• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Friday, September 25, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

मिशन शक्ति के तहत सोनभद्र पुलिस का जन-जागरूकता अभियान स्कूल, कॉलेज और बाजारों तक पहुँचा सुरक्षा का संदेश।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
December 31, 2025
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

सोनभद्र। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत सोनभद्र पुलिस द्वारा जनपद स्तर पर व्यापक एवं सघन जन-जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसके माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक सीधे संवाद स्थापित कर सुरक्षा एवं सतर्कता का संदेश पहुँचाया गया। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. चारु द्विवेदी (सहायक नोडल अधिकारी—मिशन शक्ति 5.0) के नेतृत्व में जनपद के समस्त थानों की मिशन शक्ति टीमों द्वारा विद्यालयों, महाविद्यालयों, बाजारों, चौराहों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रमों के दौरान महिलाओं, बालिकाओं एवं छात्र-छात्राओं को महिला उत्पीड़न से बचाव, साइबर ठगी के नवीन तरीकों, ऑनलाइन फ्रॉड से सतर्कता, सोशल मीडिया पर सुरक्षित व्यवहार, गुड टच–बैड टच की पहचान तथा आत्मरक्षा के व्यावहारिक उपायों की जानकारी सरल, प्रभावी एवं संवादात्मक माध्यम से प्रदान की गई। विशेष रूप से यह अवगत कराया गया कि साइबर अपराधी अक्सर डर, लालच एवं झूठे प्रलोभनों का सहारा लेते हैं, अतः किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक, मैसेज अथवा ओटीपी को साझा न करने तथा किसी भी शंका की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने की अपील की गई।

*आपात सहायता हेतु हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी—*
☎ 112 – आपातकालीन सेवा
☎ 1090 / 1091 – महिला सुरक्षा हेल्पलाइन
☎ 181 – महिला हेल्पलाइन
☎ 1930 – साइबर अपराध हेल्पलाइन
☎ 1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन

मिशन शक्ति टीम द्वारा उपस्थित जनसमूह को यह भरोसा दिलाया गया कि महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न अथवा साइबर अपराध की सूचना प्राप्त होने पर सोनभद्र पुलिस द्वारा तत्काल, निष्पक्ष एवं कठोर कार्रवाई की जाएगी।

*अंत में स्पष्ट संदेश दिया गया कि—*
“नारी की सुरक्षा सिर्फ अभियान नहीं, सोनभद्र पुलिस का निरंतर संकल्प है।”

जनपद सोनभद्र पुलिस द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत इस प्रकार के जन-जागरूकता कार्यक्रम आगे भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि प्रत्येक महिला स्वयं को सुरक्षित, जागरूक एवं सशक्त महसूस कर सके।

Previous Post

Pro Wrestling League auction Aman Sehrawat: 6 टीमें… प्रो रेसलिंग लीग की नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी बन सकते हैं अमन सहरावत, 3 जनवरी को होगा ऑक्शन का आयोजन

Next Post

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को दी नव वर्ष की शुभकामना व बधाई।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को दी नव वर्ष की शुभकामना व बधाई।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • एशियन गेम्स LIVE Updates: बैडमिंटन में भारत को करारा झटका, मेंस डबल्स में सात्विक और चिराग पहले राउंड से बाहर
  • 25 नवंबर को लोकसभा-राज्यसभा से मिट जाएगा BSP का नामोनिशान, क्या मायावती की पार्टी से छिन जाएगा राष्ट्रीय दर्जा?
  • Love And War: रणबीर कपूर के बाद ‘लव एंड वॉर’ से जारी हुआ आलिया भट्ट का लुक, कैबरे डांसर बन पहली झलक से लगाई आग
  • तुर्की में दहल गई धरती, रिक्टर स्केल पर 5.5 तीव्रता से आया भूकंप
  • Chitrakoot Ground Report : सारा सामान बह गया, दुकानें टूट गईं… बाढ़ के 25 दिन बाद भी रामघाट के हालात कैसे? जानिए जमीनी हकीकत  

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    एशियन गेम्स LIVE Updates: बैडमिंटन में भारत को करारा झटका, मेंस डबल्स में सात्विक और चिराग पहले राउंड से बाहर

    एशियन गेम्स LIVE Updates: बैडमिंटन में भारत को करारा झटका, मेंस डबल्स में सात्विक और चिराग पहले राउंड से बाहर

    by admin
    September 25, 2026
    0

    एशियन गेम्स 2026 डे 6 लाइव: नमस्ते, न्यूज18 हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. आप पढ़ रहे हैं...

    Recent News

    एशियन गेम्स LIVE Updates: बैडमिंटन में भारत को करारा झटका, मेंस डबल्स में सात्विक और चिराग पहले राउंड से बाहर

    एशियन गेम्स LIVE Updates: बैडमिंटन में भारत को करारा झटका, मेंस डबल्स में सात्विक और चिराग पहले राउंड से बाहर

    September 25, 2026
    25 नवंबर को लोकसभा-राज्यसभा से मिट जाएगा BSP का नामोनिशान, क्या मायावती की पार्टी से छिन जाएगा राष्ट्रीय दर्जा?

    25 नवंबर को लोकसभा-राज्यसभा से मिट जाएगा BSP का नामोनिशान, क्या मायावती की पार्टी से छिन जाएगा राष्ट्रीय दर्जा?

    September 25, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News