• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Tuesday, September 22, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

राज्यसभा सांसद डॉ० भीम सिंह, को विभिन्न ट्रेनों के परिचालन कों लेकर भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ संयोजक जितेन्द्र चन्द्रवंशी ने सौंपा गया ज्ञापन।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
January 20, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

दुद्धी सोनभद्र। जनपद सोनभद्र के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र दुद्धी नगर एवं विण्ढमगंज रेलवे स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव एवं नई ट्रेन संचालन को लेकर जनआक्रोश बढ़ता जा रहा है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिवक्ताओं, व्यापारियों एवं सामाजिक संगठनों ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के संज्ञान में यह मामला लाने हेतु राज्यसभा सांसद भीम सिंह जी को ज्ञापन प्रेषित किया है।ज्ञापन में मांग की गई है कि वर्षों से संचालित स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12873/12874) का ठहराव दुद्धी नगर एवं विण्ढमगंज रेलवे स्टेशनों पर सुनिश्चित किया जाए। यह क्षेत्र चार राज्यों की सीमाओं से जुड़ा हुआ है तथा यहां से प्रतिदिन हजारों यात्री रेल यात्रा करते हैं, इसके बावजूद इस महत्वपूर्ण ट्रेन का ठहराव न होना क्षेत्रवासियों के साथ अन्याय है।इसके साथ ही रांची–चोपन एक्सप्रेस का ठहराव वर्तमान में दुद्धी नगर पर है, किंतु विण्ढमगंज स्टेशन पर नहीं है। जनहित को देखते हुए दुद्धी की भांति विण्ढमगंज स्टेशन पर भी इस ट्रेन का ठहराव किए जाने की मांग की गई है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि कोरोना काल में बारवाडीह से बरेली तक संचालित अत्यंत महत्वपूर्ण त्रिवेणी एक्सप्रेस को बंद कर दिया गया था, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में यह ट्रेन सिंगरौली से बरेली तक सीमित कर दी गई है। क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि बंद त्रिवेणी एक्सप्रेस के स्थान पर प्रातःकाल रांची से अयोध्या धाम तक एक नई ट्रेन का संचालन किया जाए, जो दुद्धी, चोपन, प्रयागराज एवं लखनऊ होते हुए चले।इसके अतिरिक्त रेलवे द्वारा प्रस्तावित धनबाद–भोपाल एक्सप्रेस का ठहराव भी दुद्धी नगर एवं विण्ढमगंज स्टेशन पर जनहित में किए जाने की मांग की गई है। इस मुद्दे को लेकर पूर्व में अधिवक्ता संघ, व्यापारी संगठन एवं रेल रोको संघर्ष मोर्चा द्वारा प्रदर्शन कर ज्ञापन भी सौंपा जा चुका है। भारतीय जनता पार्टी के प्रबुद्ध प्रकोष्ठ मंडल  दुद्धी (सोनभद्र) के संयोजक जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी व रेनुकूट जितेन्द्र सिंह चन्द्रवंशी चेतना मंच सह संयोजक उत्तर प्रदेश ने पटना बिहार जाकर राज्यसभा सांसद डॉ० भीम सिंह से भेंट कर रेल संबंधी जनहित मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा तथा शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की मांग की। जिसपर तत्काल जी एम (महाप्रबंधक ) ई सी आर हाजीपुर जोन कों कार्यवाही हेतू अग्रसरित किया। रेलवे मंडल हाजीपुर जोन की बैठक में दिनांक  22.1.2026 कों सम्मलित होंगे।

Previous Post

गणतंत्र दिवस समारोह को हर्षोल्लास के साथ मनाये जाने हेतु रूप-रेखा की गयी निर्धारित।

Next Post

जिला न्यायालय के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

जिला न्यायालय के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • रणबीर बने राम, सनी बने हनुमान, अब पर्दे पर ‘कर्ण’ बनेगा ये सुपरस्टार, 150 करोड़ी ‘महावीर कर्ण’ की दिखाई झलक
  • नागोया में भारत लगाएगा पदकों का शतक! शूटिंग-एथलेटिक्स से बड़ी उम्मीद, गोल्ड तय करेगा मेडल टेबल में जगह
  • सिरफिरे युवक ने स्कूल में घुसकर टीचर को मारी तीन गोली, फिर खुद की कनपटी पर सटाकर चलाई पिस्टल, दोनों की मौत
  • सलमान खान ने ट्रोल्स को धोया तो कुणाल कोहली ने किया सपोर्ट, बोले- ‘भाई के आगे कोई नहीं बोल सकता’
  • अवैध गतिविधियों पर होगी सख्ती, पीड़ितों के लिए हमेशा खुले रहेंगे थाने के दरवाजे – प्रभारी निरीक्षक बीजपुर ।।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    रणबीर बने राम, सनी बने हनुमान, अब पर्दे पर ‘कर्ण’ बनेगा ये सुपरस्टार, 150 करोड़ी ‘महावीर कर्ण’ की दिखाई झलक

    रणबीर बने राम, सनी बने हनुमान, अब पर्दे पर ‘कर्ण’ बनेगा ये सुपरस्टार, 150 करोड़ी ‘महावीर कर्ण’ की दिखाई झलक

    by admin
    September 22, 2026
    0

    Last Updated:September 22, 2026, 11:49 ISTRaghav Lawrence Unveils Mahaveer Karna Look: इन दिनों पर्दे पर माइथोलॉजिकल फिल्मों का दौर चल...

    Recent News

    रणबीर बने राम, सनी बने हनुमान, अब पर्दे पर ‘कर्ण’ बनेगा ये सुपरस्टार, 150 करोड़ी ‘महावीर कर्ण’ की दिखाई झलक

    रणबीर बने राम, सनी बने हनुमान, अब पर्दे पर ‘कर्ण’ बनेगा ये सुपरस्टार, 150 करोड़ी ‘महावीर कर्ण’ की दिखाई झलक

    September 22, 2026
    नागोया में भारत लगाएगा पदकों का शतक! शूटिंग-एथलेटिक्स से बड़ी उम्मीद, गोल्ड तय करेगा मेडल टेबल में जगह

    नागोया में भारत लगाएगा पदकों का शतक! शूटिंग-एथलेटिक्स से बड़ी उम्मीद, गोल्ड तय करेगा मेडल टेबल में जगह

    September 21, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News