• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Wednesday, March 18, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

Dhurandhar 2 Live Updates: रणवीर के लिए हुई ‘ऑस्कर’ की डिमांड, ‘धुरंधर 2’ देख बावले हुए फैन

admin by admin
March 18, 2026
in बॉलीवुड
0 0
0
Dhurandhar 2 Live Updates: रणवीर के लिए हुई ‘ऑस्कर’ की डिमांड, ‘धुरंधर 2’ देख बावले हुए फैन


नई दिल्ली. इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक, रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने रिलीज से पहले ही इतिहास रच दिया है. फिल्म के 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले आज यानी 18 मार्च को शाम 5 बजकर 45 मिनट पर पहला पेड प्रीव्यू शो शुरु हुआ. शो को लेकर जबरदस्त क्रेज देखा गया. शो 5 बजे से शुरु होने वाला था, लेकिन कुछ तकनीकि दिक्कतों के कारण शो करीब 45 मिनट के बाद शुरु हुआ.

ट्रेड ट्रैकिंग वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने अपने पेड प्रीव्यू शो के लिए अकेले भारत में लगभग 47.91 करोड़ रुपये (ब्लॉक सीटों सहित) की शानदार एडवांस बुकिंग दर्ज करा ली है. यह आंकड़ा बताता है कि फैंस में इस फिल्म को लेकर कितना एक्साइटमेंट है.

अगर सिर्फ प्रीव्यू ही नहीं, बल्कि पूरे ग्लोबल प्री-सेल्स बिजनेस पर नजर डालें तो यह किसी रिकॉर्ड से कम नहीं है. फिल्म ने दुनियाभर में अब तक 156 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई महज एडवांस बुकिंग से कर ली है. इस कुल आंकड़े में भारत से पेड प्रीव्यू (47.91 करोड़) और पहले दिन यानी 19 मार्च (33.60 करोड़) की बुकिंग के साथ-साथ विदेशी बाजारों में वीकेंड के लिए हुई 75 करोड़ रुपये से अधिक की प्री-सेल शामिल है. देशभर में प्रीव्यू के लिए करीब 10 लाख टिकटों की बिक्री हो चुकी है, जिसमें अकेले हिंदी वर्जन ने 8.6 लाख से ज्यादा टिकट बेचकर बाजी मार ली है.

फिल्म को लेकर इतना पागलपन है कि देशभर के सिनेमाघरों में इसकी शो की संख्या बढ़ा दी गई है. कई मल्टीप्लेक्स में सुबह 6 बजे से लेकर देर रात 12 बजे तक के शो लगाए जा रहे हैं. फिल्म के निर्देशक आदित्य धर हैं और इसमें रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर माधवन जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं.

ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म न सिर्फ 300 करोड़ रुपये से अधिक के शानदार शुरुआती वीकेंड की ओर बढ़ रही है, बल्कि रणवीर सिंह की ‘जवान’ के 75 करोड़ के ओपनिंग डे के रिकॉर्ड तोड़ सकता है. एक्टर रणवीर सिंह ने हाल ही में फिल्म के म्यूजिक लॉन्च इवेंट में कहा था कि यह फिल्म भारतीय सिनेमा का भविष्य तय करेगी और फैंस के प्यार ने उन्हें अभिभूत कर दिया है. गुरुवार को गुड़ी पड़वा, उगाड़ी और ईद की छुट्टियों के बीच रिलीज हो रही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने के लिए पूरी तरह तैयार है.

धुरंधर 2 को देखकर फैंस अपनी जज्बात बयां नहीं कर पा रहे हैं. फिल्म को रणवीर सिंह की जबरदस्त फिल्म बता रहे हैं. तरण आदर्श ने तो इस फिल्म को मास्टरपीस बताया है. उन्होंने फिल्म को 4.5 रेटिंग दी है. साथ ही इस फिल्म को जबरदस्त फिल्म बताया है.

