• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Friday, September 25, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

एशियन गेम्स LIVE Updates: बैडमिंटन में भारत को करारा झटका, मेंस डबल्स में सात्विक और चिराग पहले राउंड से बाहर

admin by admin
September 25, 2026
in खेल
0 0
0
एशियन गेम्स LIVE Updates: बैडमिंटन में भारत को करारा झटका, मेंस डबल्स में सात्विक और चिराग पहले राउंड से बाहर


एशियन गेम्स 2026 डे 6 लाइव: नमस्ते, न्यूज18 हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. आप पढ़ रहे हैं एशियन गेम्स 2026 के सातवें दिन के कार्यक्रम का सजीव चित्रण. जिसमें भारतीय दल ने एक गोल्ड समेत कई पदक अपने नाम कर लिए हैं. 10 मीटर मिक्स्ड टीम पिस्टल शूटिंग में गोल्ड मेडल आया है. कमलजीत और सुरुचि सिंह की जोड़ी ने कमाल किया. स्क्वॉश और टेबल टेनिस में भी पदक पक्का हुआ है.

आज भारतीय दल 14 अलग-अलग खेलों में अपनी किस्मत आजमा रहा है. इसके अलावा एथलेटिक्स, शूटिंग, इक्वेस्ट्रियन और वेटलिफ्टिंग जैसे प्रमुख खेलों में भारतीय खिलाड़ी पदकों के लिए भी अपनी पूरी ताकत लगा रहे हैं.

भारत का एशियन गेम्स में सबसे बेस्ट प्रदर्शन पिछली मर्तबा हुए हांगझोऊ 2022 खेलों में आया था. तब भारत ने 28 गोल्ड के साथ कुल 107 पदक जीते थे. ओवरऑल रैंकिंग में भारत चौथी पोजिशन पर था. 2022 में भारत ने 2018 में बने 70 पदकों के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ा था.

मौजूदा एशियन गेम्स में भारत दो गोल्ड, आठ सिल्वर और नौ ब्रॉन्ज के साथ कुल 19 पदक लेकर 12वीं पोजिशन पर बना हुआ है.चलिए आपको आगे बताते हैं, आज किस खेल में भारतीय खिलाड़ी कैसा प्रदर्शन कर रहे हैं.

September 25, 202613:46 IST

एशियन गेम्स LIVE Updates: बैडमिंटन के मेंस डबल्स में सात्विक और चिराग पहले राउंड में बाहर

डिफेंडिंग चैंपियन सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी बैडमिंटन के मेंस डबल्स से बाहर हो गए हैं. पहले राउंड में भारतीय जोड़ी का सामना थाईलैंड के पक्कापोन टीरारातसाकुल और पीराचाई सुकफुन से हुआ था. सात्विक और चिराग ने पहले गेम को जीतकर दमदार शुरुआत की थी, लेकिन अगले दो में थाइलैंड के खिलाड़ियों ने 21-19 और 21-13 से जीत हासिल कर मैच को अपने नाम कर लिया.

September 25, 202613:22 IST

एशियन गेम्स LIVE Updates: थाईलैंड ने 21-19 से जीता दूसरा गेम, स्कोर 1-1 से बराबर

भारतीय मेंस बैडमिंटन टीम के डबल्स मुकाबले में चिराग शेट्टी और सात्विक की जोड़ी को दूसरे गेम में थाईलैंड की टीम से 21-19 से हार का सामना करना पड़ा. इस तरह अब ये मैच 1-1 की बराबरी पर आ गया है. ऐसे में तीसरा गेम अब दोनों टीमों के लिए निर्णायक हो गया है. पहले गेम में भारतीय जोड़ी ने जीत हासिल की है.

September 25, 202613:03 IST

एशियन गेम्स LIVE Updates: श्रीजा-सिंड्रेला महिला डबल्स के प्री-क्वार्टर फाइनल से बाहर हुईं

प्री-क्वार्टर फाइनल में चीन की दुनिया की नंबर 2 जोड़ी कुआई मैन और वांग मान्यु से 0-3 (6-11, 7-11, 7-11) से हारने के बाद श्रीजा अकुला और सिंड्रेला दास का महिला डबल्स का सफर खत्म हो गया. भारतीय जोड़ी चीनी जोड़ी को हरा नहीं पाई और क्वार्टर फ़ाइनल में जगह बनाने से चूक गई.

