Last Updated:
Love And War: संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘लव एंड वॉर’ से बीते गुरुवार को रणबीर कपूर का लुक जारी हुआ. रणबीर कपूर के बाद अब आज आलिया भट्ट का लुक रिलीज हुआ जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. आलिया कैबरे डांसर के लुक में दिखी हैं.
‘लव एंड वॉर’ से आलिया भट्ट का लुक छा गया है.
नई दिल्ली. संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में शामिल ‘लव एंड वॉर’ को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ रही है. फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल की तिकड़ी संजय लीला भंसाली के साथ नजर आएगी. बीते गुरुवार को फिल्म से रणबीर कपूर का पहला लुक जारी हुआ था. अब आज मेकर्स ने आलिया भट्ट के लुक से पर्दा उठा दिया है. लव एंड वॉर से आलिया भट्ट का पहला लुक सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है.
View this post on Instagram



