[ad_1]
Last Updated:
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने ढाका में चीनी ताइपै को 35-28 से हराकर लगातार दूसरा विश्व कप जीता. नरेन्द्र मोदी और अमित शाह ने टीम को एक्स पर बधाई दी.
महिला कबड्डी विश्व कपढाका: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने सोमवार को चीनी ताइपै को 35-28 से हराकर लगातार दूसरा विश्व कप खिताब जीत लिया. भारत 11 देशों के टूर्नामेंट में शीर्ष पर रहा.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने टीम को बधाई देते हुए एक्स पर लिखा, ‘भारतीय महिला कबड्डी टीम को विश्व कप 2025 जीतकर देश को गौरवान्वित करने के लिए बधाई. उन्होंने जबर्दस्त कौशल, प्रतिबद्धता और दृढता का प्रदश्रन किया. उनकी जीत से अनगिनत युवाओं को कबड्डी खेलने, बड़े सपने देखने और ऊंचे लक्ष्य तय करने की प्रेरणा मिलेगी.’
भारत ने सेमीफाइनल में ईरान को 33-21 से हराया था. दूसरी ओर चीनी ताइपै ने बांग्लादेश को 25-18 से मात दी थी.
गृहमंत्री अमित शाह ने टीम को बधाई देते हुए एक्स पर लिखा, ‘हमारी महिला कबड्डी टीम ने इतिहास रचाा जो गर्व का पल है. पूरी टीम को महिला कबड्डी विश्व कप जीतने पर बधाई. आपकी शानदार जीत ने फिर साबित कर दिया कि भारत की खेल प्रतिभायें शिखर पर क्यो हैं. भविष्य के लिए शुभकामनाएं.’

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर की जिम्मेदारी निभा रहे हैं. अंशुल पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव रखते हैं. कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट कर चुके हैं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत की. इ…और पढ़ें
फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर की जिम्मेदारी निभा रहे हैं. अंशुल पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव रखते हैं. कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट कर चुके हैं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत की. इ… और पढ़ें
[ad_2]
Source link
