• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Friday, November 6, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

मिशन शक्ति 5.0 के तहत दुद्धी के स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम, छात्राओं को सुरक्षा व अधिकारों की दी गई जानकारी।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
April 18, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

सोनभद्र| महिलाओं एवं बालिकाओं को सशक्त और जागरूक बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 (फेज-II) अभियान के तहत शनिवार को दुद्धी स्थित वेटर मिलेनियम इंग्लिश स्कूल में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय ने किया। इस दौरान विद्यालय की छात्राओं एवं शिक्षकों को महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और उनके अधिकारों के प्रति विस्तार से जानकारी दी गई।कार्यक्रम को और प्रभावी बनाने के लिए एक लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया, जिसके माध्यम से छात्राओं को महत्वपूर्ण संदेश सरल और रोचक तरीके से समझाए गए। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति अभियान के तहत व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान, बाजार और ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा से जुड़ी अहम जानकारियां दी जा रही हैं। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को गुड टच और बैड टच, आत्मरक्षा के उपाय, महिला उत्पीड़न से संबंधित कानूनी प्रावधानों तथा विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। इसके साथ ही साइबर अपराधों से बचाव के लिए ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉल और लिंक, सोशल मीडिया के दुरुपयोग, बैंकिंग धोखाधड़ी और OTP साझा न करने जैसी महत्वपूर्ण सावधानियों के बारे में भी जागरूक किया गया। अधिकारियों ने छात्राओं को बताया कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता प्राप्त करने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध कराए गए हैं, जिनका उपयोग कर वे अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकती हैं।
 महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर:
112 – आपातकालीन सेवा
1090 / 1091 – महिला सुरक्षा हेल्पलाइन
181 – महिला हेल्पलाइन
1930 – साइबर अपराध हेल्पलाइन
1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने इस पहल के लिए पुलिस विभाग का आभार व्यक्त किया। पूरा आयोजन जागरूकता और उत्साह के माहौल में संपन्न हुआ।

Views: 1
Previous Post

कोन अस्पताल की बदहाल व्यवस्था के खिलाफ जनआंदोलन तेज, गांव-गांव पहुंची आवाज।

Next Post

सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई: संगठित मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, मुख्य आरोपी गिरफ्तार।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई: संगठित मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, मुख्य आरोपी गिरफ्तार।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • सीआईएसएफ का बड़ा पुनर्गठन, आज से लागू हुई नई सुरक्षा व्यवस्था ।।
  • अज्ञात व्यक्ति का रेलवे ट्रैक पर मिला कटा हुआ शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस।
  • अज्ञात व्यक्ति का रेलवे ट्रैक पर मिला कटा हुआ शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस।
  • आत्मीयता और अपनत्व के बीच यादगार बना दीपावली मिलन समारोह, शान्तनु शुक्ला ने जताया सभी का आभार।
  • नोएडा में पत्रकारिता जगत का अनूठा दीपावली मिलन, जहां न कोई मेजबान था और न कोई मेहमान।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    सीआईएसएफ का बड़ा पुनर्गठन, आज से लागू हुई नई सुरक्षा व्यवस्था ।।

    by Shantosh Mishra
    November 1, 2026
    0

    संवाददाता। विशाल गुप्ता। बिजली, कोयला, इस्पात और बंदरगाहों समेत महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा अब सेक्टर आधारित निगरानी के दायरे में...

    Recent News

    सीआईएसएफ का बड़ा पुनर्गठन, आज से लागू हुई नई सुरक्षा व्यवस्था ।।

    November 1, 2026

    अज्ञात व्यक्ति का रेलवे ट्रैक पर मिला कटा हुआ शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस।

    November 1, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News