Dhurandhar 2 Live News: पेड प्रीव्यू के बाद रणवीर सिहं के फैंस के बीच बढ़ा धुरंधर 2 का क्रेज

‘धुरंधर 2’ को लेकर फैंस काफी समय से एक्साइटेड थे. लेकिन पेड प्रीव्यू के बाद फिल्म का क्रेज पहले से कई गुना बढ़ गया है. टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से टिकट बिग रही है. रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ इस समय टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म BookMyShow पर टॉप पर है. 18 मार्च की शाम तक, प्लेटफॉर्म के अनुसार पिछले एक घंटे में 67.87 हजार से अधिक टिकट बिक चुके हैं.

Dhurandhar 2 Live News: धुरंधर 2 में यामी गौतम भी आ रहीं नजर

‘धुरंधर 2’ में यामी गौतम भी नजर आ रही हैं. लेकिन एक्ट्रेस ने फिल्म में कैमियो किया है. फिल्म में एक्ट्रेस एक एजेंट की भूमिका में नजर आ रही हैं. फैंस के लिए ये सरप्राइज काफी चौंकाने वाला है.

रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ का टीजर ‘धुरंधर’ के साथ जारी, थिएटर में मिलेगा सरप्राइज!

रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का टीज़र अब धुरंधर:द रिवेंज के साथ अटैच किया जाएगा. यानी दर्शकों को थिएटर में फिल्म रिलीज से पहले ही इस ऐतिहासिक फिल्म की पहली झलक देखने को मिलेगी. ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका माना जा रहा है और इसे लेकर काफी बज़ बना हुआ है. पहले खबर आई थी कि शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘Cocktail 2’ का टीज़र भी इस फिल्म के साथ अटैच किया जाएगा.अब नई जानकारी के मुताबिक, रितेश देशमुख की महत्वाकांक्षी ऐतिहासिक फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का दमदार फर्स्ट-लुक टीज़र भी ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के साथ दिखाया जाएगा, जिससे दर्शकों का एक्साइटमेंट और भी बढ़ने वाला है.

Dhurandhar 2 Live News: दिल जीतने वाला है धुरंधर 2 का फर्स्ट हाफ

‘धुरंधर 2’ देखने जाएंगे तो थिएटर में घुसते ही आपको कहानी के सारे किरदार, प्लॉट ट्विस्ट, डायलॉग, गाने याद आने लगेंगे. आदित्य धर की फिल्ममेकिंग ने ‘धुरंधर’ से लोगों का ऐसा दिल जीता है कि हमज़ा की कहानी पूरी देखने के लिए बीते तीन महीने से लोग इंतजार कर रहे हैं. आदित्य अपने दर्शकों की नब्ज जानते हैं और ऑडियंस को भी उन पर भरोसा है. फर्स्ट हाफ ही दर्शकों का दिल जीत लेता है.

Dhurandhar 2 Live News: जाने कब देख पाएंगे ‘धुरंधर 2’ के तमिल-तेलुगु शो?

साउथ के कई शहरों में ‘धुरंधर 2’ के प्रीमियर शो में रुकावटें आईं थीं. कई तकनीकी और लॉजिस्टिकल गड़बड़ियों के चलते ऐसा हुआ था कि शो की डेट नहीं मिल पा रही है. अब डायरेक्टर आदित्य धर ने खुद अपडेट देते हुए बताया कि तमिल और तेलुगु भाषा के शो 18 मार्च की रात 9 बजे से शुरू होंगे.

Dhurandhar 2 Live News: धुरंधर 2 देख रणवीर सिंह की धांसू एक्टिंग के कायल हुए फैंस

धुरंधर के बाद धुरंधर 2 में भी रणवीर सिंह को देख फैंस तारीफें करते नहीं थक रहे हैं. वहीं एक्स पर एक्टर की तारीफ कर रहे हैं.सोशल मीडिय पर लोग रणवीर सिंह की तारीफ में कसीदे पढ़ रहे हैं.

