
ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।
पुलिस कार्यालय सहित जनपद के समस्त थानों एवं चौकियों पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ली संविधान की शपथ।
सोनभद्र। आज दिनांक 26 नवम्बर 2026 को संविधान दिवस के अवसर पर जनपद सोनभद्र में पुलिस विभाग द्वारा गरिमामय एवं अनुशासित ढंग से शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया पुलिस कार्यालय पुलिस लाइन चुर्क में आयोजित मुख्य समारोह में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान के प्रति निष्ठा एवं सम्मान बनाए रखने, संवैधानिक मूल्यों, मूलभूत अधिकारों एवं कर्तव्यों का पालन करने तथा देश की एकता एवं अखंडता अक्षुण्ण रखने का संकल्प लिया कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा, क्षेत्राधिकारी यातायात/सदर सुधीर सिंह, क्षेत्राधिकारी घोरावल राजेश राय, क्षेत्राधिकारी लाइन भुवनेश्वर सिंह, प्रतिसार निरीक्षक मो० नदीम सहित पुलिस कार्यालय के अधिकारी एवं पुलिस लाइन के कर्मचारीगण उपस्थित रहे। इसी क्रम में जनपद के समस्त थानों एवं चौकियों पर भी शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थानों एवं चौकियों पर नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई गई।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिसकर्मियों में संविधान के प्रति निष्ठा, संवैधानिक मूल्यों के सम्मान तथा अपने कर्तव्यों के निर्वहन में निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना रहा।