September 25, 202612:29 IST

India Medal Tally: 19 मेडल के साथ दूसरे नंबर पर भारत

दो गोल्ड मेडल लेकर भारतीय दल अब 12वें पोजिशन पर पहुंच चुका है. भारतीय खिलाड़ियों ने आठ सिल्वर और नौ ब्रॉन्ज समेत अपनी झोली में कुल 19 मेडल ला दिए हैं. भारत को एक गोल्ड मेडल महिला क्रिकेट से तो दूसरा गोल्ड मेडल 10 मीटर मिक्स्ड पिस्टल इवेंट में मिला.

September 25, 202611:54 IST

एशियन गेम्स 2026 डे 6 लाइव: मेंस कबड्डी के फाइनल में भारत

भारत ने पहली बार फाइनल में पहुंचे थाईलैंड को 66-27 से करारी शिकस्त देते हुए फाइनल में जगह बना ली है. अब भारत कल फाइनल में ईरान या चीनी ताइपे के खिलाफ अपने गोल्ड मेडल का बचाव करेगा. मेंस कबड्डी 1990 से एशियाई खेलों का हिस्सा रही है और भारत ने अब तक आठ स्वर्ण पदक जीते हैं. इस प्रतियोगिता में भारत के अलावा स्वर्ण पदक जीतने वाला एकमात्र अन्य देश ईरान है, जो 2018 में चैंपियन बना था. भारतीय टीम को तब कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा था.

September 25, 202611:32 IST

Asian Games 2026 Day 6 LIVE: पाकिस्तान के मोहम्मद इरफान से हारे भारत के चोटरानी

एशियन गेम्स 2026 डे 6 लाइव: पाकिस्तान के मोहम्मद इरफान ने क्वार्टर फाइनल में वीर चोटरानी को 11-6, 8-11, 3-11, 3-11 से हराते हुए बेहद आसानी के साथ सेमीफाइनल में जगह बना ली. सेमीफाइनल में एक और भारतीय मोहम्मद इरफान का इंतजार कर रहा है. अभय सिंह और मोहम्मद इरफान के बीच सेमीफाइनल की टक्कर होगी.

September 25, 202611:27 IST

Asian Games 2026 Day 6 LIVE: क्या पाकिस्तानी प्लेयर से हार जाएंगे वीर चोटरानी?

एशियन गेम्स 2026 डे 6 लाइव: पाकिस्तानी प्लेयर से मोहम्मद इरफान से पहला गेम 11-6 से जीतने के बाद भारत के वीर चोटरानी लगातार दो गेम 8-11, 3-11 के अंतर से हार गए. लग रहा है कि चौथे गेम में भी वीर चोटरानी की हार तय है.

September 25, 202611:16 IST

Asian Games LIVE: भारत-पाकिस्तान के बीच स्क्वॉड में कड़ी टक्कर

स्क्वॉश में पहला गेम 11-6 से जीतने के बाद वीर चोटरानी को दूसरे गेम में पाकिस्तान प्लेयर मोहम्मद इरफान से कड़ी टक्कर मिली. दूसरा गेम 8-11 से इरफान के नाम रहा. तीसरे गेम में फिलहाल स्कोर 3-3 से बराबर है. इरफान पांच बार के पाकिस्तान के नेशनल चैंपियन रहे हैं.

September 25, 202611:06 IST

Asian Games 2026 Day 6 LIVE: बॉक्सिंग के सचिन सिवाच क्वार्टर फाइनल में

एशियन गेम्स 2026 डे 6 लाइव: सचिन सिवाच ने पूर्व एशियन चैंपियन और वर्ल्ड ब्रॉन्ज मेडलिस्ट मोहम्मद अबू जाजेह (जॉर्डन) को हराया. अब उनका मुकाबला जापान के शुनसुके कितामोटो से होगा, जो खुद भी वर्ल्ड्स ब्रॉन्ज मेडलिस्ट हैं.

September 25, 202611:03 IST

Squash Asian Games: तन्वी को हराकर सेमीफाइनल में अनाहत सिंह

एशियन गेम्स 2026 डे 6 लाइव: अनाहत सिंह महिला सिंगल्स स्क्वॉश के सेमीफाइनल में पहुँच गईं. इस युवा खिलाड़ी ने क्वार्टर फाइनल के ऑल-इंडियन मुकाबले में हमवतन तन्वी खन्ना को 3-0 (11-2, 11-5, 11-3) से हराया और सिर्फ 13 मिनट में जीत हासिल की.

