• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Thursday, May 7, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

खनन हादसे की न्यायिक आयोग से हो जांच – एआईपीएफ।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
November 17, 2025
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

खनन में चल रहे सिंडिकेट पर श्वेत पत्र लाए योगी सरकार।

मजदूरों को पर्याप्त मुआवजा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो।

सोनभद्र। बिल्ली मारकुंडी में हुए खनन हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट की जिला कमेटी ने खनन हादसे की उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की अध्यक्षता में गठित न्यायिक आयोग द्वारा जांच कराने की उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की है। एआईपीएफ के जिला संयोजक कृपा शंकर पनिका ने बताया कि संगठन की तरफ से लिए राजनीतिक प्रस्ताव में कहा गया है कि सन 2000 से भाजपा राज में शुरू हुआ अवैध खनन का कारोबार आज सिंडिकेट के हवाले हो गया है। यहां हो रहे खनन कारोबार के तार सभी सरकारों में मुख्यमंत्री कार्यालय तक जुड़े रहे हैं। इस खनन में माइन्स सेफ्टी एक्ट का खुला उल्लंघन होता है। मानक से ज्यादा गहरा खनन करके भयंकर खाई बना दी गई है। कहीं भी एनजीटी के आदेश पर्यावरणीय नियमों का पालन नहीं होता और बार-बार जिला प्रशासन और श्रम विभाग से कहने के बावजूद खनन में लगे हुए मजदूरों का भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकरण नहीं किया गया। उनकी सामाजिक और जीवन सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं है और खनन ब्लास्टिंग में नियमों का उल्लंघन करते हुए अकुशल श्रमिकों को लगा दिया जाता है। पूरे सोनभद्र की नदी, पहाड़, जंगल, विकास के मदों को गुजरात से आए सिंडिकेट ने लूट लिया है और प्राकृतिक संपदा का भयंकर दोहन जिले में हो रहा है। आश्चर्य यह है कि खुद मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम से चंद किलोमीटर दूरी पर बिल्ली मारकुंडी में इतना दर्दनाक हादसा होता है और दो दिन बीत जाने के बावजूद आज तक खदान में दबे सभी मजदूरों को निकाला नहीं जा सका और उनके लिए मुआवजे तक की घोषणा नहीं हुई। इसलिए भाजपा के शासन-प्रशासन और तमाम नेताओं की बयानबाजी में यदि ईमानदारी है तो उन्हें सोनभद्र में हो रही लूट के केंद्रक सिंडिकेट पर श्वेत पत्र लाना चाहिए। एआईपीएफ ने यह भी कहा है कि खनन में हताहत हुए मजदूरों को पर्याप्त मुआवजा दिया जाए, पूरे खनन को सरकारी क्षेत्र में चलाया जाए और एनजीटी व माइंस सेफ्टी एक्ट का कड़ाई से अनुपालन किया जाए और इस खनन हादसे के जो भी दोषी हैं उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।

Previous Post

World Boxing Cup Finals 2025: भारतीय मुक्केबाजों का जलवा, पहले ही दिन चार बॉक्सर्स ने मेडल पक्के किए

Next Post

गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट का पंच दिवसीय निःशुल्क पूरक चिकित्सा शिविर लगा।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट का पंच दिवसीय निःशुल्क पूरक चिकित्सा शिविर लगा।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, चोपन बस स्टैंड पर चेयरमैन ने निःशुल्क प्याऊ का कराया शुभारंभ।
  • नशा तस्करों के आर्थिक नेटवर्क पर सोनभद्र पुलिस का बड़ा प्रहार।
  • जनगणना 2027 के प्रथम चरण अंतर्गत सूचीकरण एवं मकान गणना कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ।
  • मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान की ओर सशक्त पहल।
  • चोपन पुलिस द्वारा चोरी की मोटरसाइकिल समेत वांछित एक अभियुक्त किया गया गिरफ्तार।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • देवरिया
    • बॉलीवुड
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, चोपन बस स्टैंड पर चेयरमैन ने निःशुल्क प्याऊ का कराया शुभारंभ।

    by Shantosh Mishra
    May 7, 2026
    0

    ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र। चोपन। बढ़ती गर्मी और तेज धूप से आमजन एवं यात्रियों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से...

    Recent News

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, चोपन बस स्टैंड पर चेयरमैन ने निःशुल्क प्याऊ का कराया शुभारंभ।

    May 7, 2026

    नशा तस्करों के आर्थिक नेटवर्क पर सोनभद्र पुलिस का बड़ा प्रहार।

    May 7, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News