Last Updated:
Aaj Ka Mesh Rashifal 30 May 2026 : मंगल आज आपको ऊर्जा, संघर्ष करने की शक्ति और कार्यों को पूरा करने का विश्वास देंगे. चंद्रमा राशि के आठवें भाव में गोचर करेंगे. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. प्यार और रिश्तों के लिए दिन अनुकूल नहीं है. छोटी-छोटी बातों पर तनाव हो सकता है. पार्टनर के साथ किसी भी बात पर बहस न करें. आवेग में आकर कुछ भी कहने से बचें.
Aaj Ka Mesh Rashifal 30 May 2026 (मेष राशि टुडे)/मिर्जापुर. मेष राशि में आज किसी विशेष योग के बनने की संभावना नहीं है. आज के दिन आर्थिक स्थिति को लेकर विशेष ध्यान दें. प्यार और रिश्तों में कड़वाहट बढ़ सकती है. आज ज्येष्ठ माष, ऋतु ग्रीष्म है. तिथि चुतर्दशी और नक्षत्र विशाखा है. पक्ष कृष्ण है. सूर्योदय 5.24 पर और सूर्यास्त 7.13 मिनट पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11.52 से 12.46 तक रहेगा. यह समय बेहद ही मंगलकारी माना जाता है. इसमें किया गया कोई भी काम लंबे समय तक लाभ पहुंच जाता है. अशुभ समय राहुकाल 8.51 मिनट से 10.35 तक रहेगा. इस मुहूर्त में कोई भी शुभ काम न करें. इसमें अगर कोई बिजनेस शुरू करेंगे तो बंद हो सकता है. दिशाशूल पूर्व में रहेगा.
अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि आज आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. थकान महसूस हो सकती है. पाचन और पेट से जुड़ी हुई समस्या भी सकती है. पेय पदार्थ का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें. खान-पान में विशेष ध्यान रखें. प्यार और रिश्तों के लिए दिन अनुकूल नहीं है. छोटी-छोटी बातों पर तनाव हो सकता है. पार्टनर के साथ किसी भी बात पर बहस न करें. धैर्य व समझदारी के साथ काम लें. आवेग में आकर कुछ भी कहने से बचें. परिवार में माहौल सामान्य रहेगा. किसी सदस्य के सेहत को लेकर चिंता हो सकती है. संयम और सहयोग बनाए रखने की आवश्यकता होगी.
क्यों बिगड़ेगी आर्थिक स्थिति
अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, आज आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है. खर्च बढ़ने की उम्मीद है. कर्ज देने और लेने से परहेज करें. आर्थिक फैसले सोच समझ कर लें. निवेश के फैसले कुछ दिनों तक टाल दें. नौकरी और कार्य क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है. मेहनत के अनुसार फल नहीं मिलने से मन उदास रहेगा. विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता होगी, वरना नुकसान पहुंचा सकते हैं.
About the Author

प्रियांशु गुप्ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें



