• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Friday, August 7, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

World Boxing Cup Finals 2025: भारतीय मुक्केबाजों का जलवा, पहले ही दिन चार बॉक्सर्स ने मेडल पक्के किए

admin by admin
November 17, 2025
in खेल
0 0
0
World Boxing Cup Finals 2025: भारतीय मुक्केबाजों का जलवा, पहले ही दिन चार बॉक्सर्स ने मेडल पक्के किए


ग्रेटर नोएडा: भारतीय मुक्केबाज प्रीति पवार ने एक साल बाद शानदार वापसी करते हुए रविवार को विश्व मुक्केबाजी कप फाइनल में भारत के लिए पदक पक्का किया.

हेपेटाइटिस ए से जूझने के बाद और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं से एक साल दूर रहने वाली 22 वर्षीय प्रीति ने हांग्झोउ एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता उज्बेकिस्तान की निगिना उक्तामोवा को सर्वसम्मत निर्णय से हराकर महिलाओं के 54 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश किया. पेरिस ओलंपिक से एक महीने पहले प्रीति को हेपेटाइटिस ए होने का पता चला था. अपने मुकाबले के बाद प्रीति ने कहा:

यह मेरे लिए एक चुनौतीपूर्ण दौर रहा है क्योंकि ओलंपिक से एक महीने पहले मुझे हेपेटाइटिस ए होने का पता चला था, लेकिन इसने मुझे वापसी करने और खुद को और मजबूत महसूस करने के लिए प्रेरित भी किया.

बीमारी के बावजूद उन्होंने ओलंपिक में अपनी जगह पक्की कर ली और विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता कोलंबिया की येनी एरियास से राउंड 16 के कड़े मुकाबले में हारकर बाहर हो गईं, लेकिन घर लौटते ही संक्रमण का असर उन पर फिर से दिखने लगा. उन्होंने कहा:

ठीक होने में थोड़ा समय लगा, ओलंपिक के बाद मैं तीन महीने तक पूरी तरह बिस्तर पर रही. धीरे-धीरे मैंने वापसी की.

मौजूदा महिला 48 किग्रा विश्व चैंपियन मीनाक्षी हुड्डा, नरेंद्र बेरवाल (+90 किग्रा) और अंकुश पंघाल (80 किग्रा) ने भी सेमीफाइनल में पहुंचकर भारत के लिए और पदक पक्के किए. क्वार्टरफाइनल चरण से शुरू हुए मुकाबले में मीनाक्षी ने कजाखस्तान की बोल्ट अकबोट के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की.

सीनियर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदार्पण करते हुए अंकुश ने शुरुआती दबाव झेलने के बाद जापान के गो वाकाया को करारे मुक्के मारकर सर्वसम्मत फैसले से जीत हासिल की.

अनुभवी खिलाड़ी नरेंद्र ने अपने अनुभव का भरपूर इस्तेमाल करते हुए यूक्रेन के एंड्री खालेत्स्की को 4-1 के विभाजित फैसले से हराकर अंतिम चार में अपनी जगह पक्की की.

दिन के अन्य मुकाबलों में महिलाओं के 54 किग्रा वर्ग में पोलैंड की विक्टोरिया रोगालिंस्का ने यूक्रेन की इन्ना स्टेटकेविच (5-0) को जबकि उज्बेकिस्तान की अजीजा जोकिरोवा ने महिलाओं के 70 किग्रा वर्ग में नाइजीरिया की पेट्रीसिया मबाटा को 5-0 के शानदार स्कोर से हराया.

पुरुषों के ड्रॉ में यूक्रेन के एल्विन अलीएव और उज्बेकिस्तान के अदखामजोन मुखिद्दीनोव ने 65 किग्रा वर्ग में जबकि कजाखस्तान के बेगालियेव संझार-अली और ऑस्ट्रेलिया के मार्लन सेवेहोन ने 80 किग्रा वर्ग में जीत हासिल की. उज्बेकिस्तान के खलीमजोन मामासोलिएव भी 90+ किग्रा वर्ग में आगे बढ़े.



Source link

Previous Post

UP Politics: बिहार के जनादेश से हिल गया इंडी गठबंधन का कॉन्फिडेंस? यूपी तक पहुंची गूंज, क्या बनी रहेगी अखिलेश-राहुल की जोड़ी

Next Post

खनन हादसे की न्यायिक आयोग से हो जांच – एआईपीएफ।

admin

admin

Next Post

खनन हादसे की न्यायिक आयोग से हो जांच - एआईपीएफ।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • मंदसौर के मल्हारगढ़ में जाति प्रमाण पत्र के लिए रोई छात्रा, डिप्टी CM ने अधिकारियों को किया तलब, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • नरसिंहपुर में आलू की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 130 पेटी शराब, पुलिस ने पकड़ी, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • बैतूल की 120 KM कांवड़ यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, चिचोली में शिवभक्तों पर हुई पुष्पवर्षा, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • ग्वालियर में CA से 21 करोड़ की साइबर ठगी, 15 लेयर में 20 हजार खातों तक पहुंचा पैसा, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • मुरैना नगर निगम बैठक में जमकर हंगामा, हस्ताक्षर विवाद पर भिड़े सत्ता पक्ष और विपक्ष, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    मंदसौर के मल्हारगढ़ में जाति प्रमाण पत्र के लिए रोई छात्रा, डिप्टी CM ने अधिकारियों को किया तलब, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    मंदसौर के मल्हारगढ़ में जाति प्रमाण पत्र के लिए रोई छात्रा, डिप्टी CM ने अधिकारियों को किया तलब, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    by admin
    August 7, 2026
    0

    7 अगस्त, शुक्रवार: मंदसौर के मल्हारगढ़ में जन विश्वास अभियान के शिविर में जाति प्रमाण पत्र नहीं बनने की समस्या...

    Recent News

    मंदसौर के मल्हारगढ़ में जाति प्रमाण पत्र के लिए रोई छात्रा, डिप्टी CM ने अधिकारियों को किया तलब, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    मंदसौर के मल्हारगढ़ में जाति प्रमाण पत्र के लिए रोई छात्रा, डिप्टी CM ने अधिकारियों को किया तलब, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    August 7, 2026
    नरसिंहपुर में आलू की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 130 पेटी शराब, पुलिस ने पकड़ी, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    नरसिंहपुर में आलू की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 130 पेटी शराब, पुलिस ने पकड़ी, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    August 7, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News