• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Sunday, September 13, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

मारकुंडी में विकसित होगा नया औद्योगिक क्षेत्र, रोजगार की होगी भरमार।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
July 5, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

50 एकड़ में विकसित होगा सरदार वल्लभभाई पटेल रोजगार एवं औद्योगिक क्षेत्र।

रोजागार के लिए युवाओं का पलायन रोकने को योगी सरकार की अनूठी पहल।

अत्याधुनिक औद्योगिक क्षेत्र में उपलब्ध होंगी सभी हाईटेक सुविधाएं।

युवाओं को अब प्रशिक्षण, रोजगार व स्वरोजगार एक ही मंच पर हो सकेगा उपलब्ध।

गुरमा मोड़ से औद्योगिक क्षेत्र तक 16 करोड़ की लागत से बनाई जाएगी सड़क।

सोनभद्र। देश में सर्वाधिक बिजली का उत्पादन करने वाला सोनभद्र जिला अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में औद्योगिक विकास की ओर तेजी से बढ़ रहा है। प्रदेश सरकार की विकासवादी सोच से जिले में बड़ी परियोजनाएं लगातार धरातल पर उतर रही हैं, जिनमें हजारों युवाओं को रोजगार प्राप्त हुआ है। इसी कड़ी में युवाओं को विश्वस्तरीय कौशल विकास प्रशिक्षण, रोजगार व स्वरोजगार के अवसर एक ही मंच पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से योगी सरकार सरदार वल्लभभाई पटेल रोजगार एवं औद्योगिक क्षेत्र विकसित करेगी। जिला प्रशासन ने 50 एकड़ में विकसित होने वाले इस अत्याधुनिक औद्योगिक क्षेत्र के लिए भूमि का चयन कर प्रस्ताव शासन को भेजा है। औद्योगिक क्षेत्र विकसित होने के बाद युवाओं के लिए रोजगार के भरपूर अवसर उपलब्ध होंगे, उन्हें रोजगार के लिए पलायन नहीं करना होगा साथ ही सोनभद्र की औद्योगिक पहचान को भी नई दिशा मिलेगी।
जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि युवाओं को प्रशिक्षण, रोजगार व स्वरोजगार एक ही मंच पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मारकुंडी में 50 एकड़ भूमि पर सरदार वल्लभभाई पटेल रोजगार एवं औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा। शासन के निर्देश पर भूमि का चयन कर प्रस्ताव भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही युद्ध स्तर पर औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अत्याधुनिक औद्योगिक क्षेत्र में स्किल डेवलेपमेंट सेंटर, औद्योगिक ईकाइयां व उत्पादों के आउटलेट के निर्माण के साथ ही पर्यावरण का विशेष ख्याल रखते हुए हरित आवरण सुनिश्चित किया जाएगा। बताया कि यहां युवाओं को आईटी, एआई, रोबोटिक्स, मैन्युफैक्चरिंग इलेक्ट्रॉनिक्स ऑटोमोबाइल, ऊर्जा, लॉजिस्टिक्स, हॉस्पिटैलिटी सहित आधुनिक क्षेत्रों में उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण के उपरांत युवाओं को औद्योगिक क्षेत्र में ही रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि इस परियोजना से स्थानीय एमएसएमई, स्टार्टअप एवं नए उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा, जिससे जिले में निवेश, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। 

*प्लग-एंड-प्ले इंफ्रास्ट्रक्चर से तेजी से स्थापित होंगे उद्योग*

जिलाधिकारी ने बताया कि इस औद्योगिक क्षेत्र को प्लग-एंड-प्ले इंफ्रास्ट्रक्चर नीति के तहत विकसित किया जाएगा। यहां बिजली, पानी, सड़क, सीवरेज और इंटरनेट जैसी सभी बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ उद्योगों को तेजी से स्थापित करने के लिए सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यहां उद्यमियों के लिए तैयार फैक्ट्री शेड्स उपलब्ध जिससे वे अपनी मशीनें लगाकर तुरंत उत्पादन शुरू कर सकें। बताया कि यह परियोजना सोनभद्र को पूर्वांचल एवं विंध्य क्षेत्र के प्रमुख औद्योगिक, कौशल विकास एवं रोजगार केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम सिद्ध होगी।

*16 करोड़ से बनेगी सड़क, उद्योग को देगी रफ्तार*

जिलाधिकारी ने बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल रोजगार एवं औद्योगिक क्षेत्र के विकास के साथ ही उद्योगों के लिए सुगम आवागमन भी सुनिश्चित किया जाएगा। बताया कि गुरमा मोड़ से औद्योगिक क्षेत्र के बीच 15.99 करोड़ रुपये की लागत से सड़क का निर्माण कराया जाएगा। सड़क निर्माण से उद्योगों को समय पर कच्चा माल और तैयार माल की डिलीवरी में आसानी होगी। इससे ट्रांसपोर्ट लागत घटेगी और उद्योगों की प्रतिस्पर्धा क्षमता बढ़ेगी।

Previous Post

मोबाइल चार्जर लगाते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया।

Next Post

गीत और कठिन योगाभ्यास के जरिए करें योग, रहें निरोग का दिया गया संदेश।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

गीत और कठिन योगाभ्यास के जरिए करें योग, रहें निरोग का दिया गया संदेश।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • MP के 14 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें अपने शहर का हाल, Madhya-pradesh Hindi News
  • उफनती नदी के बीच खाट और ट्यूब के सहारे जान हथेली पर रख अस्पताल पहुंची महिला, सोता रहा प्रशासन, Madhya-pradesh Hindi News
  • भोपाल में स्वाइन फ्लू से पहली मौत, बीते 12 दिन में मिले कितने मरीज?, Madhya-pradesh Hindi News
  • भोपाल से दिल्ली आ रहा विमान जयपुर मोड़ा गया, अचानक आई तकनीकि खराबी से मचा हड़कंप, Rajasthan Hindi News
  • MP को डकैती मुक्त घोषित करने के बाद भी 1000 लोगों पर केस, HC का सरकार को नोटिस, Madhya-pradesh Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    MP के 14 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें अपने शहर का हाल, Madhya-pradesh Hindi News

    MP के 14 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें अपने शहर का हाल, Madhya-pradesh Hindi News

    by admin
    September 13, 2026
    0

    मध्य प्रदेश के 14 जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश, आंधी और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया...

    Recent News

    MP के 14 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें अपने शहर का हाल, Madhya-pradesh Hindi News

    MP के 14 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें अपने शहर का हाल, Madhya-pradesh Hindi News

    September 13, 2026
    उफनती नदी के बीच खाट और ट्यूब के सहारे जान हथेली पर रख अस्पताल पहुंची महिला, सोता रहा प्रशासन, Madhya-pradesh Hindi News

    उफनती नदी के बीच खाट और ट्यूब के सहारे जान हथेली पर रख अस्पताल पहुंची महिला, सोता रहा प्रशासन, Madhya-pradesh Hindi News

    September 13, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News