• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, September 14, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

कुवैत दूतावास ने किराये पर लिया सोनाक्षी सिन्हा का घर, 1.92 करोड़ रुपये में हुई डील, भरपूर हैं लग्जरी सुविधाएं

admin by admin
May 30, 2026
in बॉलीवुड
0 0
0
कुवैत दूतावास ने किराये पर लिया सोनाक्षी सिन्हा का घर, 1.92 करोड़ रुपये में हुई डील, भरपूर हैं लग्जरी सुविधाएं


Last Updated:May 29, 2026, 22:57 IST

सोनाक्षी सिन्हा ने अपना आलीशान फ्लैट कुवैत दूतावास को किराए पर दिया है. रेंटल डील के तहत उन्हें लगभग 1.92 करोड़ रुपये सालाना दिए जाएंगे. एग्रीमेंट जून 2026 से एक साल के लिए वैध है, जिसमें कई वीआईपी सुविधाएं शामिल हैं. सोनाक्षी सिन्हा की हाल में कोर्टरूम ड्रामा ‘सिस्टम’ प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है, जिसमें वे पहली बार एक वकील के किरदार में नजर आ रही हैं.

ख़बरें फटाफट

कुवैत दूतावास ने किराये पर लिया सोनाक्षी सिन्हा का घर, 1.92 करोड़ में हुई डीलZoom

सोनाक्षी के घर में कई लग्जरी सुविधाएं हैं. (फोटो साभार: Instagram@aslisona)

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी धांसू प्रॉपर्टी डील को लेकर चर्चा में हैं. खबर आई है कि सोनाक्षी ने मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा में स्थित अपना एक बेहद आलीशान अपार्टमेंट किराए पर उठा दिया है. कोई छोटा-मोटा किराएदार नहीं, बल्कि इसे कुवैत के दूतावास ने लिया है. कंपनी ‘सीआरई मैट्रिक्स’ के मुताबिक, कुवैत के काउंसल जनरल इमाद अब्दुल अजीज अल-खराज अपने परिवार और स्टाफ के साथ रहने के लिए इस घर का इस्तेमाल करने वाले हैं. घर का किराया सुनकर किसी के भी होश उड़ जाएंगे, क्योंकि इसके लिए हर महीने पूरे 16 लाख रुपये चुकाए जाएंगे. यानी साल भर का किराया लगभग 1.92 करोड़ रुपये बैठता है.

बांद्रा वेस्ट के सबसे प्रीमियम टावरों में से एक ’81 ऑरिएट’ में मौजूद अपार्टमेंट अंदर से किसी महल जैसा है. इसका कारपेट एरिया ही करीब 4350 वर्ग फुट का है, जिसमें सर्वेंट्स के लिए अलग से टॉयलेट की जगह भी दी गई है. 25 मई 2026 को हुए इस लीज एग्रीमेंट के लिए करीब 96000 रुपये की स्टांप ड्यूटी भरी गई है और यह किराया 7 जून 2026 से अगले एक साल तक के लिए लागू रहेगा. मजे की बात यह है कि इस करोड़ों के किराए में किराएदार को तीन गाड़ियों की पार्किंग के साथ-साथ बिल्डिंग की सारी वीआईपी सुविधाएं जैसे जिम, क्लब हाउस, आलीशान लाइब्रेरी, योगा स्टूडियो, स्काई फिटनेस सेंटर और स्विमिंग पूल भी बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के इस्तेमाल करने को मिलेंगे. कुवैत का ऑफिस तो साउथ मुंबई के चर्चगेट में है, लेकिन रहने के लिए उन्होंने सोनाक्षी का यह बांद्रा वाला आशियाना चुना है.

