• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Sunday, September 13, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

गुरमुरा में दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक अनियंत्रित होकर संकेतक बोर्ड से टकराई, युवक की मौत, एक घायल।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
June 25, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

डाला, संवाददाता। चोपन थाना क्षेत्र के गुरमुरा में बृहस्पतिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को सुबह लगभग 11 बजे बुद्धिलाल पुत्र स्वर्गीय रामलाल निवासी गुर्मा तथा गुड्डू पुत्र संतोष निवासी जवारीडाड़ एक ही बाइक से जवारीडाड़ से गुरमुरा की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि दोनों बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए गुरमुरा जा रहे थे। इसी दौरान गुरमुरा से करीब डेढ़ किलोमीटर पहले उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार में जा रही बाइक सड़क किनारे लगे संकेतक (निशान) बोर्ड के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क से लगभग 15 फीट नीचे झाड़ियों में जा गिरे। हादसे में बाइक चला रहे बुद्धिलाल को गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पीछे बैठे गुड्डू गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और घायल युवक को बाहर निकालकर उपचार के लिए भेजने की व्यवस्था की। टोल प्लाजा की एम्बुलेंस की सहायता से घायल गुड्डू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन भेजा गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक बुद्धिलाल मूल रूप से गुर्मा का निवासी था, लेकिन वह लंबे समय से अपने ससुराल गुरमुरा में रह रहा था। युवक की असामयिक मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर हादसे का कारण बाइक का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने इस मार्ग पर सुरक्षा उपाय बढ़ाने और दुर्घटना संभावित स्थलों पर आवश्यक संकेतक एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

Previous Post

गुरमुरा में भीषण सड़क हादसा: खड़े अज्ञात वाहन से टकराई डीजे मैजिक, दो की मौत, 3 लोग घायल।

Next Post

सोनभद्र पुलिस द्वारा एक करोड़ रुपये के गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ दो गिरफ्तार।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

सोनभद्र पुलिस द्वारा एक करोड़ रुपये के गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ दो गिरफ्तार।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • देवरिया में ट्रेन से 30 लाख कैश मिला; युवक के बैग में नोटों की गड्डियां, हवाला कनेक्शन का शक, Uttar-pradesh Hindi News
  • 14 साल की लड़की को लगातार हो रही थी उल्टी, पेट में झांका तो डॉक्टर को पता चली अनजानी गलती, Shivpuri Hindi News
  • मुरैना: कैलारस के मकूंदा में सोन नदी का रपटा डूबा, घायल महिला को खाट-ट्यूब के सहारे उफनती नदी पार कर अस्पताल पहुंचाया, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • अरब में चुनाव लड़ने चले जाते, भाई का नाम ही पप्पू है; राहुल गांधी पर सीएम मोहन यादव ने कसे तंज, Madhya-pradesh Hindi News
  • Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त ट्रांसफर, फटाफट करें चेक खाते में पैसे आए या नहीं, Madhya-pradesh Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    देवरिया में ट्रेन से 30 लाख कैश मिला; युवक के बैग में नोटों की गड्डियां, हवाला कनेक्शन का शक, Uttar-pradesh Hindi News

    देवरिया में ट्रेन से 30 लाख कैश मिला; युवक के बैग में नोटों की गड्डियां, हवाला कनेक्शन का शक, Uttar-pradesh Hindi News

    by admin
    September 13, 2026
    0

    देवरिया में वैशाली एक्सप्रेस से सिवान से गोरखपुर ले जाए जा रहे 30.23 लाख रुपये जीआरपी ने बरामद किए। पुलिस...

    Recent News

    देवरिया में ट्रेन से 30 लाख कैश मिला; युवक के बैग में नोटों की गड्डियां, हवाला कनेक्शन का शक, Uttar-pradesh Hindi News

    देवरिया में ट्रेन से 30 लाख कैश मिला; युवक के बैग में नोटों की गड्डियां, हवाला कनेक्शन का शक, Uttar-pradesh Hindi News

    September 13, 2026
    14 साल की लड़की को लगातार हो रही थी उल्टी, पेट में झांका तो डॉक्टर को पता चली अनजानी गलती, Shivpuri Hindi News

    14 साल की लड़की को लगातार हो रही थी उल्टी, पेट में झांका तो डॉक्टर को पता चली अनजानी गलती, Shivpuri Hindi News

    September 13, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News