Last Updated:
Delhi-NCR Air Pollution News: इस बार सितंबर में ही दिल्ली-NCR की हवा जहरीली हो गई है. सबसे ज्यादा प्रदूषण ग्रेटर नोएडा और गुरुग्राम में देखने को मिल रहा है. इन शहरों में लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है. ग्रेटर नोएडा का AQI 300 के पार पहुंच गया है.
सितंबर में ही दिल्ली-NCR का फूलने लगा दम, इन 2 शहरों की जहरीली हो गई हवा, सांस लेने में हांफने लगे लोग. air pollution delhi ncr
Delhi-NCR Air Pollution News: सितंबर अभी गुजरा भी नहीं है कि दिल्ली-एनसीआर का दम फूलने लगा है. बारिश के रुकते ही कई शहरों में अचानक हवा जहरीली हो गई है. प्रदूषण बढ़ने से यहां लोगों को सांस लेने में भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.सबसे दिलचस्प है कि दिल्ली से भी ज्यादा प्रदूषण ग्रेटर नोएडा और गुरुग्राम में देखने को मिल रहा है.
सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार बारिश थमते ही दिल्ली-एनसीआर में अचानक प्रदूषण की चादर तन गई है. 21 सितंबर को ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 300 के आसपास दर्ज किया गया है.
जबकि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक भले ही दिल्ली का मौसम अगले कुछ दिनों तक साफ रहने वाला है और बारिश नहीं होगी. आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा और तापमान में भी खास उतार-चढ़ाव की संभावना नहीं है. लेकिन इस दौरान बारिश थमने के बाद प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है.
मौसम साफ होते ही वायु प्रदूषण ने एक बार फिर से अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. आंकड़ों के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-5 इलाके का वायु गुणवत्ता सूचकांक 330 तक पहुंच गया है, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है. वहीं, नॉलेज पार्क-3 का एक्यूआई 209 दर्ज किया गया है, जो ‘खराब’ श्रेणी में है. ऐसे में यहां रहने वाले लोगों को सांस लेने में कठिनाई महसूस हो रही है.
राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां भी कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है. दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) के आंकड़ों के अनुसार, चांदनी चौक का एक्यूआई 235, आनंद विहार का 208, बवाना का 203 और कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का 162 दर्ज किया गया है. इसके अलावा, बुराड़ी क्रॉसिंग (159), सीआरआरआई मथुरा रोड (159) और आया नगर (127) जैसे इलाके भी प्रदूषण की चपेट में हैं.
गाजियाबाद में भी हवा की गुणवत्ता खराब होती जा रही है. यहां लोनी का एक्यूआई 203, वसुंधरा का 187, इंदिरापुरम का 186, वेद विहार-लोनी का 171, संजय नगर का 164 और गोविंदपुरम का 123 दर्ज किया गया है. एनसीआर में मौसम तो शुष्क और साफ बना हुआ है, लेकिन यह साफ मौसम प्रदूषण के लिए मुफीद साबित हो रहा है. बारिश न होने के कारण हवा में मौजूद प्रदूषक कण जमा हो रहे हैं, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा के कई इलाकों में एक्यूआई ‘खराब’ से ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच गया है.
About the Author

Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …
और पढ़ें



