़ा दिलचस्प किस्सा, अब सच हुआ सपना

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    यूपी एमएलसी चुनाव में 2 बजे 40% पड़े, आयोग ने शेयर किया डेटा

    यूपी एमएलसी चुनाव में 2 बजे 40% पड़े, आयोग ने शेयर किया डेटा

    by admin
    October 23, 2026
    0

    UP MLC Election Voting Live Updates : UP में 11 सीटों पर शिक्षक MLC चुनाव के लिए सुबह 8 बजे...

    Recent News

    यूपी एमएलसी चुनाव में 2 बजे 40% पड़े, आयोग ने शेयर किया डेटा

    यूपी एमएलसी चुनाव में 2 बजे 40% पड़े, आयोग ने शेयर किया डेटा

    October 23, 2026
    अक्षरा सिंह से माफी मांगने के बाद पवन सिंह पर पत्नी ज्योति का तंज- ‘ऐसा पति नहीं चाहिए जो थूककर चाटे’

    अक्षरा सिंह से माफी मांगने के बाद पवन सिंह पर पत्नी ज्योति का तंज- ‘ऐसा पति नहीं चाहिए जो थूककर चाटे’

    October 23, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News