• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Saturday, June 20, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

अब बर्दाश्त नहीं होता… नीरज चोपड़ा और सुमित अंतिल ने कोच के खिलाफ खोला मोर्चा, SAI से की शिकायत

admin by admin
April 18, 2026
in खेल
0 0
0
अब बर्दाश्त नहीं होता… नीरज चोपड़ा और सुमित अंतिल ने कोच के खिलाफ खोला मोर्चा, SAI से की शिकायत


Last Updated:April 17, 2026, 22:07 IST

Neeraj Chopra-Sumit Antil allege harassment coach Naval Singh: भारतीय खेल जगत में उस वक्त हड़कंप मच गया जब नीरज चोपड़ा और सुमित अंतिल जैसे दिग्गज एथलीटों ने जेवलिन कोच नवल सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. खिलाड़ियों ने भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) को दी गई लिखित शिकायत में कोच पर शराब पीकर गाली-गलौज करने, मानसिक उत्पीड़न और परिवारों को अपमानित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं. नीरज चोपड़ा ने इसे खेल की गरिमा के खिलाफ बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है, जिसने पूरे खेल प्रशासन को कटघरे में खड़ा कर दिया है.

अब बर्दाश्त नहीं होता, नीरज चोपड़ा और सुमित अंतिल ने कोच के खिलाफ खोला मोर्चा Zoom

नीरज चोपड़ा और सुमित अंतिल ने कोच के खिलाफ की शिकायत.

नई दिल्ली. भारतीय एथलेटिक्स जगत से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने खेल प्रेमियों और प्रशासन को झकझोर कर रख दिया है. भारत के सबसे बड़े खेल सितारों दो बार के ओलंपिक मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा और दो बार के पैरालंपिक चैंपियन सुमित अंतिल शामिल ने दिग्गज भाला फेंक कोच नवल सिंह पर मानसिक उत्पीड़न और अपमानजनक व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए हैं. यह विवाद केवल व्यक्तिगत अनबन का नहीं, बल्कि भारतीय खेल व्यवस्था के भीतर पनप रहे एक ‘टॉक्सिक’ कल्चर की ओर इशारा करता है.

द ब्रिज की रिपोर्ट के मुताबिक, एथलीटों ने 10 अप्रैल को भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) और भारतीय पैरालंपिक समिति (PCI) को एक औपचारिक लिखित शिकायत सौंपी है. इस शिकायत में कोच नवल सिंह पर अपशब्दों के इस्तेमाल, पेशेवर डराने-धमकाने और एक दमनकारी माहौल बनाने के आरोप लगाए गए हैं. भारत के पैरालंपिक एथलीट सुमित अंतिल ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि अब पानी सिर से ऊपर जा चुका है. सुमित ने कहा, ‘मैं हमेशा से एक साफ-सुथरा एथलीट रहा हूं और किसी विवाद का हिस्सा नहीं बनना चाहता. मैंने उन्हें कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन यह पहली बार नहीं है. अब यह मेरे धैर्य की सीमा से बाहर है.’

नीरज चोपड़ा और सुमित अंतिल ने कोच के खिलाफ की शिकायत.

सुमित अंतिल (Sumit Antil)  ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा कि बड़े टूर्नामेंट्स के करीब आते ही कोच का व्यवहार और भी हिंसक हो जाता है. उन्होंने आरोप लगाया कि कोच नशे की हालत में ऑडियो रिकॉर्डिंग भेजते हैं, जिसमें न केवल एथलीटों को गालियां दी जाती हैं, बल्कि उनके परिवारों को भी घसीटा जाता है.

नीरज चोपड़ा ने इस पर कड़ा रुख अपनाया
इस विवाद को सबसे ज्यादा मजबूती तब मिली जब विश्व चैंपियन नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने इस पर कड़ा रुख अपनाया. वर्तमान में कोच नवल सिंह जेवलिन थ्रोअर सचिन यादव को ट्रेनिंग दे रहे हैं, लेकिन उनके व्यवहार ने नीरज जैसे शांत स्वभाव के खिलाड़ी को भी आक्रोशित कर दिया है. SAI को लिखे एक ईमेल में नीरज चोपड़ा ने अपनी निराशा व्यक्त करते हुए कहा, ‘मेरे, मेरे परिवार और साथी एथलीटों के खिलाफ इस्तेमाल की गई अपमानजनक भाषा पेशेवर मर्यादा और मानवीय शालीनता की हर सीमा को पार करती है. मैं ऐसी अपमानजनक टिप्पणियों को सुनकर स्तब्ध हूं.’ नीरज ने जोर देकर कहा कि एक जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति का ऐसा आचरण पूरे खेल तंत्र की बदनामी करता है. उन्होंने अधिकारियों से एक ऐसी प्रणाली सुनिश्चित करने का आग्रह किया जो एथलीटों के सम्मान और मानसिक स्वास्थ्य की रक्षा कर सके.

