• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Thursday, March 19, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

UP Politics: बिहार के जनादेश से हिल गया इंडी गठबंधन का कॉन्फिडेंस? यूपी तक पहुंची गूंज, क्या बनी रहेगी अखिलेश-राहुल की जोड़ी

admin by admin
November 17, 2025
in उत्तर प्रदेश
0 0
0
UP Politics: बिहार के जनादेश से हिल गया इंडी गठबंधन का कॉन्फिडेंस? यूपी तक पहुंची गूंज, क्या बनी रहेगी अखिलेश-राहुल की जोड़ी


लखनऊ. बिहार विधानसभा चुनावों में बीजेपी की अगुवाई वाले NDA की अप्रत्याशित एकतरफा जीत ने विपक्षी ‘इंडिया गठबंधन’ के भविष्य पर सवाल खड़े कर दिए हैं. कहा जा रहा है कि इस जीत की गूंज आने वाले अन्य विधानसभा चुनावों में भी सुनाई देगी. बिहार से मिले जनादेश का असर 2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पर भी देखने को मिल सकता है. यूपी के सियासी गलियारों में सुगबुगाहट तेज है कि क्या 2027 में अखिलेश यादव और राहुल गांधी की जोड़ी बनी रहेगी या फिर राहें जुदा हो जाएंगी? क्योंकि बिहार जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कांग्रेस पर ‘मुस्लिम लीग-माओवादी’ टिप्पणी और पार्टी में ‘विभाजन’ की भविष्यवाणी ने इस बहस को और हवा दे दी है.

दरअसल, बिहार में NDA ने 243 सीटों वाली विधानसभा में 202 सीटें हासिल कर ऐतिहासिक लैंडस्लाइड जीत दर्ज की. बीजेपी को करीब 89 सीटें मिलीं, जबकि जनता दल (यूनाइटेड) और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) जैसे सहयोगियों ने भी मजबूत प्रदर्शन किया. वहीं, महागठबंधन (आरजेडी, कांग्रेस और अन्य) को महज 35 सीटें ही नसीब हुईं. कांग्रेस को 61 में से केवल 6 सीटें मिलीं, जो उसके लिए करारा झटका साबित हुआ. विपक्ष ने वोटर लिस्ट रिवीजन में ‘अनियमितताओं’ का आरोप लगाया, लेकिन NDA ने इसे विकास और महिला सशक्तिकरण की जीत बताया.

हार से इंडिया गठबंधन पर उठ रहे सवाल

इस हार ने यूपी में इंडिया गठबंधन की मजबूती पर सवाल उठा दिए हैं. 2024 लोकसभा चुनावों में राहुल गांधी और अखिलेश यादव की जोड़ी ने यूपी में संयुक्त रूप से 43 सीटें जीतीं, जिससे 2027 के विधानसभा चुनावों में मजबूत चुनौती की उम्मीद जताई जा रही थी. लेकिन बिहार की हार ने पुरानी दरारों को फिर से उजागर कर दिया है. 2017 यूपी चुनावों में इसी तरह के गठबंधन के टूटने की यादें ताजा हो गई हैं, जब ‘यूपी के लालों’ की साझेदारी चुनावी हार के बाद बिखर गई थी.

सहयोगियों में बढ़ रहा अविश्वास

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बिहार का परिणाम इंडिया गठबंधन में ‘शॉकवेव्स’ पैदा कर रहा है. एक वरिष्ठ विश्लेषक ने कहा, “कांग्रेस की लगातार हारें उसके सहयोगियों के बीच अविश्वास बढ़ा रही हैं. सपा जैसे क्षेत्रीय दल अब अकेले लड़ने की सोच सकते हैं, क्योंकि कांग्रेस का वोट बैंक कमजोर पड़ रहा है. हालांकि सपा मुखिया अखिलेश यादव अभी भी वोट चोरी के आरोप पर राहुल गांधी के साथ खड़े नजर आ रहे हैं. उन्होंने बिहार नतीजों के बाद कहा कि बंगाल वॉर यूपी में वे वोट चोरी नहीं होने देंगे. हालांकि, बीजेपी इसे हार बौखलाहट बता रही है. जानकारों का कहना है कि 2027 चुनाव में इंडी गठबंधन के सामने चुनौती अब बड़ी होगी।  खासकर सीट बंटवारे को लेकर.

