• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Friday, April 10, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

एसएनजी पब्लिक स्कूल में अग्निशमन विभाग का मॉक ड्रिल, बच्चों को सिखाए गए आग से बचाव के तरीके।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
April 10, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

चोपन सोनभद्र। गौरव नगर स्थित एसएनजी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में आज अग्निशमन विभाग की टीम द्वारा बच्चों को आग से सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान विभाग के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को आग लगने की स्थिति में बचाव के व्यावहारिक उपायों की जानकारी दी। कार्यक्रम में अग्निशमन विभाग के LFM अनिल कुमार सिंह, LFM राम आशीष यादव एवं FM नीलेश कुमार मौर्या मौजूद रहे। उन्होंने बच्चों को आग से बचाव के विभिन्न तरीकों का प्रदर्शन करते हुए बताया कि आपात स्थिति में घबराने के बजाय समझदारी से काम लेना कितना आवश्यक है। LFM अनिल कुमार सिंह ने बच्चों को अग्निशमन गैस सिलेंडर (फायर एक्सटिंग्विशर) के उपयोग की विधि विस्तार से समझाई। उन्होंने बताया कि आग लगने की स्थिति में सबसे पहले सिलेंडर की पिन निकालनी चाहिए, इसके बाद सेफ्टी गार्ड हटाकर पाइप को सीधे आग की दिशा में करते हुए गैस का छिड़काव करना चाहिए। इस प्रक्रिया को उन्होंने मॉक ड्रिल के माध्यम से प्रदर्शित भी किया। वहीं LFM राम आशीष यादव ने गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति से निपटने के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में तुरंत बोरा, कंबल या कोई मोटा सूती कपड़ा पानी में भिगोकर सिलेंडर पर डालकर ढक देना चाहिए, जिससे आग पर काबू पाया जा सकता है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक राजेश कुमार, प्रधानाचार्य धीरेन्द्र कुमार, ब्रह्मानन्द रवानी, मोना दास, अंजलि, सेजल रवानी, आफरीन, प्रदीप सहित शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने अग्निशमन विभाग की टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से बच्चों में जागरूकता बढ़ती है और वे आपात स्थिति में स्वयं को सुरक्षित रखने में सक्षम बनते हैं।

Previous Post

एशियाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारतीय महिला बॉक्सर्स का जलवा, एक दिन में जीत लिए 4 गोल्ड मेडल

Next Post

ग्राहक सेवा केंद्र में भीषण आग, नगदी समेत लाखों का सामान जलकर खाक।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

ग्राहक सेवा केंद्र में भीषण आग, नगदी समेत लाखों का सामान जलकर खाक।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • पुलिस अधीक्षक ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश।
  • वैरायटी दुकान में संदिग्ध परिस्थितियो मे आग लगने से 2 लाख का नुकसान, मुआवजे की उठी मांग।
  • ग्राहक सेवा केंद्र में भीषण आग, नगदी समेत लाखों का सामान जलकर खाक।
  • एसएनजी पब्लिक स्कूल में अग्निशमन विभाग का मॉक ड्रिल, बच्चों को सिखाए गए आग से बचाव के तरीके।
  • एशियाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारतीय महिला बॉक्सर्स का जलवा, एक दिन में जीत लिए 4 गोल्ड मेडल

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • बॉलीवुड
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    पुलिस अधीक्षक ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश।

    by Shantosh Mishra
    April 10, 2026
    0

    ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र। सोनभद्र। आज दिनांक 10.04.2026 को पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई/जनता दर्शन कार्यक्रम...

    Recent News

    पुलिस अधीक्षक ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश।

    April 10, 2026

    वैरायटी दुकान में संदिग्ध परिस्थितियो मे आग लगने से 2 लाख का नुकसान, मुआवजे की उठी मांग।

    April 10, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News