• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, June 22, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

गणतंत्र दिवस समारोह को हर्षोल्लास के साथ मनाये जाने हेतु रूप-रेखा की गयी निर्धारित।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
January 20, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

जनपद में गणतंत्र दिवस पूर्ण हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा-जिलाधिकारी।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर समस्त ग्राम प्रधान अपने ग्राम पंचायतों में बैठक आहूत करते हुए ग्रामवासियों को आमंत्रित कर उद्बोधन दें-जिलाधिकारी।

दो पहिया व चार पहिया वाहनों पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा झण्डा लगाएं गणतंत्र दिवस के उल्लास का माहौल बनाये-जिलाधिकारी।

सोनभद्र। जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने अवगत कराया है कि गणतंत्र दिवस समारोह जनपद में गत वर्ष की भाति इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा, दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा झण्डा लगाएं जिससे गणतंत्र दिवस के उल्लास का माहौल बन सके, 26 जनवरी, 2026 को प्रातःकाल 8.30 बजे सरकारी भवनों पर राष्ट्रध्वज फहराया जायेगा, इस अवसर पर राष्ट्रगान के गायन के साथ ही संविधान में उल्लिखित संकल्प का स्मरण किया जाये। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रातः 9.30 बजे पुलिस परेड, पुलिस लाइन में सम्पन्न होगा, पुलिस लाइन में परेड का सम्पूर्ण कार्यकम भव्य रूप से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कुशल संयोजन में प्रारम्भ होगा। प्रातः 10ः00 बजे समस्त शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा तथा राष्ट्रगान सामूहिक रूप से किया जायेगा। समस्त शिक्षण संस्थानों में इस अवसर पर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना चाहिए जिसमें राष्ट्रगान जन-गण-मन का सामूहिक गायन अवश्य हो। विद्यार्थियों को संक्षेप में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का इतिहास बताया जाय और सशक्त सैन्य बलों के बलिदान का नमन करते हुए देश भक्तों के जीवन के प्रेरक प्रसंग दोहराए जाय, जिससे राष्ट्रीय चेतना विकसित हो। अपरान्ह 01ः00 बजे शहीद स्मारक ग्राम परासी दूबे एवं लोक निर्माण विभाग अतिथि गृह के सामने नेहरू पार्क में शहीदों की श्रद्धाजलि का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। पूर्वान्ह 11.00 बजे नगर पालिका द्वारा कम से कम 04 मलिन बस्तियों में विशेष सफाई अभियान चलाया जायेंगा। मलिन बस्तियों की भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर विशेष सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाये, गणतंत्र दिवस के पूर्व नगर एवं ग्रामीण अंचलों के समस्त मलिन बस्तियों की साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाये। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया जायेगा। दिन में शिक्षण संस्थाओं में खेद-कूद साइकिल रेस दंगल आदि का आयोजन किया जाये। इस संबंध में खेल विभाग द्वारा जारी किये गये आदेशों के अनुसार कार्यवाही की जाये।  26 जनवरी,2026 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर प्रात 09ः15 बजे से तियरा स्टेडियम में कास कन्ट्री रेस आयोजित की जायेगी उन्होंने बताया कि गणतन्त्र दिवस के अवसर पर जो भी प्रतियोगिता आयोजित की जाये उसमें सारगर्भित उद्बोधन किया जाये। इस मौके पर समस्त ग्राम प्रधानों को पत्र भेजकर सुनिश्चित कराएं कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर समस्त ग्राम प्रधान अपने ग्राम पंचायतों में बैठक आहूत करते हुए ग्रामवासियों को आमंत्रित कर अपना सारगर्भित उद्बोधन दें। इसी प्रकार से समस्त शिक्षण संस्थानों में प्रधानाध्यापक द्वारा छात्रों के मध्य सारगर्भित उद्बोधन देते हुए संवैधानिक इतिहास तथा उसके विकास के बारें में अवगत कराया जाये। उन्होंने बताया कि जनपद में निवास करने वाले व्यक्ति अपने निजी भवनों व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर 25 व 26 जनवरी,2026 की रात्रि तक लाइटिंग कराएं। राजकीय भवनों पर दो दिन अर्थात 25 एवं 26 जनवरी 2026 को प्रकाश की व्यवस्था अवश्य करायी जाये। व्यापार मण्डल की तरफ से बाजारों में 100-200 मीटर की गैप के बाद टेन्ट लगवा कर वहां 26 जनवरी 2026 को प्रातः 5.00 बजे से देशभक्ति गीतों का प्रसारण कराया जाये। इस प्रकार कार्यक्रम समस्त उप जिलाधिकारी/तहसीलदारगण अपने-अपने तहसील के कस्बों में भी कराये।

Previous Post

सिंदुरिया गांव के ऐतिहासिक अनुष्ठानिक रामलीला के पंचम दिवस पर फुलवारी की लीला का हुआ मंचन।

Next Post

राज्यसभा सांसद डॉ० भीम सिंह, को विभिन्न ट्रेनों के परिचालन कों लेकर भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ संयोजक जितेन्द्र चन्द्रवंशी ने सौंपा गया ज्ञापन।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

राज्यसभा सांसद डॉ० भीम सिंह, को विभिन्न ट्रेनों के परिचालन कों लेकर भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ संयोजक जितेन्द्र चन्द्रवंशी ने सौंपा गया ज्ञापन।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • कोटा के नरेंद्र अवस्थी ने कॉमरेड्स मैराथन 2026 में 86 किमी की कठिन दौड़ पूरी कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रचा इतिहास
  • Aaj Ka Vrishabh Rashifal : वृषभ राशि वालों सावधान! आज सड़क पर बिछा खतरा, बचाएगा शिवलिंग
  • करिश्मा कपूर ने छोड़ी फिल्म, सुपरस्टार की बेटी का चमका करियर, धर्मेंद्र के बेटे की हीरोइन बनते-बनते रह गई हसीना
  • बीजपुर पुलिस को बड़ी सफलता, टॉप टेन अपराधी गिरफ्तार ।।
  • मोटकी मुकुट पहाड़ी कंकाल कांड का खुलासा : गमछे से घोंटकर की गई थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार ।।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • देवरिया
    • बॉलीवुड
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    कोटा के नरेंद्र अवस्थी ने कॉमरेड्स मैराथन 2026 में 86 किमी की कठिन दौड़ पूरी कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रचा इतिहास

    कोटा के नरेंद्र अवस्थी ने कॉमरेड्स मैराथन 2026 में 86 किमी की कठिन दौड़ पूरी कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रचा इतिहास

    by admin
    June 22, 2026
    0

    Last Updated:June 20, 2026, 00:34 ISTComrades Marathon 2026: कोटा के धावक नरेंद्र अवस्थी ने दक्षिण अफ्रीका में आयोजित प्रतिष्ठित कॉमरेड्स...

    Recent News

    कोटा के नरेंद्र अवस्थी ने कॉमरेड्स मैराथन 2026 में 86 किमी की कठिन दौड़ पूरी कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रचा इतिहास

    कोटा के नरेंद्र अवस्थी ने कॉमरेड्स मैराथन 2026 में 86 किमी की कठिन दौड़ पूरी कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रचा इतिहास

    June 22, 2026
    Aaj Ka Vrishabh Rashifal : वृषभ राशि वालों सावधान! आज सड़क पर बिछा खतरा, बचाएगा शिवलिंग

    Aaj Ka Vrishabh Rashifal : वृषभ राशि वालों सावधान! आज सड़क पर बिछा खतरा, बचाएगा शिवलिंग

    June 22, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News