PM मोदी ने कांग्रेस के सहयोगियों को चेताया

इधर, प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार जीत के बाद दिल्ली में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया. उन्होंने कहा, “कांग्रेस अब मुस्लिम लीग-माओवादी कांग्रेस (एमएमसी) बन चुकी है. इस नकारात्मक राजनीति से पार्टी में असंतोष बढ़ रहा है, और जल्द ही बड़ा विभाजन देखने को मिल सकता है.” मोदी ने कांग्रेस को ‘परजीवी’ करार देते हुए सहयोगी दलों को चेतावनी दी कि यह पार्टी उनके वोट बैंक को निगल रही है. राहुल गांधी ने हार को ‘चुनावी चोरी’ बताया था, जिस पर मोदी ने कटाक्ष किया कि कांग्रेस केवल आरोप लगाती है.

बिहार हार पर कांग्रेस में चल रहा मंथन

कांग्रेस के अंदरूनी स्रोतों का कहना है कि बिहार हार पर मंथन चल रहा है. पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खाड़गे ने 15 नवंबर को बैठक की, जहां रणनीति पर चर्चा हुई. एक कांग्रेस नेता ने कहा, “यह हार आत्मचिंतन का विषय है, लेकिन हम इंडिया गठबंधन को मजबूत करेंगे. यूपी में सपा के साथ सीट बंटवारे पर जल्द फैसला होगा.” हालांकि, कुछ युवा नेता विभाजन की आशंका को खारिज करते हुए कहते हैं कि यह भाजपा की रणनीति है ताकि विपक्ष कमजोर दिखे.

बीजेपी उत्साहित

राजग की ओर से यूपी में 2027 चुनावों को ‘मोदी लहर’ का विस्तार बताया जा रहा है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, “बिहार की जीत से यूपी में भी विकास का संदेश पहुंचेगा. इंडिया गठबंधन पहले ही कमजोर हो चुका है.” विपक्षी खेमे में सपा और आरजेडी जैसे दलों के बीच तनाव की खबरें आ रही हैं, लेकिन अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा, “एकजुट रहकर लड़ेंगे.”



Source link

Previous Post

अरविंद केजरीवाल ने की ‘महारानी 4’ देखने की अपील, पोस्ट वायरल

Next Post

World Boxing Cup Finals 2025: भारतीय मुक्केबाजों का जलवा, पहले ही दिन चार बॉक्सर्स ने मेडल पक्के किए

admin

admin

Next Post
World Boxing Cup Finals 2025: भारतीय मुक्केबाजों का जलवा, पहले ही दिन चार बॉक्सर्स ने मेडल पक्के किए

World Boxing Cup Finals 2025: भारतीय मुक्केबाजों का जलवा, पहले ही दिन चार बॉक्सर्स ने मेडल पक्के किए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
  • राजा का पसंदीदा स्वाद और पीढ़ियों की विरासत,जौनपुर का जगदम्बा पान दिलों पर करता है राज!
  • Dhurandhar 2 Live Updates: रणवीर के लिए हुई ‘ऑस्कर’ की डिमांड, ‘धुरंधर 2’ देख बावले हुए फैन
  • रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र मे रेलवे क्रासिंग पर जाम की समस्या के समाधान हेतु पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में त्वरित प्रभावी कार्रवाई।
  • जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • बॉलीवुड
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    by admin
    March 18, 2026
    0

    Last Updated:March 18, 2026, 22:49 ISTIndia world cup hockey schedule: एफआईएच ने हॉकी विश्व कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान...

    Recent News

    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    March 18, 2026
    राजा का पसंदीदा स्वाद और पीढ़ियों की विरासत,जौनपुर का जगदम्बा पान दिलों पर करता है राज!

    राजा का पसंदीदा स्वाद और पीढ़ियों की विरासत,जौनपुर का जगदम्बा पान दिलों पर करता है राज!

    March 18, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News