• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Thursday, September 24, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

Chitrakoot Ground Report : सारा सामान बह गया, दुकानें टूट गईं… बाढ़ के 25 दिन बाद भी रामघाट के हालात कैसे? जानिए जमीनी हकीकत  

admin by admin
September 24, 2026
in उत्तर प्रदेश
0 0
0
Chitrakoot Ground Report : सारा सामान बह गया, दुकानें टूट गईं… बाढ़ के 25 दिन बाद भी रामघाट के हालात कैसे? जानिए जमीनी हकीकत  


Last Updated:September 24, 2026, 13:13 IST

Chitrakoot News : उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में आई बाढ़ को 25 दिन बीत गए हैं, लेकिन उसका असर अब भी देखने को मिल रहा है. लोगों से जब लोकल 18 ने जमीनी हकीकत जानी तो दिल सा टूट गया. उनका दुख सिर्फ उन तक सीमित नहीं था. वह दूसरों के लिए भी उतने ही दुखी थे. 

चित्रकूट : यूपी के कई शहरों में इस बार बाढ़ का कहर देखा गया. इसमें प्रभु श्रीराम की तपोस्थली चित्रकूट भी शामिल है. बीते अगस्त महीने में आई भीषण बाढ़ ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया था. ग्रामीण इलाकों से लेकर धर्मनगरी के सबसे प्रमुख धार्मिक स्थल रामघाट तक असर देखने को मिला. जिस रामघाट और मां मंदाकिनी के किनारे सुबह होते ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक नजर आते थे, वहां अब सन्नाटा पसरा हुआ है. घाट की रौनक फीकी पड़ गई है और जगह-जगह बाढ़ से हुई तबाही के निशान दिखाई दे रहे हैं.

बाढ़ का पानी उतरने के बाद लोकल 18 की टीम करीब 20 दिन बाद चित्रकूट के रामघाट पहुंची. यहां घाट की स्थिति पहले से बिल्कुल अलग नजर आ रही है. घाट के आसपास अभी भी असर साफ दिखाई दे रहा है. बाढ़ के पानी ने घाट पर मौजूद कई दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया था. इसके कारण कुछ दुकानें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं, जबकि 80% दुकानदार अभी तक अपनी दुकानें खोल नहीं पाए हैं. बाढ़ के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में भी काफी कमी आई है. घाट पर अब गिने-चुने लोग ही नजर आ रहे हैं.

दुकानदार बोले- सामान बह गया

रामघाट के दुकानदार छेदी लाल ने लोकल 18 को बताया कि बाढ़ से उनकी दुकान का सारा सामान बह गया. यहां तक कि घाट पर मौजूद कई और दुकानें भी टूट गईं. कई दुकानदार अभी तक बाढ़ के नुकसान से निकल नहीं पा रहे हैं. रामघाट की रौनक पूरी तरह खत्म हो गई है. श्रद्धालुओं और पर्यटकों में भी डर का माहौल है. इसका सीधा असर कारोबार पर पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि रामघाट पर पहले जैसी रौनक लौटने में कम से कम 5 से 6 महीने का समय लग सकता है.

मंदिर और घाट भी हुए क्षतिग्रस्त

वहीं तोता मुखी हनुमान मंदिर के पुजारी मोहित दास ने लोकल 18 को बताया कि चित्रकूट में आई बाढ़ ने मठ, मंदिर, घाट और दुकानों को काफी नुकसान पहुंचाया है. लगातार बढ़े जलस्तर के कारण घाट के आसपास कई दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई हैं. बाढ़ से चित्रकूट के पर्यटन पर भी असर पड़ा है. उन्होंने आगे कहा कि बाढ़ के बाद घाट की रौनक काफी फीकी पड़ गई है और पर्यटकों की संख्या भी कम हुई है. हालांकि, मुख्यमंत्री के चित्रकूट दौरे के बाद क्षतिग्रस्त घाटों के पुनर्निर्माण का काम शुरू हुआ है. उनका मानना है कि आने वाली है दीपावली पर्व पर चित्रकूट की रौनक एक बार फिर से वापस लौट आएगी.

About the Author

authorimg

काव्‍या मिश्राSenior Sub Editor

Kavya Mishra is a Senior Sub Editor at News18 Hindi with over seven years of experience in digital and print journalism. She is part of the regional editorial team, covering Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana …

और पढ़ें

Location :

Chitrakoot,Uttar Pradesh

First Published :

September 24, 2026, 13:13 IST



Source link

Previous Post

Jailer 2 vs Om: रजनीकांत की खातिर धनुष ने खाली किया मैदान, ‘जेलर 2’ के लिए ‘ओम’ की पोस्टपोन, दिवाली पर सूर्या बने खतरा

Next Post

तुर्की में दहल गई धरती, रिक्टर स्केल पर 5.5 तीव्रता से आया भूकंप

admin

admin

Next Post
तुर्की में दहल गई धरती, रिक्टर स्केल पर 5.5 तीव्रता से आया भूकंप

तुर्की में दहल गई धरती, रिक्टर स्केल पर 5.5 तीव्रता से आया भूकंप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • तुर्की में दहल गई धरती, रिक्टर स्केल पर 5.5 तीव्रता से आया भूकंप
  • Chitrakoot Ground Report : सारा सामान बह गया, दुकानें टूट गईं… बाढ़ के 25 दिन बाद भी रामघाट के हालात कैसे? जानिए जमीनी हकीकत  
  • Jailer 2 vs Om: रजनीकांत की खातिर धनुष ने खाली किया मैदान, ‘जेलर 2’ के लिए ‘ओम’ की पोस्टपोन, दिवाली पर सूर्या बने खतरा
  • दीपिका का ‘नौ का वार’, थाईलैंड लाचार, महिला हॉकी में भारत की 20-1 से धमाकेदार जीत
  • 10 माह में करीब 14 बार… चुनाव आयोग पर अखिलेश यादव ने उठाए गंभीर सवाल, अयोध्या को लेकर कर दिया बड़ा ऐलान

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    तुर्की में दहल गई धरती, रिक्टर स्केल पर 5.5 तीव्रता से आया भूकंप

    तुर्की में दहल गई धरती, रिक्टर स्केल पर 5.5 तीव्रता से आया भूकंप

    by admin
    September 24, 2026
    0

    Last Updated:September 24, 2026, 13:50 ISTनंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी ममता को झटका, TMC कैंडिडेट ने वापस लिया नामतुर्की...

    Recent News

    तुर्की में दहल गई धरती, रिक्टर स्केल पर 5.5 तीव्रता से आया भूकंप

    तुर्की में दहल गई धरती, रिक्टर स्केल पर 5.5 तीव्रता से आया भूकंप

    September 24, 2026
    Chitrakoot Ground Report : सारा सामान बह गया, दुकानें टूट गईं… बाढ़ के 25 दिन बाद भी रामघाट के हालात कैसे? जानिए जमीनी हकीकत  

    Chitrakoot Ground Report : सारा सामान बह गया, दुकानें टूट गईं… बाढ़ के 25 दिन बाद भी रामघाट के हालात कैसे? जानिए जमीनी हकीकत  

    September 24, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News