• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Friday, September 25, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

25 नवंबर को लोकसभा-राज्यसभा से मिट जाएगा BSP का नामोनिशान, क्या मायावती की पार्टी से छिन जाएगा राष्ट्रीय दर्जा?

admin by admin
September 25, 2026
in उत्तर प्रदेश
0 0
0
25 नवंबर को लोकसभा-राज्यसभा से मिट जाएगा BSP का नामोनिशान, क्या मायावती की पार्टी से छिन जाएगा राष्ट्रीय दर्जा?


Last Updated:September 25, 2026, 13:40 IST

rajya sabha election 2026: BSP के लिए 25 नवंबर 2026 बड़ी तारीख होगी. इस दिन रामजी गौतम का राज्यसभा कार्यकाल खत्म होगा. लोकसभा में पहले से पार्टी का कोई सांसद नहीं है. यूपी विधानसभा में भी BSP का कोई विधायक नहीं बचा है. ऐसे में संसद में पार्टी की मौजूदगी पूरी तरह खत्म हो जाएगी. अब नजर चुनाव आयोग के नियमों और राष्ट्रीय दर्जे पर है.

ख़बरें फटाफट

क्या मायावती की पार्टी से छिन जाएगा राष्ट्रीय दर्जा? समझें पूरा गणितZoom

बसपा प्रमुख मायावती के सामने संसद से बाहर होने के बाद राष्ट्रीय पार्टी की मान्यता को लेकर अब मामला बढ़ने वाला है. जानें इसके पीछे की कहानी.

Mayawati BSP National Party Status: यूपी की राजनीति में साल के आखिरी कुछ महीनों में राजनीति बहुत अलग दिखने वाली है. जिसका सबसे अधिक असर बहुजन समाज पार्टी यानी BSP पड़ने वाला है. 2027 विधानसभा चुनाव से पहले दस राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होने हैं. यही नहीं  25 नवंबर 2026 को बीएसपी के एकमात्र राज्यसभा सांसद का कार्यकाल भी खत्म होने जा रहे है, इसके बाद अब लोकसभा के बाद राज्यसभा में बची एकमात्र सीट भी चली जाएगी. यह पहली बार होगा जब  1989 के बाद पहली बार संसद के दोनों सदनों में बीएसपी पार्टी का कोई सदस्य नहीं रहेगा. तो क्या इसका असर मायावती की पार्टी के राष्ट्रीय दर्ज पर होगा? जानते हैं पूरी कहानी.

25 नवंबर के बाद संसद में BSP Zero

उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए 16 अक्टूबर को चुनाव होना है. इन सीटों का कार्यकाल 25 नवंबर को खत्म हो रहा है. BSP के रामजी गौतम भी इन्हीं दस सांसदों में शामिल हैं. राज्यसभा चुनाव में विधायक वोट करते हैं. BSP के एकमात्र विधायक उमाशंकर सिंह का अगस्त 2026 में निधन हो गया था. इसके बाद विधानसभा में पार्टी की संख्या भी शून्य हो गई थी. अगर इस राज्यसभा चुनाव की बात करे तो यूपी विधानसभा की मौजूदा प्रभावी संख्या 397 है. एक राज्यसभा सीट के लिए 37 प्रथम वरीयता वोट चाहिए. मौजूदा संख्या बल के आधार पर BJP गठबंधन और समाजवादी पार्टी के पास BSP से काफी ज्यादा विधायक हैं. इसलिए 16 अक्टूबर के चुनाव के बाद BSP की राज्यसभा सीट बचने की स्थिति नहीं दिख रही है. इस तरह दोनों सदनों में पार्टी की संख्या शून्य हो जाएगी.

क्या मायावती की पार्टी से छिन जाएगा राष्ट्रीय दर्जा?

क्या लोकसभा-राज्यसभा दोनों सदनों में Zero होने के बाद BSP का राष्ट्रीय दर्जा भी खत्म हो जाएगा? तो आप जान लीजिए कि इसका कोई हां या न एक शब्द में जवाब नहीं है. चुनाव आयोग के नियमों में राष्ट्रीय पार्टी की मान्यता के लिए अलग-अलग चुनावी शर्तें तय हैं. इनमें से किसी एक शर्त को पूरा करने पर पार्टी राष्ट्रीय पार्टी के रूप में मान्यता हासिल कर सकती है. तो आइए जानते हैं पहले कि कौन पार्टी देश में राष्ट्रीय दर्जा पाने की हकदार होती है.

राष्ट्रीय दर्जा पाने के लिए पार्टियों के लिए आवश्यक आंकड़े और शर्तें

चुनाव आयोग के नियमानुसार, किसी भी दल को राष्ट्रीय पार्टी बनने के लिए नीचे दी गई तीन शर्तों में से कोई एक पूरी करनी होती है.