केवल शब्द नहीं, रिकॉर्डिंग भी हैं
यह मामला केवल मौखिक आरोपों तक सीमित नहीं है. शिकायत के साथ कई ऑडियो रिकॉर्डिंग और ईमेल भी संलग्न किए गए हैं, जिनमें कथित तौर पर नवल सिंह को भारतीय एथलीटों और यहां तक कि पाकिस्तानी भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम के लिए भी अभद्र भाषा का उपयोग करते सुना जा सकता है. सुमित अंतिल और नीरज के अलावा, पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता नवदीप सिंह और अर्जुन पुरस्कार विजेता संदीप चौधरी ने भी इन चिंताओं को दोहराया है.उनके अनुसार, यह कोच के व्यवहार का एक लगातार पैटर्न रहा है, जिसे अब तक अनदेखा किया गया.

अधिकार का दुरुपयोग और डर का माहौल
सुमित अंतिल ने अपनी शिकायत में प्रशिक्षण के माहौल और सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है. उन्होंने लिखा कि सत्ता का दुरुपयोग कर झूठे आरोप लगाने की धमकियां दी जाती हैं, जिससे जूनियर एथलीटों में डर का माहौल है. उन्होंने कहा, ‘इस स्थिति ने मेरे मानसिक स्वास्थ्य, गरिमा और सुरक्षा की भावना को गंभीर रूप से प्रभावित किया है.’

क्या पहले भी मिली थी चेतावनी?
इस विवाद ने पुराने मामलों को भी हवा दे दी है. रिपोर्ट्स के अनुसार, पूर्व पीसीआई अध्यक्ष और पैरा-एथलीट दीपा मलिक को भी एक दशक पहले नवल सिंह द्वारा इसी तरह के उत्पीड़न का सामना करना पड़ा था, जिससे 2012 और 2016 के खेलों के लिए उनकी तैयारी प्रभावित हुई थी. इतने हाई-प्रोफाइल एथलीटों की शिकायत के बावजूद, SAI की ओर से तत्काल कार्रवाई न होने पर खिलाड़ियों में भारी रोष है. सुमित अंतिल ने सवाल उठाया कि जब नीरज और मेरे शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही, तो जूनियर एथलीटों को किस दौर से गुजरना पड़ता होगा?’

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

April 17, 2026, 22:07 IST



Source link

Previous Post

UP में नई न्यूनतम मजदूरी की दरें लागू, राज्यपाल ने लगाई मुहर, जानिए आपके जिले में कितना मिलेगा अब?

Next Post

सरकारी स्कूलों में अध्यापकों की मनमानी , प्राइवेट टीचर के भरोसे चल रहा स्कूल।

admin

admin

Next Post

सरकारी स्कूलों में अध्यापकों की मनमानी , प्राइवेट टीचर के भरोसे चल रहा स्कूल।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • हथवानी मोड़ पर भीषण सड़क हादसा: डीजल टैंकर और कोयला लदे ट्रेलर की टक्कर में चालक की मौत।
  • रेलवे का सख्त एक्शन: बिना टिकट यात्रा पर अब न्यूनतम ₹500 जुर्माना, आज से लागू हुए नए नियम।
  • चोट के बाद ‘गोल्डन बॉय’ की दहाड़… दोहा डायमंड लीग में चौथे स्थान पर रहे नीरज चोपड़ा, कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए किया क्वालीफाई
  • Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि में आज रूचक योग बनाएगा आर्थिक स्थिति मजबूत, बढ़ेगा आत्मविश्वास
  • FIFA के मंच से छा गईं नोरा फतेही, बनाया नया रिकॉर्ड, परफॉर्मेंस के बाद गूगल पर सबसे ज्यादा हुईं सर्च

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • देवरिया
    • बॉलीवुड
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    हथवानी मोड़ पर भीषण सड़क हादसा: डीजल टैंकर और कोयला लदे ट्रेलर की टक्कर में चालक की मौत।

    by Shantosh Mishra
    June 20, 2026
    0

    ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र। डाला सोनभद्र। हाथीनाला थाना क्षेत्र के हथवानी मोड़ के समीप शनिवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे...

    Recent News

    हथवानी मोड़ पर भीषण सड़क हादसा: डीजल टैंकर और कोयला लदे ट्रेलर की टक्कर में चालक की मौत।

    June 20, 2026

    रेलवे का सख्त एक्शन: बिना टिकट यात्रा पर अब न्यूनतम ₹500 जुर्माना, आज से लागू हुए नए नियम।

    June 20, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News