• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Sunday, July 5, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

गीत और कठिन योगाभ्यास के जरिए करें योग, रहें निरोग का दिया गया संदेश।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
July 5, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

-भारत स्वाभिमान राज्य प्रभारी भगवान सिंह व पतंजलि योग समिति राज्य प्रभारी दुर्गेश योगी का अंगवस्त्र व पगड़ी पहनाकर किया गया सम्मान।

योग के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने के लिए वरिष्ठ पत्रकार राजेश पाठक को अंगवस्त्र देकर किया गया सम्मानित।

-कई योग साधकों को भी किया गया सम्मानित।

-सोनभद्र नगर स्थित मारवाड़ी धर्मशाला में किया गया था भव्य आयोजन।

सोनभद्र। पतंजलि योग परिवार सोनभद्र द्वारा रविवार को प्रातःकाल मारवाड़ी धर्मशाला में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान गीत व कठिन योगाभ्यास के जरिए करें योग, रहें निरोग का संदेश दिया गया। इसके साथ ही भारत स्वाभिमान राज्य प्रभारी भगवान सिंह व पतंजलि योग समिति राज्य प्रभारी दुर्गेश योगी जी को अंगवस्त्र व पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। वहीं योग के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने पर वरिष्ठ पत्रकार राजेश पाठक को राज्य प्रभारी द्वय के जरिए अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।इसके अलावा कई योग साधकों को भी सम्मानित किया गया।
पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रबि प्रकाश त्रिपाठी व भारत स्वाभिमान जिला महामंत्री सुनील कुमार चौबे के नेतृत्व व नगर संरक्षक दिनेश लाल श्रीवास्तव तथा तहसील प्रभारी दिलीप कुमार सिंह के  कुशल मार्गदर्शन व जिला संरक्षक मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता व भारत स्वाभिमान राज्य प्रभारी भगवान सिंह के गरिमामय उपस्थिति में पतंजलि योग समिति राज्य प्रभारी उत्तर प्रदेश पूर्व दुर्गेश योगी जी को लखनऊ में योग गौरव सम्मान प्राप्त होने पर सम्मान समारोह का कार्यक्रम हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। सर्वप्रथम राज्य प्रभारीगण के द्वारा शंख ध्वनि के साथ दीप प्रज्वलन के पश्चात प्रातः कालीन योगाभ्यास कराया गया तथा योग से होने वाले लाभ को विस्तृत तरीके से बताया गया, दयानंद मौर्य व बहन पूनम जी के द्वारा बहुत सुंदर गीत प्रस्तुत की गई ,योगी सूरज चौबे, राकेश साहनी व नन्हा योगी अमृत राज द्वारा कठिन से कठिन योगाभ्यास कराया गया।
राज्य प्रभारी भारत स्वाभिमान भगवान सिंह जी की गरिमामय उपस्थिति में जनपद सोनभद्र के भारत स्वाभिमान जिला प्रभारी वीरेंद्र योगी, पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रबि प्रकाश त्रिपाठी,किसान सेवा समिति जिला प्रभारी अरुण कुमार यादव ,युवा भारत जिला प्रभारी मयंक दुबे,सोशल मीडिया राज्य प्रभारी बहन पल्लवी जी, नगर संयोजक दिनेश लाल श्रीवास्तव , ओम प्रकाश यादव, सुनील कुमार श्रीवास्तव, विमल कुमार सिंह, गोपाल दास केसरी, जिला संगठन मंत्री मोहर देव पांडेय , पतंजलि योग समिति सह जिला प्रभारी दिनेश कुमार पाठक, रामकुमार त्रिपाठी, शैलेश कुमार ,मिथिलेश कुमार सिंह, बहन पूर्णिमा जी तथा उपस्थित योग साधकों के द्वारा योग गौरव सम्मान  प्राप्त होने पर, पतंजलि योग समिति राज्य प्रभारी  भ्राता दुर्गेश योगी जी को अंग वस्त्र,पगड़ी तथा स्वयं का चित्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पतंजलि योग परिवार सोनभद्र के सभी संगठनो के पदाधिकारी व योग साधक उपस्थित रहे, जिसमें प्रमुख रूप से देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव ,कमलेश कुमार पांडेय ,धनंजय कुमार मिश्रा, शिव नारायण लाल श्रीवास्तव, धर्मेंद्र कुमार चौरसिया, चंद्र बहादुर सिंह, हीरालाल, उमाशंकर सिंह रामसेवक पांडेय,रूपनारायण सिंह, नागेंद्र नाथ चौबे ,राजू सोनी,मनोज चौधरी, विनोद कुमार मिश्रा ,उमेश कुमार तिवारी, लक्ष्मी नारायण पांडेय ,डॉक्टर मनोज चौधरी, एसपी मेहता, बृजेश कुमार यादव,डॉ वैभव शर्मा, अनुराग , हौसला प्रसाद तिवारी, राजकुमार पटेल, साहित्य सिंह, वीरेंद्र कुशवाहा,शिवनाथ मेहता, नागेश सिंह, बृजेश कुशवाहा,अशोक कुमार गुप्ता,हेमंत जैन, नरेंद्र सिंह, पुरुषोत्तम ,सतीश संजय कुमार समेत काफी संख्या में योग साधक मौजूद रहे। राज्य प्रभारी भगवान सिंह व दुर्गेश योगी जी के द्वारा जनपद सोनभद्र मे योग के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने के लिए मीडिया के भाई राजेश पाठक जी को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राज्य प्रभारी जी के द्वारा योग व संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई, परम पूज्य स्वामी जी के सपनों को साकार करने के लिए योग साधकों का बीच-बीच में उत्साह वर्धन भी किया गया। पतंजलि योग समिति राज्य प्रभारी  दुर्गेश योगी जी के द्वारा जिले के सभी प्रभारी को रुद्राक्ष की माला तथा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम आयोजक पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रबि प्रकाश त्रिपाठी ने जनपद सोनभद्र के सभी तहसीलों से आए हुए पदाधिकारी का हृदय से आभार प्रकट करते हुए, कहा गया कि बीच-बीच में इस तरह के कार्यक्रम सभी तहसीलों में होते रहने से संगठन को मजबूती प्रदान होगा, तथा योग साधकों में उत्साह बना रहेगा। अंत में शांति पाठ के साथ कार्यक्रम को संपन्न किया गया।