Dhurandhar 2 Live News: रणवीर के लिए हुई ‘ऑस्कर’ की डिमांड, ‘धुरंधर 2’ देख बावले हुए फैन

धुरंधर के बाद धुरंधर 2 में भी रणवीर सिंह को देख फैंस तारीफें करते नहीं थक रहे हैं. वहीं एक्स पर एक्टर की तारीफ कर रहे हैं. कई फैंस ने तो यहां तक कह दिया कि ‘धुरंधर 2’ के पहले 10 मिनट में रणवीर ने जो काम किया है, उसके लिए उन्हें ऑस्कर मिलना चाहिए. सोशल मीडिया पर यूजर्स रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर 2’ की तारीफ करते नहीं थक रहे। पेड प्रीव्यू के पहले शो के साथ ही इस पर रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं. दर्शक अन्य लोगों से भी इसे देखने की अपील कर रहे हैं.

Dhurandhar 2 Live News: ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का ओपनिंग सीन देख दंग फैंस, बोले- अनफिल्टर्ड एक्शन

धुरंधर 2 को लेकर फैंस की पहली प्रतिक्रियाएं सामने आनी शुरू हो गई हैं और ओपनिंग सीन ने सभी को चौंका दिया है. दर्शकों का कहना है कि फिल्म की शुरुआत बेहद क्रूर और इंटेंस फाइट सीक्वेंस से होती है, जो कुछ ही मिनटों में माहौल सेट कर देता है. निर्देशक आदित्य ने इस बार एक्शन को बिना किसी फिल्टर के पेश किया है, जिसे फैंस ‘अनफिल्टर्ड’ बता रहे हैं. सोशल मीडिया पर कई लोग इसे भारतीय सिनेमा में हिंसक एक्शन के नए स्तर के रूप में देख रहे हैं.

Dhurandhar 2 Live News: भगवद गीता के श्लोक से हुई ‘धुरंधर 2’ की शुरुआत, दिखा दमदार संदेश

रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2 की शुरुआत एक शक्तिशाली आध्यात्मिक संदेश के साथ होती है. फिल्म की ओपनिंग भगवद गीता के एक श्लोक से की गई है, जो कर्तव्य, धर्म और कर्म पर जोर देता है. इस श्लोक का भाव है ‘तुम्हारा कर्तव्य धर्म का पालन करना है, फल की चिंता नहीं करनी चाहिए. जीत की इच्छा से प्रेरित नहीं होना चाहिए, बल्कि निरंतर कर्म करते रहना चाहिए.’

Dhurandhar 2 Live News: यामी गौतम ने पति आदित्य धर को बताया अपना ‘धुरंधर’, इमोशनल पोस्ट पर लुटाया प्यार

यामी गौतम ने अपने पति आदित्य धर के लिए खास अंदाज में प्यार जताया है. दरअसल, आदित्य धर ने अपनी फिल्म धुरंधर 2 की रिलीज से पहले एक लंबा और इमोशनल नोट सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें उन्होंने फैंस और टीम का आभार व्यक्त किया. इस पोस्ट पर यामी गौतम ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘मेरे धुरंधर’ और साथ में रेड हार्ट इमोजी भी शेयर किया. उनका यह छोटा लेकिन दिल छू लेने वाला मैसेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस भी इस कपल के बीच के इस प्यारे बॉन्ड को खूब पसंद कर रहे हैं. यामी का यह रिएक्शन दिखाता है कि वह अपने पति की मेहनत और सफलता पर कितना गर्व महसूस करती हैं.

Dhurandhar 2 Live News: 5 बजे वाला धुरंधर 2 का शो शाम 5.30 से शुरू होगा, जानें क्या है कारण

धुरंधर 2 को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है, लेकिन इसी बीच एक अहम अपडेट सामने आया है. फिल्म का शाम 5 बजे निर्धारित शो अब 5:30 बजे से शुरू किया जाएगा. बताया जा रहा है कि यह देरी कुछ तकनीकी दिक्कतों के कारण हुई है, जिसकी वजह से स्क्रीनिंग समय पर शुरू नहीं हो सकी. अब शो थोड़ी देरी से शुरू होगा. हालांकि इस बदलाव से दर्शकों की उत्सुकता पर ज्यादा असर नहीं पड़ा है. बड़ी संख्या में फैंस अब भी सिनेमाघरों में फिल्म देखने के लिए मौजूद हैं और शो शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं.