September 25, 202610:54 IST

एशियन गेम्स 2026 डे 6 लाइव: तलवारबाजी में भारत को दोहरा झटका

Asian Games updates: पुरुषों की फॉइल और महिलाओं की ईपी दोनों टीमें राउंड ऑफ 16 में ही बाहर हो गईं. मेंस फॉइल टीम को हांगकांग से 27-45 से हार का सामना करना पड़ा, जबकि महिलाओं की ईपी टीम उज्बेकिस्तान से 29-45 से हार गई. महिलाओं की स्पर्धा में तनिक्षा खत्री, यशकीरत कौर और मितवा जेसांगभाई चौधरी की भारतीय महिला टीम चौथी रिले के बाद 14-17 के अंतर पर मुकाबले में बनी रही, लेकिन उज्बेकिस्तान पांचवीं रिले से बढ़त मजबूत करता गया और आखिर में जीत हासिल करने में सफल रहा.

September 25, 202610:51 IST

एशियन गेम्स LIVE Updates: स्क्वॉश में भारत-पाकिस्तान आमने-सामने

Asian Games LIVE: भारत के वीर चोटरानी स्क्वॉड के सिंगल इवेंट में पाकिस्तान के मोहम्मद इरफान से टक्कर ले रहे हैं. जीतने वाला प्लेयर सेमीफाइनल में जाएगा. वीर इस मुकाबले को हल्के में नहीं ले सकते.

September 25, 202610:35 IST

Hockey Asian Games 2026: रविवार को सिंगापुर के खिलाफ भारत का आखिरी मैच

भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपना विजय अभियान जारी रखते हुए मेजबान जापान को 3-1 से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की और इस तरह से सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली. भारत की तरफ से लालरेम्सियामी (5वें मिनट), इशिका चौधरी (30वें मिनट) और नवनीत कौर (36वें मिनट) ने गोल किए. जापान की तरफ से एकमात्र गोल शिहो कोबायाकावा ने 46वें मिनट में किया. भारतीय टीम ने अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है, उसने उज्बेकिस्तान पर 19-0 की जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की, इसके बाद उसने इंडोनेशिया को 17-1 से और फिर थाईलैंड को 20-1 से हराया. भारत को अपना आखिरी पूल मैच सिंगापुर के खिलाफ रविवार को खेलना है.

September 25, 202610:27 IST

Asian Games 2026 Day 6 LIVE: फाइनल में भारतीय महिला कबड्डी टीम

एशियन गेम्स 2026 डे 6 लाइव: भारतीय महिला कबड्डी टीम गोल्ड मेडल के बेहद करीब पहुंच चुकी है. सेमीफाइनल में नेपाल को हराने के बाद अब भारतीय महिलाएं फाइनल में हैं.

September 25, 202610:13 IST

Asian Games 2026 Day 6 LIVE: 10:30 बजे भारत-थाईलैंड मेंस कबड्डी सेमीफाइनल

एशियन गेम्स 2026 डे 6 लाइव: महिलाओं की कबड्डी के बाद मेंस इवेंट में भारत-थाईलैंड के बीच सेमीफाइनल साढ़े 10 बजे से शुरू होगा. थाईलैंड पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा है. आपको जानकर हैरानी होगी कि थाईलैंड के कोच भारतीय ही हैं. मेंस टीम गोल्ड मेडल की प्रबल दावेदार है.

September 25, 202610:04 IST

Asian Games 2026 Day 6 LIVE: इंडियन शूटर्स को राइफल 3P में सिल्वर मेडल

एशियन गेम्स 2026 डे 6 लाइव: 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में भारत गोल्ड से चूक गया. ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, रुद्रांक्ष पाटिल और नीरज कुमार की भारतीय तिकड़ी सिल्वर मेडल जीतने में कामयाब रहीं. शुक्रवार को कई इवेंट्स में भारत को मेडल मिल रहे हैं.

September 25, 202609:54 IST

Asian Games 2026 Day 6 LIVE: कबड्डी के सेमीफाइनल में भारत-नेपाल की जंग जारी

एशियन गेम्स 2026 डे 6 लाइव: महिला कबड्डी के सेमीफाइनल में भारत और नेपाल के बीच रोमाचंक मुकाबला जारी है. फिलहाल भारत 22-15 के स्कोर के साथ नेपाल पर लीड बनाया हुआ है, लेकिन नेपाल की गंगा ने कई बार इंडियन डिफेंड को भेदा है. गोल्ड मेडल की प्रबल दावेदार भारतीय टीम को जीतने के लिए पसीना बहाना पड़ेगा लगता है.

