• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Thursday, October 22, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

Asian Para Games Live Update: शीतल देवी और तोमन ने जीता गोल्ड, टेबल टेनिस में भाविना ने मेडल किया पक्का

admin by admin
October 22, 2026
in खेल
0 0
0
Asian Para Games Live Update: शीतल देवी और तोमन ने जीता गोल्ड, टेबल टेनिस में भाविना ने मेडल किया पक्का


Asian Para Games Live Update Day-4: एशियन पैरा गेम्स 2026 का आज चौथा दिन है. चौथे दिन के खेल में भारतीय एथलीट पैरा बैडमिंटन, एथलेटिक्स, तैराकी, शूटिंग, आर्चरी और टेबल टेनिस जैसी प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाएंगे. खेल के तीसरे दिन तक भारतीय खिलाड़ियों ने 62 मेडल जीत लिए हैं, जिसमें 14 गोल्ड मेडल शामिल है. इसके अलावा 21 सिल्वर और 27 ब्रॉन्ज मेडल शामिल है. ऐसें चौथे दिन के लाइव अपडेट के लिए बने रहे हमारे साथ.

अंजनाबेन बुंबाडिया ने जीता सिल्वर मेडल

एशियाई पैरा खेलों में एथलेटिक्स में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए शैलेष कुमार की अगुवाई में भारत ने पुरूषों की ऊंची कूद टी63 स्पर्धा में तीनों पदक जीते जबकि अंजनाबेन बुंबाडिया और दिलीप गावित ने 400 मीटर टी47 महिला और पुरूष वर्ग में और सुवर्णा राज ने महिलाओं की चक्का फेंक एफ54 स्पर्धा में पीले तमगे अपने नाम किये. बुंबाडिया ने महिलाओं की 400 मीटर टी47 स्पर्धा में बृहस्पतिवार को स्वर्ण पदक जीता जबकि जयंती बेहेडा को रजत पदक मिला .

पैरा तैराक रवि बुडिगिना ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

भारत के किशोर पैरा तैराक रवि बुडिगिना ने बृहस्पतिवार को यहां एशियाई पैरा खेलों में पुरुषों की 50 मीटर फ्रीस्टाइल एस13 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर पदकों की हैट्रिक पूरी की जबकि दो अन्य भारतीय तैराकों ने भी पदक जीते. रवि इससे पहले इस सप्ताह पुरुषों की एस13 वर्ग की 100 मीटर बैकस्ट्रोक और फ्रीस्टाइल स्पर्धाओं में भी रजत पदक जीत चुके हैं. आंध्र प्रदेश के दृष्टिबाधित 18 वर्षीय रवि ने 50 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में 25.89 सेकेंड का समय लेकर तीसरा स्थान हासिल किया. कपिल कुमार और स्वातिक पाटिल ने अपनी-अपनी स्पर्धाओं में क्रमश: रजत और कांस्य पदक जीता. इसके साथ ही तैराकी में भारत के कुल पदकों की संख्या नौ हो गई.

पैरा स्विमिंग कपिल कुमार ने जीता सिल्वर मेडल

कपिल कुमार ने पुरुषों की 400 मीटर फ्रीस्टाइल S10 स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता है. भारतीय तैराक ने 4:38.44 का समय निकालकर दूसरा स्थान हासिल किया. जापान के अकिटो मिनाई ने 4:27.44 के समय के साथ गोल्ड मेडल जीता. ईरान के शाहीन इजद्यार ने 4:38.65 के समय के साथ ब्रॉन्ज़ मेडल अपने नाम किया.

भविना पटेल और शुभम वाधवा ने मिक्स्ड डबल्स में जीता ब्रॉन्ज मेडल

भारत की भविना पटेल और शुभम वाधवा ने मिक्स्ड डबल्स क्लास XD7 में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया. सेमीफाइनल में उन्हें दक्षिण कोरिया के येओंगजिन जांग और मिग्यू ली से 1-3 (6-11, 11-8, 5-11, 9-11) से हार का सामना करना पड़ा. इस जोड़ी ने एशियन पैरा गेम्स में भारत के लिए पहला डबल्स मेडल जीता है, और इस संस्करण में यह देश का छठा टेबल टेनिस मेडल है. महिला सिंगल्स क्लास 4-5 में ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद, यह भविना का दूसरा मेडल है.

शीतल देवी और तोमन कुमार ने मिक्स्ड कंपाउंड आर्चरी में जीता गोल्ड

भारत की शीतल देवी और तोमन कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एशियाई पैरा खेलों की तीरंदाजी प्रतियोगिता की कंपाउंड मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता, जबकि स्वाति चौधरी ने महिला डब्ल्यू1 श्रेणी में रजत पदक जीतकर इतिहास रचा. शीतल और तोमन ने मौजूदा खेलों में तीरंदाजी में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया. इससे पहले शीतल ने महिला कंपाउंड युगल स्पर्धा में पायल नाग के साथ मिलकर रजत पदक जीता था.

शीतल का यह एशियाई पैरा खेलों में मिश्रित टीम वर्ग में लगातार दूसरा स्वर्ण पदक है. इससे पहले उन्होंने 2023 के हांगझोउ खेलों में राकेश कुमार के साथ मिलकर खिताब जीता था. शीतल और तोमन ने फाइनल में इंडोनेशिया की तेओडोरा ऑडी आयुडिया फेरेली और केन स्वागुमिलंग को 151-148 से हराया.

क्वालीफाइंग राउंड में विश्व रिकार्ड बनाने वाली शीर्ष वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी ने फाइनल में शुरू से लेकर आखिर तक अपनी बढ़त बनाए रखी. भारतीय टीम ने पहले सेट में 38-37 से बढ़त हासिल कर ली. इसके बाद उन्होंने दूसरे सेट में भी अच्छा प्रदर्शन किया और 77-73 के अंतर से अपनी बढ़त चार अंक की कर दी. इस दौरान उन्होंने केवल एक अंक गंवाया.



Source link

Previous Post

चित्रकूट में यहां बसने वाला है नया नगर, किराए के मकान से लोगों को मिलेगी राहत, क्या है सरकार का प्लान?

admin

admin

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • Asian Para Games Live Update: शीतल देवी और तोमन ने जीता गोल्ड, टेबल टेनिस में भाविना ने मेडल किया पक्का
  • चित्रकूट में यहां बसने वाला है नया नगर, किराए के मकान से लोगों को मिलेगी राहत, क्या है सरकार का प्लान?
  • 2014 में ही हो गई थी भविष्यवाणी, एआर रहमान ने बताया ‘रामायण’ से जुड़ा दिलचस्प किस्सा, अब सच हुआ सपना
  • नम आंखों से मां दुर्गा को दी गई विदाई, जयकारों के बीच निकली विसर्जन यात्रा ।।
  • वाह सिमरन वाह…एशियाई पैरा गेम्स में भारतीय स्प्रिंटर का धमाका, 100 मीटर में रिकॉर्ड के साथ जीता दूसरा गोल्ड

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    Asian Para Games Live Update: शीतल देवी और तोमन ने जीता गोल्ड, टेबल टेनिस में भाविना ने मेडल किया पक्का

    Asian Para Games Live Update: शीतल देवी और तोमन ने जीता गोल्ड, टेबल टेनिस में भाविना ने मेडल किया पक्का

    by admin
    October 22, 2026
    0

    Asian Para Games Live Update Day-4: एशियन पैरा गेम्स 2026 का आज चौथा दिन है. चौथे दिन के खेल में...

    Recent News

    Asian Para Games Live Update: शीतल देवी और तोमन ने जीता गोल्ड, टेबल टेनिस में भाविना ने मेडल किया पक्का

    Asian Para Games Live Update: शीतल देवी और तोमन ने जीता गोल्ड, टेबल टेनिस में भाविना ने मेडल किया पक्का

    October 22, 2026
    चित्रकूट में यहां बसने वाला है नया नगर, किराए के मकान से लोगों को मिलेगी राहत, क्या है सरकार का प्लान?

    चित्रकूट में यहां बसने वाला है नया नगर, किराए के मकान से लोगों को मिलेगी राहत, क्या है सरकार का प्लान?

    October 22, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News