Dhurandhar 2 Live News: ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में कौन है ‘बड़े साहब’? फैंस के बीच तेज हुई चर्चा

‘धुरंधर: द रिवेंज’ को लेकर फैंस के बीच ‘बड़े साहब’ की पहचान सबसे बड़ा सवाल बन गई है. पहली फिल्म से ही यह किरदार रहस्य बना हुआ है, जिसे लेकर अब तरह-तरह की थ्योरी सामने आ रही हैं. सोशल मीडिया पर कई फैंस कयास लगा रहे हैं कि ‘बड़े साहब’ के रोल में सलमान खान नजर आ सकते हैं. हालांकि, मेकर्स ने अब तक इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, जिससे सस्पेंस और बढ़ गया है.

Dhurandhar 2 Live News: ‘धुरंधर 2’ का नया गाना ‘मैं और तू’ रिलीज, दुश्मन को तबाह करते नजर आए रणवीर सिंह

आदित्य धर के निर्देशन में बनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं. इसी बीच फिल्म का नया गाना ‘मैं और तू’ रिलीज कर दिया गया है, जिसने आते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है. ‘मैं और तू’ एक ऐसा गाना है, जो लोगों के दिल को छू लेगा. ‘जानेमन, जानेमन, तू जाएगा कहां, तू है नूर-ए-नजर मेरी, दिल मेरा तुझपे फिदा’ जैसे बोल इस गाने को खास बनाते हैं. इसे जैस्मीन सैंडलस, रिबेल और शाश्वत सचदेव ने अपनी दमदार आवाज में पिरोया है. वीडियो में रणवीर सिंह तबाही बनकर आते नजर आ रहे हैं। वह हथियारों और धमाकों से दुश्मन को खाक में मिलाते दिख रहे हैं. गाने में संगीत भी शाश्वत ने दिया है, जबकि इसे जैस्मिन और रिबेल ने मिलकर लिखा है. आवाज और संगीत का मेल सीधे दिल तक पहुंचता है.

धुरंधर 2 के तमिल-तेलुगु शोज रद्द? रिलीज से पहले फैंस को झटका: रिपोर्ट्स

धुरंधर 2 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के तमिल और तेलुगु वर्जन के शोज आखिरी वक्त पर रद्द कर दिए गए हैं, जिससे फैंस को बड़ा झटका लगा है. बताया जा रहा है कि फिल्म के पेड प्रीमियर आज शाम 5 बजे देशभर के कई सिनेमाघरों में होने थे, लेकिन अचानक प्लान बदल गया. फिल्मीबीट की रिपोर्ट के अनुसार, मल्टी-लैंग्वेज वर्जन समय पर उपलब्ध न होने और कुछ तकनीकी दिक्कतों के कारण यह फैसला लिया गया. हालांकि हिंदी वर्जन की रिलीज तय समय पर होने की उम्मीद है.

Dhurandhar 2 Live News: ‘धुरंधर: द रिवेंज’ से पहले जानें ‘धुरंधर’ की पूरी कहानी

धुरंधर की कहानी एक खुफिया मिशन के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे अजय सान्याल (आर माधवन) लीड करते हैं. वह ‘ऑपरेशन धुरंधर’ का प्रस्ताव रखते हैं, जिसका मकसद पाकिस्तान के आतंकी नेटवर्क में घुसपैठ कर अहम जानकारी जुटाना होता है. इस मिशन के लिए जस्किरत सिंह रंगी को चुना जाता है, जो एक डेथ रो कैदी होता है. वह ‘हमजा अली माजरी’ (रणवीर सिंह) की नई पहचान अपनाकर कराची के लियारी इलाके में रहमान डकैत (अक्षय खन्ना) के गैंग में शामिल हो जाता है. हमजा, जमील जमाली (राकेश बेदी) से हाथ मिलाता है और उसकी बेटी यालिना (सारा अर्जुन) से शादी करता है. एसपी चौधरी असलम (संजय दत्त) के साथ मिलकर वह रहमान डकैत को खत्म करने की साजिश रचता है. अंत में हमजा डकैत की हत्या कर देता है और अपनी वफादारी साबित करता है. इसी दौरान उसे पता चलता है कि मेजर इकबाल (अर्जुन रामपाल), जो ISI एजेंट है, 26/11 हमलों के पीछे का मास्टरमाइंड है.

