• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Friday, August 7, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

दुष्कर्म का आरोपी नीरज गिरी दोषमुक्त।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
November 21, 2025
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

-करीब साढ़े 7 वर्ष पूर्व घर में घुसकर 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किए जाने एवं आत्महत्या के लिए उकसाने का था आरोप।

-अभियोजन पक्ष दोषसिद्ध करने में रहा असफल।

सोनभद्र। करीब साढ़े 7 वर्ष पूर्व घर में घुसकर 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म व आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश/ विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट अमित वीर सिंह की अदालत ने वृहस्पतिवार को सुनवाई करते हुए साक्ष्य के अभाव में आरोपी नीरज गिरी  को दोषमुक्त करार दिया। अभियोजन पक्ष दोषसिद्ध करने में असफल रहा।
अभियोजन पक्ष के मुताबिक पन्नूगंज थाना क्षेत्र  के एक गांव निवासी पीड़िता के पिता ने 28 जून 2018 को पन्नूगंज थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया था कि 24 जून 2018 को वह अपनी पत्नी व बच्चों के साथ मौसी की लड़की की शादी में गया था। घर पर उसकी दो नाबालिग बेटियां उम्र क्रमशः 16 वर्ष व 13 वर्ष थीं। 24 जून 2018 को नीरज गिरी पुत्र संतधारी गिरी निवासी परसिया, थाना पन्नूगंज, जिला सोनभद्र उसकी 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ किया। 26 जून 2018 को जब घर पहुंचा तो घर के अंदर से नीरज गिरी निकल कर भाग गया। जब घर के अंदर पत्नी के साथ गया तो बेटी ने बताया कि नीरज गिरी उसके साथ बुरा काम कर रहा था। इसलिए वह डरकर भाग गया। उसने उसके मुंह में दुपट्टा रखकर मुंह बंद कर दिया था। बेटी ने यह भी बताया कि 24 जून 2018 को भी नीरज गिरी उसके साथ गलत काम करने का प्रयास किया था। 27 जून 2018 को इसी बात से दुखी होकर बेटी ने घर में रखे अनाज की जहरीली दवा  खा ली। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। लोक लाज के डर से व इलाज में व्यस्तता के कारण अब सूचना दे रहा हूं। पुलिस ने 28 जून 2018 को एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दिया। पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने आरोपी नीरज गिरी के विरुद्ध घर में घुसकर दुष्कर्म करने, आत्महत्या के लिए उकसाने व पॉक्सो एक्ट में न्यायालय में चार्जशीट दाखिल किया था। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्को को सुनने, 12 गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर आरोपी नीरज गिरी (30) वर्ष को साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त करार दिया। अभियोजन पक्ष दोषसिद्ध करने में असफल रहा। बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता धर्मेंद्र दुबे ने बहस की।

Previous Post

पैरों से सटीक निशाना… पैरा आर्चर शीतल देवी ने जीता ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री का दिल

Next Post

एसपी सोनभद्र ने पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड की सलामी व निरीक्षण किया।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

एसपी सोनभद्र ने पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड की सलामी व निरीक्षण किया।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • MP : पत्नी को गोली मारकर अस्पताल ले गया फौजी पति, मौत होने पर उठाया ये कदम, Madhya-pradesh Hindi News
  • उज्जैन के मंदिर में 4 दिन पहले मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, ज्योतिषाचार्य ने बताई वजह
  • दक्षिण काली मंदिर में दिखी माँ की बाल रूप में अद्भुत लीला, साधना में लीन आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज की गोद में आकर बैठी नन्ही बालिका।
  • सिंगरौली में पत्नी, प्रेमी और उसके दोस्त ने रची पति की हत्या की साजिश, 72 घंटे में खुलासा, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • 2 राज्य, दोनों में ही BJP की सरकार; केंद्र सरकार सुलझा पाएगी एक दशक पुरानी लड़ाई?, National Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    MP : पत्नी को गोली मारकर अस्पताल ले गया फौजी पति, मौत होने पर उठाया ये कदम, Madhya-pradesh Hindi News

    MP : पत्नी को गोली मारकर अस्पताल ले गया फौजी पति, मौत होने पर उठाया ये कदम, Madhya-pradesh Hindi News

    by admin
    August 7, 2026
    0

    पारिवारिक विवाद अक्सर रिश्तों को खूनी अंत तक ले जाते हैं। ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के मुरैना से...

    Recent News

    MP : पत्नी को गोली मारकर अस्पताल ले गया फौजी पति, मौत होने पर उठाया ये कदम, Madhya-pradesh Hindi News

    MP : पत्नी को गोली मारकर अस्पताल ले गया फौजी पति, मौत होने पर उठाया ये कदम, Madhya-pradesh Hindi News

    August 7, 2026
    उज्जैन के मंदिर में 4 दिन पहले मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, ज्योतिषाचार्य ने बताई वजह

    उज्जैन के मंदिर में 4 दिन पहले मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, ज्योतिषाचार्य ने बताई वजह

    August 7, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News