• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Sunday, September 13, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

सोनभद्र पुलिस द्वारा एक करोड़ रुपये के गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ दो गिरफ्तार।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
June 25, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

डाला/चोपन (सोनभद्र)। जनपद सोनभद्र की चोपन पुलिस एवं एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 क्विंटल 42 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा, दो कारें, एक फर्जी नंबर प्लेट, दो मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। बरामद माल की कुल अनुमानित कीमत लगभग एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह सफलता हासिल हुई। अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक चोपन गोपाल जी गुप्ता के नेतृत्व में थाना चोपन पुलिस और एसओजी टीम ने यह कार्रवाई की।
मुखबिर की सूचना पर हुई घेराबंदी पुलिस के अनुसार 24 जून को थाना चोपन पुलिस मीतापुर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था ड्यूटी पर तैनात थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो कारों में भारी मात्रा में अवैध गांजा लादकर चोपन की ओर लाया जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना चोपन पुलिस, चौकी डाला पुलिस और एसओजी टीम ने चोपन बैरियर पर सघन वाहन चेकिंग शुरू कर दी। चेकिंग के दौरान शक्तिनगर-वाराणसी मार्ग पर डाला की ओर से एक इनोवा और एक स्विफ्ट कार तेज गति से आती दिखाई दी। पुलिस ने दोनों वाहनों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक वाहन लेकर भागने लगे। इसके बाद पुलिस टीम ने पीछा कर गांधी आश्रम के सामने सलखन क्षेत्र में दोनों वाहनों को घेरकर रोक लिया। वाहनों से मिली पांच बोरियों में भरी गांजे की खेप तलाशी के दौरान दोनों कारों से पांच प्लास्टिक की बोरियों में रखा कुल 1 क्विंटल 42 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। इसके अलावा एक फर्जी नंबर प्लेट, दो मोबाइल फोन और 900 रुपये नकद भी बरामद किए गए। मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उनका एक साथी अंधेरे और भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।
उड़ीसा से लाकर यूपी में करते थे सप्लाई
पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे रायबरेली निवासी अपने सहयोगी ऋषभ सिंह उर्फ आदित्य उर्फ अंकुश के साथ मिलकर उड़ीसा से गांजा लाकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में सप्लाई करते थे। तस्करी के बदले उन्हें अच्छी रकम मिलती थी। आरोपी गांजे की खेप रायबरेली समेत आसपास के क्षेत्रों में पहुंचाते थे और तस्करी में प्रयुक्त वाहनों के मालिकों को भी किराया दिया जाता था।
ये हैं गिरफ्तार आरोपी
पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है—
मोहम्मद जावेद (37 वर्ष), पुत्र मोहम्मद अमीन खां, निवासी बरगदी मगठ, थाना बक्सी का तालाब, जनपद लखनऊ।
अनुज कुमार मौर्य (26 वर्ष), पुत्र रामसरोहन मौर्य, निवासी ग्राम टिकरा, थाना गुरुबक्शगंज, जनपद रायबरेली।
आरोपी पर पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे
गिरफ्तार आरोपी अनुज कुमार मौर्य का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, चोरी, धोखाधड़ी, गिरोहबंद अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में रायबरेली और अमेठी जनपद में कई मुकदमे दर्ज हैं। दर्ज हुआ मुकदमा बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना चोपन में मुकदमा संख्या 247/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बरामद गांजा, दोनों वाहन, मोबाइल फोन, नकदी और फर्जी नंबर प्लेट को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम को मिली सफलता
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता, एसओजी प्रभारी नागेश कुमार सिंह एवं उनकी टीम, उपनिरीक्षक मनोज सिंह, रामज्ञान सिंह यादव, अभयनाथ यादव, चौकी प्रभारी डाला घनश्याम तिवारी सहित थाना चोपन और एसओजी के कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।
सोनभद्र पुलिस ने कहा है कि जिले में अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Previous Post

गुरमुरा में दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक अनियंत्रित होकर संकेतक बोर्ड से टकराई, युवक की मौत, एक घायल।

Next Post

जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • देवरिया में ट्रेन से 30 लाख कैश मिला; युवक के बैग में नोटों की गड्डियां, हवाला कनेक्शन का शक, Uttar-pradesh Hindi News
  • 14 साल की लड़की को लगातार हो रही थी उल्टी, पेट में झांका तो डॉक्टर को पता चली अनजानी गलती, Shivpuri Hindi News
  • मुरैना: कैलारस के मकूंदा में सोन नदी का रपटा डूबा, घायल महिला को खाट-ट्यूब के सहारे उफनती नदी पार कर अस्पताल पहुंचाया, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • अरब में चुनाव लड़ने चले जाते, भाई का नाम ही पप्पू है; राहुल गांधी पर सीएम मोहन यादव ने कसे तंज, Madhya-pradesh Hindi News
  • Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त ट्रांसफर, फटाफट करें चेक खाते में पैसे आए या नहीं, Madhya-pradesh Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    देवरिया में ट्रेन से 30 लाख कैश मिला; युवक के बैग में नोटों की गड्डियां, हवाला कनेक्शन का शक, Uttar-pradesh Hindi News

    देवरिया में ट्रेन से 30 लाख कैश मिला; युवक के बैग में नोटों की गड्डियां, हवाला कनेक्शन का शक, Uttar-pradesh Hindi News

    by admin
    September 13, 2026
    0

    देवरिया में वैशाली एक्सप्रेस से सिवान से गोरखपुर ले जाए जा रहे 30.23 लाख रुपये जीआरपी ने बरामद किए। पुलिस...

    Recent News

    देवरिया में ट्रेन से 30 लाख कैश मिला; युवक के बैग में नोटों की गड्डियां, हवाला कनेक्शन का शक, Uttar-pradesh Hindi News

    देवरिया में ट्रेन से 30 लाख कैश मिला; युवक के बैग में नोटों की गड्डियां, हवाला कनेक्शन का शक, Uttar-pradesh Hindi News

    September 13, 2026
    14 साल की लड़की को लगातार हो रही थी उल्टी, पेट में झांका तो डॉक्टर को पता चली अनजानी गलती, Shivpuri Hindi News

    14 साल की लड़की को लगातार हो रही थी उल्टी, पेट में झांका तो डॉक्टर को पता चली अनजानी गलती, Shivpuri Hindi News

    September 13, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News