  1. 4 राज्यों में मान्यता: वह पार्टी कम से कम 4 अलग-अलग राज्यों में ‘राज्य स्तरीय पार्टी’ (State Party) के रूप में मान्यता प्राप्त हो.
  2. 6% वोट + 4 लोकसभा सीटें: लोकसभा या विधानसभा के पिछले आम चुनाव में पार्टी ने कम से कम 4 अलग-अलग राज्यों में कुल वैध मतों का न्यूनतम 6% वोट हासिल किया हो, और इसके साथ ही लोकसभा में कम से कम 4 सीटें जीती हों.
  3. 2% लोकसभा सीटें: पार्टी ने कम से कम 3 अलग-अलग राज्यों को मिलाकर लोकसभा की कुल सीटों की 2% सीटें (यानी वर्तमान में 543 में से 11 सीटें) जीती हों.
राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा पाने के नियम:- इसमें किसी एक शर्त को पूरा करना जरूरी
रास्ता जरूरी आंकड़ा
4 राज्यों में राज्य पार्टी कम से कम 4 राज्यों में राज्य स्तरीय पार्टी की मान्यता
वोट + लोकसभा सीट 4 राज्यों में 6% वोट + कम से कम 4 लोकसभा सीटें
लोकसभा सीटें कुल लोकसभा सीटों की 2% सीटें यानी मौजूदा 543 में 11 सीटें, कम से कम 3 राज्यों से

2024 का प्रदर्शन भी BSP के खिलाफ गया

2024 के लोकसभा चुनाव में BSP एक भी सीट नहीं जीत सकी. चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक पार्टी राष्ट्रीय पार्टियों में शामिल रही, लेकिन उसका लोकसभा प्रदर्शन बेहद कमजोर रहा. रिपोर्टों में BSP का राष्ट्रीय वोट शेयर करीब 2.06 फीसदी बताया गया है. इससे पार्टी के सामने राष्ट्रीय मान्यता को लेकर सवाल और गंभीर हुए हैं.

सदन/चुनाव BSP की स्थिति
लोकसभा 0 सांसद
राज्यसभा 1 सांसद – रामजी गौतम
………………………………………..
यूपी विधानसभा 0 विधायक
2024 लोकसभा 0 सीट
2024 राष्ट्रीय वोट शेयर 2.06%
2024 यूपी वोट शेयर करीब 9.3%
रामजी गौतम का कार्यकाल 25 नवंबर 2026 को समाप्त होगा.

हालांकि, अभी यह कहना सही नहीं होगा कि BSP का राष्ट्रीय दर्जा खत्म हो चुका है. चुनाव आयोग के उपलब्ध रिकॉर्ड में BSP को राष्ट्रीय पार्टी के रूप में मान्यता प्राप्त है. इसलिए संसद में प्रतिनिधित्व खत्म होने और राष्ट्रीय दर्जा जाने को एक ही बात मानना सही नहीं होगा. अंतिम स्थिति चुनाव आयोग के नियमों और उसके औपचारिक फैसले से तय होगी. अभी इस मामले में कुछ नहीं होने वाला लेकिन यूपी 2027 का चुनाव जरूर मायने रखेगा.

Location :

Lucknow,Lucknow,Uttar Pradesh

First Published :

September 25, 2026, 13:08 IST



Source link

Previous Post

Love And War: रणबीर कपूर के बाद ‘लव एंड वॉर’ से जारी हुआ आलिया भट्ट का लुक, कैबरे डांसर बन पहली झलक से लगाई आग

Next Post

एशियन गेम्स LIVE Updates: बैडमिंटन में भारत को करारा झटका, मेंस डबल्स में सात्विक और चिराग पहले राउंड से बाहर

admin

admin

Next Post
एशियन गेम्स LIVE Updates: बैडमिंटन में भारत को करारा झटका, मेंस डबल्स में सात्विक और चिराग पहले राउंड से बाहर

एशियन गेम्स LIVE Updates: बैडमिंटन में भारत को करारा झटका, मेंस डबल्स में सात्विक और चिराग पहले राउंड से बाहर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • एशियन गेम्स LIVE Updates: बैडमिंटन में भारत को करारा झटका, मेंस डबल्स में सात्विक और चिराग पहले राउंड से बाहर
  • 25 नवंबर को लोकसभा-राज्यसभा से मिट जाएगा BSP का नामोनिशान, क्या मायावती की पार्टी से छिन जाएगा राष्ट्रीय दर्जा?
  • Love And War: रणबीर कपूर के बाद ‘लव एंड वॉर’ से जारी हुआ आलिया भट्ट का लुक, कैबरे डांसर बन पहली झलक से लगाई आग
  • तुर्की में दहल गई धरती, रिक्टर स्केल पर 5.5 तीव्रता से आया भूकंप
  • Chitrakoot Ground Report : सारा सामान बह गया, दुकानें टूट गईं… बाढ़ के 25 दिन बाद भी रामघाट के हालात कैसे? जानिए जमीनी हकीकत  

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    एशियन गेम्स LIVE Updates: बैडमिंटन में भारत को करारा झटका, मेंस डबल्स में सात्विक और चिराग पहले राउंड से बाहर

    एशियन गेम्स LIVE Updates: बैडमिंटन में भारत को करारा झटका, मेंस डबल्स में सात्विक और चिराग पहले राउंड से बाहर

    by admin
    September 25, 2026
    0

    एशियन गेम्स 2026 डे 6 लाइव: नमस्ते, न्यूज18 हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. आप पढ़ रहे हैं...

    Recent News

    एशियन गेम्स LIVE Updates: बैडमिंटन में भारत को करारा झटका, मेंस डबल्स में सात्विक और चिराग पहले राउंड से बाहर

    एशियन गेम्स LIVE Updates: बैडमिंटन में भारत को करारा झटका, मेंस डबल्स में सात्विक और चिराग पहले राउंड से बाहर

    September 25, 2026
    25 नवंबर को लोकसभा-राज्यसभा से मिट जाएगा BSP का नामोनिशान, क्या मायावती की पार्टी से छिन जाएगा राष्ट्रीय दर्जा?

    25 नवंबर को लोकसभा-राज्यसभा से मिट जाएगा BSP का नामोनिशान, क्या मायावती की पार्टी से छिन जाएगा राष्ट्रीय दर्जा?

    September 25, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News