September 25, 202609:50 IST

Asian Games 2026 Day 6 LIVE: ऐश्वर्य तोमर और नीरज कुमार राइफल शूटिंग के फाइनल में पहुंचे

एशियन गेम्स 2026 डे 6 लाइव: रुद्रांक्ष व्यक्तिगत फाइनल में जगह नहीं बना सके क्योंकि एक देश से अधिकतम दो निशानेबाज ही व्यक्तिगत फाइनल में प्रवेश कर सकते हैं. ऐश्वर्य तोमर और नीरज कुमार 50m राइफल 3P इवेंट में भारत के लिए उतरेंगे.

September 25, 202609:46 IST

Asian Games 2026 Day 6 LIVE: भारतीय राइफल टीम को सिल्वर

एशियन गेम्स 2026 डे 6 लाइव: ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, रुद्रांक्ष पाटिल और नीरज कुमार की भारतीय तिकड़ी ने मेंस 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन टीम इवेंट में 1762 अंक के साथ सिल्वर मेडल जीता. चीन ने 1766 अंक के साथ स्वर्ण, जबकि कोरिया ने 1751 अंक के साथ कांस्य पदक हासिल किया. तोमर ने 589 और नीरज ने 588 अंक के साथ व्यक्तिगत 3पी स्पर्धा के फाइनल में भी जगह बनाई. दोनों क्रमश: तीसरे और चौथे स्थान पर रहे.

September 25, 202609:06 IST

एशियन गेम्स LIVE Updates: भारत को आखिरकार मिला दूसरा गोल्ड मेडल

एशियन गेम्स 2026 डे 6 लाइव: 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में कमलजीत और सुरुचि सिंह की जोड़ी ने स्वर्णिम निशाना साधा. भारतीय जोड़ी ने 484.6 पॉइंट के साथ भारतीय महिला क्रिकेट टीम के बाद दूसरा गोल्ड मेडल दिलाया. इसके अलावा 50 मीटर राइफल टीम इवेंट में भी नीरज, रुद्रांश और ऐश्वर्य ने मिलकर पदक पक्का किया.



Source link

Previous Post

25 नवंबर को लोकसभा-राज्यसभा से मिट जाएगा BSP का नामोनिशान, क्या मायावती की पार्टी से छिन जाएगा राष्ट्रीय दर्जा?

admin

admin

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • एशियन गेम्स LIVE Updates: बैडमिंटन में भारत को करारा झटका, मेंस डबल्स में सात्विक और चिराग पहले राउंड से बाहर
  • 25 नवंबर को लोकसभा-राज्यसभा से मिट जाएगा BSP का नामोनिशान, क्या मायावती की पार्टी से छिन जाएगा राष्ट्रीय दर्जा?
  • Love And War: रणबीर कपूर के बाद ‘लव एंड वॉर’ से जारी हुआ आलिया भट्ट का लुक, कैबरे डांसर बन पहली झलक से लगाई आग
  • तुर्की में दहल गई धरती, रिक्टर स्केल पर 5.5 तीव्रता से आया भूकंप
  • Chitrakoot Ground Report : सारा सामान बह गया, दुकानें टूट गईं… बाढ़ के 25 दिन बाद भी रामघाट के हालात कैसे? जानिए जमीनी हकीकत  

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    एशियन गेम्स LIVE Updates: बैडमिंटन में भारत को करारा झटका, मेंस डबल्स में सात्विक और चिराग पहले राउंड से बाहर

    एशियन गेम्स LIVE Updates: बैडमिंटन में भारत को करारा झटका, मेंस डबल्स में सात्विक और चिराग पहले राउंड से बाहर

    by admin
    September 25, 2026
    0

    एशियन गेम्स 2026 डे 6 लाइव: नमस्ते, न्यूज18 हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. आप पढ़ रहे हैं...

    Recent News

    एशियन गेम्स LIVE Updates: बैडमिंटन में भारत को करारा झटका, मेंस डबल्स में सात्विक और चिराग पहले राउंड से बाहर

    एशियन गेम्स LIVE Updates: बैडमिंटन में भारत को करारा झटका, मेंस डबल्स में सात्विक और चिराग पहले राउंड से बाहर

    September 25, 2026
    25 नवंबर को लोकसभा-राज्यसभा से मिट जाएगा BSP का नामोनिशान, क्या मायावती की पार्टी से छिन जाएगा राष्ट्रीय दर्जा?

    25 नवंबर को लोकसभा-राज्यसभा से मिट जाएगा BSP का नामोनिशान, क्या मायावती की पार्टी से छिन जाएगा राष्ट्रीय दर्जा?

    September 25, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News