Dhurandhar 2 Live News: आदित्य धर को सता रहा ‘पाइरेसी’ का डर, सभी फैंस से की खास अपील

रणवीर सिंह और संजय दत्त स्टारर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का प्रेड-प्रीव्यू आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुका है और सामान्य तौर पर 19 मार्च को पैन-इंडिया स्तर पर फिल्म को रिलीज किया जाएगा. साल की सबसे बड़ी और एक्शन से भरी फिल्म होने का दावा करती ‘धुरंधर द रिवेंज’ क्या ‘पाइरेसी’ का शिकार हो गई है? ऐसा हम नहीं, बल्कि फिल्म के निर्माता-निर्देशक आदित्य धर का कहना है, जिन्होंने ‘पाइरेसी’ का हिंट देते हुए फैंस से खास गुजारिश की है.

‘धुरंधर: द रिवेंज’ से पहले ही सोशल मीडिया पर फिल्म की कुछ क्लिप्स वायरल हो रही हैं, जिसमें फिल्म के एक्शन सीन और रणवीर सिंह से जुड़े कुछ सीन दिख रहे हैं. क्लिप्स की क्वालिटी काफी खराब है, लेकिन फिल्म से जुड़ा स्पॉइलर देती है. ऐसे में आदित्य धर ने फैंस से गुजारिश की है कि वे फिल्म से जुड़ी वीडियो को वायरल न करें.

उन्होंने लिखा, ‘हमने ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को बनाने में अपना दिल लगा दिया है ताकि आप हर मोड़, हर भावना को ठीक उसी तरह महसूस कर सकें जैसा कि इसे महसूस किया जाना चाहिए. एक थिएटर में, अंधेरे में, दोस्तों, परिवार और यहां तक ​​कि अजनबियों से घिरे हुए, हर कोई एक जैसी भावनाओं को महसूस कर रहा होगा. फ़िल्मों को इसी तरह देखना चाहिए, किसी के फोन पर धुंधली तस्वीर में नहीं. इसलिए, मेरी आपसे एक दिली गुज़ारिश है, कृपया स्पॉइलर शेयर न करें! हर फ़ैन को बिना कुछ जाने, लेकिन उत्सुकता के साथ फ़िल्म देखने का मौका दें क्योंकि हर फैन की भावना इस फिल्म से जुड़ी है.’

Dhurandhar 2 Live News: आ गई ‘धुरंधर’, हट गई ‘दिलवाले’! मराठा मंदिर ने 30 साल बाद बदला DDLJ का टाइम

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का क्रेज इतना जबरदस्त है कि इसने मुंबई के ऐतिहासिक मराठा मंदिर सिनेमा की 30 साल पुरानी परंपरा को भी बदल दिया है. यह वही सिनेमा है जहां शाहरुख खान की ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ (DDLJ) लगातार तीन दशकों से चल रही है. फिल्म की रिलीज के मद्देनजर थिएटर प्रबंधन ने DDLJ की आइकॉनिक 11:30 AM वाली शो को 18 मार्च से शिफ्ट कर 10:00 AM कर दिया है. यह बदलाव ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के तीन शो – दोपहर 1:15 PM, शाम 5:30 PM और रात 9:45 PM के लिए जगह बनाने के लिए किया गया है. थिएटर मैनेजर के अनुसार, रणवीर सिंह की फिल्म की एडवांस बुकिंग ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, जिससे यह फैसला लेना पड़ा.