सोनाक्षी सिन्हा का फिल्मी सफर
अगर सोनाक्षी के काम की बात करें तो वो इन दिनों स्क्रीन पर भी खूब जलवे बिखेर रही हैं. 22 मई को उनकी नई फिल्म ‘सिस्टम’ प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है, जो कि एक कोर्टरूम ड्रामा है. फिल्म में सोनाक्षी पहली बार एक वकील का रोल प्ले कर रही हैं. कहानी में वह ‘नेहा’ नाम की एक ऐसी युवा और जुनूनी वकील बनी हैं, जिसे उसके खुद के पिता अपनी काबिलियत साबित करने का चैलेंज देते हैं ताकि वो उनकी बड़ी लॉ फर्म में पार्टनर बन सके. फिल्म में उनके साथ ज्योतिका और आशुतोष गोवारिकर जैसे मंझे हुए कलाकार भी अहम रोल में दिखाई दे रहे हैं. असल जिंदगी में करोड़ों की मालकिन और पर्दे पर कड़क वकील सोनाक्षी का अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है.

About the Author

authorimg

Abhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और पॉल…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Delhi,Delhi,Delhi





Source link

Previous Post

टूटा 26 साल का रिकॉर्ड…30 मैचों से अजेय वर्ल्ड नंबर वन सिनर उलटफेर के शिकार, ओसाका का सुपरमॉम अवतार

Next Post

Aaj Ka Mesh Rashifal : दुश्मन बिछाएंगे जाल, प्रेमिका रहेगी नाराज, मेष राशि वालों आज फूंक-फूंककर रखना कदम

admin

admin

Next Post
Aaj Ka Mesh Rashifal : दुश्मन बिछाएंगे जाल, प्रेमिका रहेगी नाराज, मेष राशि वालों आज फूंक-फूंककर रखना कदम

Aaj Ka Mesh Rashifal : दुश्मन बिछाएंगे जाल, प्रेमिका रहेगी नाराज, मेष राशि वालों आज फूंक-फूंककर रखना कदम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • अभिजीत दीपके ने पूछा मौतों का कौन जिम्मेदार? जवाब मिला- सभ्यता; भड़के CJP संयोजक, Madhya-pradesh Hindi News
  • देवरिया में ट्रेन से 30 लाख कैश मिला; युवक के बैग में नोटों की गड्डियां, हवाला कनेक्शन का शक, Uttar-pradesh Hindi News
  • 14 साल की लड़की को लगातार हो रही थी उल्टी, पेट में झांका तो डॉक्टर को पता चली अनजानी गलती, Shivpuri Hindi News
  • मुरैना: कैलारस के मकूंदा में सोन नदी का रपटा डूबा, घायल महिला को खाट-ट्यूब के सहारे उफनती नदी पार कर अस्पताल पहुंचाया, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • अरब में चुनाव लड़ने चले जाते, भाई का नाम ही पप्पू है; राहुल गांधी पर सीएम मोहन यादव ने कसे तंज, Madhya-pradesh Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    अभिजीत दीपके ने पूछा मौतों का कौन जिम्मेदार? जवाब मिला- सभ्यता; भड़के CJP संयोजक, Madhya-pradesh Hindi News

    अभिजीत दीपके ने पूछा मौतों का कौन जिम्मेदार? जवाब मिला- सभ्यता; भड़के CJP संयोजक, Madhya-pradesh Hindi News

    by admin
    September 13, 2026
    0

    मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय...

    Recent News

    अभिजीत दीपके ने पूछा मौतों का कौन जिम्मेदार? जवाब मिला- सभ्यता; भड़के CJP संयोजक, Madhya-pradesh Hindi News

    अभिजीत दीपके ने पूछा मौतों का कौन जिम्मेदार? जवाब मिला- सभ्यता; भड़के CJP संयोजक, Madhya-pradesh Hindi News

    September 13, 2026
    देवरिया में ट्रेन से 30 लाख कैश मिला; युवक के बैग में नोटों की गड्डियां, हवाला कनेक्शन का शक, Uttar-pradesh Hindi News

    देवरिया में ट्रेन से 30 लाख कैश मिला; युवक के बैग में नोटों की गड्डियां, हवाला कनेक्शन का शक, Uttar-pradesh Hindi News

    September 13, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News