• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Saturday, October 24, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

यमुना एक्सप्रेसवे पर नोएडा-आगरा से आने वालों को मिलने जा रही बड़ी राहत, बलदेव जाना होगा आसान, Uttar-pradesh Hindi News

admin by admin
July 24, 2026
in मथुरा विन्द्रावन
0 0
0
यमुना एक्सप्रेसवे पर नोएडा-आगरा से आने वालों को मिलने जा रही बड़ी राहत, बलदेव जाना होगा आसान, Uttar-pradesh Hindi News


यमुना एक्सप्रेसवे पर नोएडा या आगरा से आने वालों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। मथुरा के बलदेव जाना आसान हो जाएगा। जिलाधिकारी ने बलदेव पर कट बनाने का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है।

यमुना एक्सप्रेस वे पर जल्द ही मथुरा में बलदेव कट की सौगात मिल जाएगी। जिलाधिकारी सीपी सिंह ने यहां पर कट बनाने का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। यमुना एक्सप्रेस वे पर बलदेव पर कट देने को जरूरी बताया है। इस कट की मांग काफी समय से चली आरही है। नोएडा या आगरा की ओर से आने वालों को बलदेव जाने के लिए अभी राया कट पर उतरना पड़ता है। आगरा से अगर कोई यमुना एक्सप्रेस वे पर होकर आरहा है तो बलदेव रोड के ऊपर फ्लाईओवर से होते हुए पहले उसे राया कट आना पड़ेगा और फिर करीब 20 किलोमीटर वापस बलदेव जाना पड़ेगा।

इसी तरह दिल्ली से आने वालों को भी पहले राया कट पर उतरना होगा और फिर 20 किलोमीटर बलदेव जाना पड़ता है। यमुना एक्सप्रेस वे पर बलदेव पर कट बनाने के लिए विभिन्न संगठन मांग करते रहे हैं। यमुना एक्सप्रेस वे पर फिलहाल कोई हादसा होता है तो एम्बुलेंस को मथुरा से राया कट होकर जाना पड़ता है।

बलदेव के निकट हादसे के बाद भी हुई थी दिक्कतें

यमुना एक्सप्रेस वे पर 16 दिसंबर को बड़ा हादसा हुआ था। इसमें कोहरे के कारण कई वाहन भिड़ गये थे। जिसमें कई बसों में आग लग गई थी। हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना में दमकल की गाड़ियां, एम्बुलेंस और पुलिस प्रशासन को मथुरा से पहले राया कट पहुंचना पड़ा और फिर एक्सप्रेस वे होकर घटनास्थल पर पहुंचा जा सका। अगर बलदेव पर यमुना एक्सप्रेस वे के लिए कट होता तो मदद के लिए ये गाड़ियां लक्षमीनगर या गोकुल बैराज से सीधे बलदेव के लिए निकल जातीं और करीब 40 मिनट पहले पहुंचा जा सकता था।

कट होता तो बच सकती थी कई लोगों की जान

जिलाधिकारी ने अब इस बारे में शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। उन्होंने यमुना एक्सप्रेस वे पर बलदेव पर कट बनाये जाने का पक्ष लिया है। जिलाधिकारी ने शासन को लिखा है कि अगर बलदेव पर कट होता तो 16 दिसंबर को वाहनों के टकराने के बाद कई बसों में आग लगने की घटना में झुलसे कई लोगों को बचाया जा सकता था।

कहा है कि यमुना एक्सप्रेस वे पर वाहनों में आग लगने पर प्रशासन तुरंत मदद को दौड़ पड़ा। अगर बलदेव पर यमुना एक्सप्रेस वे के लिए कट होता तो अधिकारी, एम्बुलेंस और दमकल की गाड़ियां करीब 40 मिनट पहले घटनास्थल पर पहुंच जातीं। जिलाधिकारी ने यह भी कहा है कि बलदेव पर यमुना एक्सप्रेस वे पर कट होने से बलदेव में श्रद्धालुओं का न केबल आवागमन सुगम होगा, बल्कि उनकी संख्या भी बढ़ेगी।

बसों से आने वाले लोग लेते हैं रिस्क

यमुना एक्सप्रेस वे से होकर बसों से बलदेव आने वाले लोग यमुना एक्सप्रेस वे पर खप्परपुर पर उतरते हैं। बसों से एक्सप्रेस वे पर उतरने के बाद ये लोग जान जोखिम में डालकर एक्सप्रेस वे से ढलान पर होते हुए बलदेव रोड पर उतरते हैं और वहां से टैंपो द्वारा बलदेव पहुंचते हैं।

जिलाधिकारी सीपी सिंह के अनुसार यमुना एक्सप्रेस वे पर बलदेव पर कट देने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है। यमुना एक्सप्रेस वे पर बलदेव पर कट होने से लोगों को लाभ होगा। इससे वहां श्रद्धालुओं का आवागमन भी सुगम होगा और श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ेगी। उम्मीद है कि जल्दी ही शासन से इसकी अनुमति मिल जाएगी।



Source link

Views: 1
Previous Post

यूपी के 25 हजार अनुदेशकों को 2017 से ही मिलेगा बढ़ा हुआ मानदेय, सप्रीम कोर्ट से सरकार को झटका, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post

4 दिन रद्द रहेंगी धनबाद से चलने वाली 18 ट्रेनें, कई के बदले गए रूट, Jharkhand Hindi News

admin

admin

Next Post
4 दिन रद्द रहेंगी धनबाद से चलने वाली 18 ट्रेनें, कई के बदले गए रूट, Jharkhand Hindi News

4 दिन रद्द रहेंगी धनबाद से चलने वाली 18 ट्रेनें, कई के बदले गए रूट, Jharkhand Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • जापान में गोविंद ने राधा के साथ जीता रजत, गाइड रनर बनकर दिया साथ
  • यूपी एमएलसी चुनाव में 2 बजे 40% पड़े, आयोग ने शेयर किया डेटा
  • अक्षरा सिंह से माफी मांगने के बाद पवन सिंह पर पत्नी ज्योति का तंज- ‘ऐसा पति नहीं चाहिए जो थूककर चाटे’
  • Asian Para Games Live Update: शीतल देवी और तोमन ने जीता गोल्ड, टेबल टेनिस में भाविना ने मेडल किया पक्का
  • चित्रकूट में यहां बसने वाला है नया नगर, किराए के मकान से लोगों को मिलेगी राहत, क्या है सरकार का प्लान?

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    जापान में गोविंद ने राधा के साथ जीता रजत, गाइड रनर बनकर दिया साथ

    जापान में गोविंद ने राधा के साथ जीता रजत, गाइड रनर बनकर दिया साथ

    by admin
    October 23, 2026
    0

    Last Updated:October 23, 2026, 15:27 ISTAsian Para games Japan : जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन पैरा गेम्स में जालोर...

    Recent News

    जापान में गोविंद ने राधा के साथ जीता रजत, गाइड रनर बनकर दिया साथ

    जापान में गोविंद ने राधा के साथ जीता रजत, गाइड रनर बनकर दिया साथ

    October 23, 2026
    यूपी एमएलसी चुनाव में 2 बजे 40% पड़े, आयोग ने शेयर किया डेटा

    यूपी एमएलसी चुनाव में 2 बजे 40% पड़े, आयोग ने शेयर किया डेटा

    October 23, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News