• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Friday, November 6, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

एशियाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारतीय महिला बॉक्सर्स का जलवा, एक दिन में जीत लिए 4 गोल्ड मेडल

admin by admin
April 9, 2026
in खेल
0 0
0
एशियाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारतीय महिला बॉक्सर्स का जलवा, एक दिन में जीत लिए 4 गोल्ड मेडल

[ad_1]

Last Updated:April 09, 2026, 20:12 IST

Asian Boxing Championships: भारत ने एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में एक दिन में चार गोल्ड मेडल जीते. भारत को सबसे बड़ा झटका 57 किलोग्राम फाइनल में मिला, जहां वर्ल्ड चैंपियन जैस्मीन लंबोरिया को थाईलैंड की दो बार की वर्ल्ड चैंपियनशिप सिल्वर मेडलिस्ट पुनरावी रुएनरोस (पहले नाम जुटामास जितपोंग) से 0-5 से हारना पड़ा.

भारतीय महिला बॉक्सर्स ने 1 दिन में जीते 4 गोल्ड, मंगोलिया में लहराया तिरंगा Zoom

एशियाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारतीय बॉक्सर्स का जलवा

उलानबटोर, मंगोलिया. मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन मीनाक्षी हुड्डा और प्रीति पवार की लीड में भारत की चार महिला बॉक्सर्स ने गुरुवार को एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप के फाइनल में जीतकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया. मीनाक्षी (48 किलोग्राम), एशियन गेम्स की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट प्रीति (54 किलोग्राम), प्रिया घंघास (60 किलोग्राम) और वर्ल्ड बॉक्सिंग कप की गोल्ड मेडलिस्ट अरुंधति चौधरी (70 किलोग्राम) ने टॉप पोजिशन हासिल की. भारत को सबसे बड़ा झटका 57 किलोग्राम फाइनल में मिला, जहां वर्ल्ड चैंपियन जैस्मीन लंबोरिया को थाईलैंड की दो बार की वर्ल्ड चैंपियनशिप सिल्वर मेडलिस्ट पुनरावी रुएनरोस (पहले नाम जुटामास जितपोंग) से 0-5 से हारना पड़ा.

भारत की अल्फिया पठान (80 किलोग्राम से ज्यादा) ने भी सिल्वर मेडल जीता. चैंपियनशिप में अपने एकमात्र मुकाबले में उन्हें कजाकिस्तान की दीना इस्लम्बेकोवा से 0-5 से हारना पड़ा. भारतीय महिला टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए चार गोल्ड, दो सिल्वर और चार ब्रॉन्ज मेडल के साथ कुल 10 मेडल जीते. कुछ वेट कैटेगरी में कम पार्टिसिपेशन की वजह से लवलीना बोरगोहेन (75 किलोग्राम), पूजा रानी (80 किलोग्राम) और अल्फिया जैसी खिलाड़ियों को सिर्फ भाग लेने पर ही मेडल मिल गया. इन वेट कैटेगरी में सिर्फ तीन खिलाड़ी थीं.

एशियाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारतीय बॉक्सर्स का जलवा

मीनाक्षी ने मंगोलिया की नोमुंडारी एन्ख-अमगलान को 5-0 से हराकर भारत के लिए दिन का पहला गोल्ड मेडल जीता और शानदार शुरुआत की. प्रीति ने भी दमदार खेल दिखाते हुए अपनी फॉर्म बरकरार रखी. उन्होंने तीन बार की वर्ल्ड चैंपियन और टोक्यो ओलंपिक की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट हुआंग शियाओ-वेन को 5-0 से हराया. इसके बाद प्रिया ने नॉर्थ कोरिया की वॉन उन-ग्योंग को 3-0 से हराकर अपनी जीत जारी रखी, जबकि अरुंधति ने फाइनल में कजाकिस्तान की बकित सेइडिश को 4-1 से हराकर सबको प्रभावित किया.

इससे पहले दो बार की वर्ल्ड चैंपियन निकहत जरीन (54 किलोग्राम), अंकुशिता बोरो (65 किलोग्राम), लवलीना (75 किलोग्राम) और पूजा (80 किलोग्राम) को सेमीफाइनल में हारकर ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा था. विश्वनाथ सुरेश (48 किलोग्राम) और सचिन सिवाच (60 किलोग्राम) शुक्रवार को पुरुष वर्ग में अपने-अपने फाइनल में मुकाबला करेंगे.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

April 09, 2026, 20:12 IST

[ad_2]

Source link

Views: 2
Previous Post

कासगंज में दिखा रफ्तार का कहर, ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से तीन की मौत

Next Post

एसएनजी पब्लिक स्कूल में अग्निशमन विभाग का मॉक ड्रिल, बच्चों को सिखाए गए आग से बचाव के तरीके।

admin

admin

Next Post

एसएनजी पब्लिक स्कूल में अग्निशमन विभाग का मॉक ड्रिल, बच्चों को सिखाए गए आग से बचाव के तरीके।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • सीआईएसएफ का बड़ा पुनर्गठन, आज से लागू हुई नई सुरक्षा व्यवस्था ।।
  • अज्ञात व्यक्ति का रेलवे ट्रैक पर मिला कटा हुआ शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस।
  • अज्ञात व्यक्ति का रेलवे ट्रैक पर मिला कटा हुआ शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस।
  • आत्मीयता और अपनत्व के बीच यादगार बना दीपावली मिलन समारोह, शान्तनु शुक्ला ने जताया सभी का आभार।
  • नोएडा में पत्रकारिता जगत का अनूठा दीपावली मिलन, जहां न कोई मेजबान था और न कोई मेहमान।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    सीआईएसएफ का बड़ा पुनर्गठन, आज से लागू हुई नई सुरक्षा व्यवस्था ।।

    by Shantosh Mishra
    November 1, 2026
    0

    संवाददाता। विशाल गुप्ता। बिजली, कोयला, इस्पात और बंदरगाहों समेत महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा अब सेक्टर आधारित निगरानी के दायरे में...

    Recent News

    सीआईएसएफ का बड़ा पुनर्गठन, आज से लागू हुई नई सुरक्षा व्यवस्था ।।

    November 1, 2026

    अज्ञात व्यक्ति का रेलवे ट्रैक पर मिला कटा हुआ शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस।

    November 1, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News