Dhurandhar 2 Live News राम गोपाल वर्मा का बड़ा दावा, ‘धुरंधर 2’ एक दिन में कमा सकती है 120 करोड़ से ज्यादा

फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है. पहले पार्ट की जमकर तारीफ करने वाले वर्मा अब सीक्वल को लेकर भी उतने ही उत्साहित नजर आ रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘भारतीय सिनेमा के इतिहास में ‘धुरंधर 2′ जितनी बेसब्री से इंतजार किसी और फिल्म का नहीं किया जा रहा है. मुझे हैरानी नहीं होगी अगर यह फिल्म एक ही दिन में 120 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा ले.’ उन्होंने आगे कहा कि फिल्म का लंबा रनटाइम (3 घंटे 49 मिनट) शो की संख्या को थोड़ा सीमित कर सकता है, लेकिन चूंकि यह लंबे समय तक थिएटरों में चलने की उम्मीद है, इसलिए इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा.

Dhurandhar 2 Live News: ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, रिलीज से लगाए 21 कट

धुरंधर 2: द रिवेंज को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने आधिकारिक तौर पर ‘A’ सर्टिफिकेट दिया है.रणवीर सिंह स्टारर यह फिल्म 18 मार्च को पेड प्रीव्यू के साथ रिलीज हो रही है, जबकि इसकी आधिकारिक रिलीज 19 मार्च को है.सेंसर बोर्ड से मंजूरी से पहले फिल्म में कुछ बदलाव भी किए गए. रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 1 मिनट 34 सेकंड के सीन्स को हटाया गया है. CBFC ने कुल 21 सुझाव दिए थे, जिन्हें मेकर्स ने पूरी तरह लागू किया है. इनमें ‘डिस्टर्बिंग कंटेंट’ को लेकर डिस्क्लेमर जोड़ना और दर्शकों को सावधानी बरतने की सलाह देना शामिल है, जिससे फिल्म के इंटेंस टोन का संकेत मिलता है.

Dhurandhar 2 live news: ‘धुरंधर 2’ बनी पहले पार्ट से लंबी, जानें कितना है रनटाइम

धुरंधर 2: द रिवेंज अपने पहले पार्ट धुरंधर से ज्यादा लंबी साबित हुई है. फिल्म का कुल रनटाइम 229.6 मिनट यानी करीब 3 घंटे 49 मिनट है. वहीं, पहले पार्ट की अवधि 214.1 मिनट यानी 3 घंटे 34 मिनट थी. इस तरह सीक्वल लगभग 15 मिनट लंबा है. माना जा रहा है कि फिल्म में ज्यादा एक्शन, ड्रामा और विस्तृत कहानी को जगह दी गई है.



Source link

Previous Post

रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र मे रेलवे क्रासिंग पर जाम की समस्या के समाधान हेतु पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में त्वरित प्रभावी कार्रवाई।

Next Post

राजा का पसंदीदा स्वाद और पीढ़ियों की विरासत,जौनपुर का जगदम्बा पान दिलों पर करता है राज!

admin

admin

Next Post
राजा का पसंदीदा स्वाद और पीढ़ियों की विरासत,जौनपुर का जगदम्बा पान दिलों पर करता है राज!

राजा का पसंदीदा स्वाद और पीढ़ियों की विरासत,जौनपुर का जगदम्बा पान दिलों पर करता है राज!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
  • राजा का पसंदीदा स्वाद और पीढ़ियों की विरासत,जौनपुर का जगदम्बा पान दिलों पर करता है राज!
  • Dhurandhar 2 Live Updates: रणवीर के लिए हुई ‘ऑस्कर’ की डिमांड, ‘धुरंधर 2’ देख बावले हुए फैन
  • रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र मे रेलवे क्रासिंग पर जाम की समस्या के समाधान हेतु पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में त्वरित प्रभावी कार्रवाई।
  • जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • बॉलीवुड
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    by admin
    March 18, 2026
    0

    Last Updated:March 18, 2026, 22:49 ISTIndia world cup hockey schedule: एफआईएच ने हॉकी विश्व कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान...

    Recent News

    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    March 18, 2026
    राजा का पसंदीदा स्वाद और पीढ़ियों की विरासत,जौनपुर का जगदम्बा पान दिलों पर करता है राज!

    राजा का पसंदीदा स्वाद और पीढ़ियों की विरासत,जौनपुर का जगदम्बा पान दिलों पर करता है राज!

    March 18, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News