• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Thursday, July 30, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

ट्रायल से पहले बढ़ा सस्पेंस! विनेश फोगाट की चुप्पी के बाद WFI ने उठाया बड़ा कदम

admin by admin
May 30, 2026
in खेल
0 0
0
ट्रायल से पहले बढ़ा सस्पेंस! विनेश फोगाट की चुप्पी के बाद WFI ने उठाया बड़ा कदम


Last Updated:May 30, 2026, 00:09 IST

Vinesh Phogat vs WFI: डब्ल्यूएफआई ने दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन जब सुप्रीम कोर्ट ने विनेश फोगाट को ट्रायल्स में हिस्सा लेने से रोकने से मना कर दिया, तो महासंघ ने एक और अड़चन डाल दी. उन्होंने कहा कि विनेश 50 किलोग्राम भारवर्ग में हिस्सा लें, न कि 57 किलोग्राम भारवर्ग में, जिसमें उन्होंने हाल ही में स्विच किया था.

ट्रायल से पहले बढ़ा सस्पेंस! विनेश फोगाट की चुप्पी के बाद WFI ने उठाया बड़ा कदमZoom

विनेश फोगाट की वेट कैटेगरी को लेकर सस्पेंस.

नई दिल्ली. भारतीय कुश्ती महासंघ और स्टार पहलवान विनेश फोगाट के बीच विवाद अब नया मोड़ ले सकता है, क्योंकि महासंघ ने उसे एशियाई खेलों के चयन ट्रायल में सिर्फ महिलाओं के 50 किलो वर्ग में भाग लेने की अनुमति देने का फैसला किया है. डब्ल्यूएफआई के सूत्रों के मुताबिक अधिकारियों ने उसके पसंदीदा वजन वर्ग को लेकर पुष्टि का इंतजार किया, लेकिन दो बार की विश्व चैम्पियनशिप पदक विजेता विनेश की तरफ से शुक्रवार रात तक कोई सूचना नहीं मिली.

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने विनेश को ट्रायल में भाग लेने की इजाजत दी थी. विनेश ने पेरिस ओलंपिक 2024 समेत पिछले कुछ अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में 50 किलो वर्ग में ही हिस्सा लिया था, इसलिए वह इसी वर्ग में उतरेंगी. महासंघ के सूत्र ने बताया, ‘मुख्य कोच और तकनीकी अधिकारियों के लिए यह जानना जरूरी है कि कौन सा पहलवान किस वजन वर्ग में उतरेगा. हमने देर शाम तक इंतजार किया लेकिन विनेश की तरफ से कोई ईमेल, मैसेज या औपचारिक सूचना नहीं मिली.’

माना जा रहा है कि विनेश 53 किलो वर्ग में उतरने की तैयारी कर रही है और इंदिरा गांधी स्टेडियम परिसर में ही अभ्यास कर रही हैं, जहां ट्रायल होना है. महासंघ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि वे कोर्ट के निर्देश का सम्मान करते हैं लेकिन ट्रायल उनके अपने कड़े नियमों के तहत होंगे. महासंघ सभी प्रतिभागियों को वजन में एक किलो तक की छूट देगा, यानी अगर विनेश को 50 किलो वर्ग में हिस्सा लेना है तो उसे अपना वजन 51 किलो करना होगा.

अदिति चौहान और एम एम सोमैया होंगे पर्यवेक्षक
पूर्व फुटबॉलर अदिति चौहान और ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता पूर्व हॉकी कप्तान एम एम सोमैया एशियाई खेलों के लिये महिला कुश्ती ट्रायल में विनेश फोगाट की भागीदारी के समय भारतीय ओलंपिक संघ और खेल मंत्रालय के पर्यवेक्षक होंगे. जानकार सूत्रों के अनुसार चौहान आईओ की और सोमैया मंत्रालय और भारतीय खेल प्राधिकरण की नुमाइंदगी करेंगे. ब्रिटेन में वेस्ट हैम युनाइटेड के लिये खेल चुकी पूर्व गोलकीपर चौहान इस समय आईओए के खिलाड़ी कमीशन में कार्यक्रम अधिकारी हैं. उन्हें इसी साल इस पद पर नियुक्त किया गया. वह भारत के लिये 57 मैच खेल चुकी हैं. वहीं, 1980 मॉस्को ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य रहे सोमैया 1988 सिओल एशियाई खेलों में टीम के कप्तान थे.

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi



Source link

Previous Post

Aaj Ka Mesh Rashifal : दुश्मन बिछाएंगे जाल, प्रेमिका रहेगी नाराज, मेष राशि वालों आज फूंक-फूंककर रखना कदम

Next Post

ऑपरेशन के दौरान आशा बहू की मौत, अस्पताल सील; संचालक समेत चिकित्सकों पर मुकदमे की तैयारी।

admin

admin

Next Post

ऑपरेशन के दौरान आशा बहू की मौत, अस्पताल सील; संचालक समेत चिकित्सकों पर मुकदमे की तैयारी।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • नरसिंहपुर: नक्शा दुरुस्त कराने के लिए बाबू अजय श्रीवास्तव 3 हजार रिश्वत लेते लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • देवास: अंबे नगर में कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, मुखबिर की सूचना पर दबिश, संचालिका-पति समेत आरोपी हिरासत में, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • डिंडौरी: प्राथमिक शाला महावीर टोला में शिक्षक पर नशे में स्कूल आने का आरोप, 60 से घटकर 15 रह गए छात्र, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • मंडला अंजनिया: जर्जर भवन में पढ़ाई से नाराज छात्रों का NH-30 पर चक्काजाम, 15 अगस्त तक नया भवन सौंपने का आश्वासन, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • आंबेडकर मूर्ति हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस का बल प्रयोग, डीएम-एसपी भी पहुंचे, Uttar-pradesh Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    नरसिंहपुर: नक्शा दुरुस्त कराने के लिए बाबू अजय श्रीवास्तव 3 हजार रिश्वत लेते लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    नरसिंहपुर: नक्शा दुरुस्त कराने के लिए बाबू अजय श्रीवास्तव 3 हजार रिश्वत लेते लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    by admin
    July 30, 2026
    0

    30 जुलाई, गुरुवार: नरसिंहपुर के गाडरवारा तहसील कार्यालय में पदस्थ बाबू अजय श्रीवास्तव को जबलपुर लोकायुक्त टीम ने जमीन का...

    Recent News

    नरसिंहपुर: नक्शा दुरुस्त कराने के लिए बाबू अजय श्रीवास्तव 3 हजार रिश्वत लेते लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    नरसिंहपुर: नक्शा दुरुस्त कराने के लिए बाबू अजय श्रीवास्तव 3 हजार रिश्वत लेते लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    July 30, 2026
    देवास: अंबे नगर में कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, मुखबिर की सूचना पर दबिश, संचालिका-पति समेत आरोपी हिरासत में, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    देवास: अंबे नगर में कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, मुखबिर की सूचना पर दबिश, संचालिका-पति समेत आरोपी हिरासत में, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    July 30, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News