Previous Post

मारकुंडी में विकसित होगा नया औद्योगिक क्षेत्र, रोजगार की होगी भरमार।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • गीत और कठिन योगाभ्यास के जरिए करें योग, रहें निरोग का दिया गया संदेश।
  • मारकुंडी में विकसित होगा नया औद्योगिक क्षेत्र, रोजगार की होगी भरमार।
  • मोबाइल चार्जर लगाते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया।
  • England Players Viagra: मैच से पहले वियाग्रा खाएंगे इंग्लैंड के खिलाड़ी! वर्ल्ड कप के बीच हुआ चौंकाने वाला खुलासा, जानिए क्या कहता है WADA का नियम
  • Aaj Ka Mesh Rashifal : मिलेगा प्रेम प्रस्ताव, मजबूत होगा पुराना रिश्ता…मेष राशि में आज बनेगा आयुष्मान योग

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • देवरिया
    • बॉलीवुड
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    गीत और कठिन योगाभ्यास के जरिए करें योग, रहें निरोग का दिया गया संदेश।

    by Shantosh Mishra
    July 5, 2026
    0

    ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र। -भारत स्वाभिमान राज्य प्रभारी भगवान सिंह व पतंजलि योग समिति राज्य प्रभारी दुर्गेश योगी का अंगवस्त्र व...

    Recent News

    गीत और कठिन योगाभ्यास के जरिए करें योग, रहें निरोग का दिया गया संदेश।

    July 5, 2026

    मारकुंडी में विकसित होगा नया औद्योगिक क्षेत्र, रोजगार की होगी भरमार।

    July 5, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News