• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Wednesday, May 6, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

राजा का पसंदीदा स्वाद और पीढ़ियों की विरासत,जौनपुर का जगदम्बा पान दिलों पर करता है राज!

admin by admin
March 18, 2026
in उत्तर प्रदेश
0 0
0
राजा का पसंदीदा स्वाद और पीढ़ियों की विरासत,जौनपुर का जगदम्बा पान दिलों पर करता है राज!


Last Updated:March 18, 2026, 21:53 IST

जौनपुर की गलियों में एक ऐसा स्वाद है, जिसने राजाओं को भी अपना दीवाना बनाया – जगदम्बा पान. चार पीढ़ियों से चली आ रही इस परंपरा को आज विशाल चौरसिया संभाल रहे हैं, जिन्होंने पढ़ाई-लिखाई छोड़कर अपने पुश्तैनी काम को ही आगे बढ़ाना चुना. हर पान में बुजुर्गों की कला और भरोसे की खुशबू है, और यही वजह है कि लोग इसे आज भी “राजा वाला पान” कहकर याद करते हैं. यह सिर्फ पान नहीं, जौनपुर की एक ज़िंदा विरासत है.

जौनपुर. उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक शहर जौनपुर की पहचान सिर्फ अपनी इमारतों और सांस्कृतिक विरासत से ही नहीं, बल्कि यहां के खास स्वादों से भी है. इन्हीं में से एक है “जगदम्बा पान”, जिसकी खुशबू और स्वाद ने वर्षों से लोगों को अपना दीवाना बना रखा है. खास बात यह है कि इस पान के दीवानों में जौनपुर के राजा यादवेंद्र दुबे भी शामिल रहे हैं, जिन्हें यह पान बेहद पसंद था. जगदम्बा पान की दुकान की कहानी केवल एक व्यवसाय नहीं, बल्कि पीढ़ियों से चली आ रही एक परंपरा है. आज इस दुकान को संभाल रहे विशाल चौरसिया बताते हैं कि यह उनके परिवार की चौथी पीढ़ी है, जो इस विरासत को आगे बढ़ा रही है. उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने जो स्वाद और भरोसा लोगों को दिया, उसी को बनाए रखना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है.

विशाल चौरसिया खुद पढ़े-लिखे युवा हैं, उन्होंने एलएलबी की पढ़ाई की है, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपने पुश्तैनी काम को ही आगे बढ़ाने का निर्णय लिया. उनका मानना है कि कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता, अगर उसे लगन और ईमानदारी से किया जाए. वे गर्व से कहते हैं कि पान बनाना सिर्फ एक काम नहीं, बल्कि एक कला है, जिसे हमने अपने बुजुर्गों से सीखा है.

जगदम्बा पान की खासियत उसकी पारंपरिक विधि और बेहतरीन सामग्री

यहां पान बनाने में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाता है, जिससे हर ग्राहक को वही पुराना और असली स्वाद मिल सके. यही कारण है कि वर्षों बाद भी इस पान की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है. स्थानीय लोग ही नहीं, बल्कि दूर-दराज से आने वाले लोग भी इस पान का स्वाद लेने जरूर पहुंचते हैं. राजा यादवेंद्र दुबे के समय से ही इस पान की प्रतिष्ठा और भी बढ़ गई थी. कहा जाता है कि राजा साहब को इस दुकान का पान इतना पसंद था कि वह विशेष रूप से यहीं से पान मंगवाते थे. यही वजह है कि आज भी लोग इस पान को “राजा वाला पान” कहकर पहचानते हैं. आज के दौर में जहां युवा नई-नई नौकरियों की ओर आकर्षित हो रहे हैं, वहीं विशाल चौरसिया जैसे लोग अपनी परंपरा को संजोकर एक मिसाल पेश कर रहे हैं. उन्होंने यह साबित कर दिया है कि अगर मेहनत और लगन हो, तो पुश्तैनी काम भी आपको पहचान और सम्मान दिला सकता है.

About the Author

authorimg

Monali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें

Location :

Jaunpur,Uttar Pradesh

First Published :

March 18, 2026, 21:53 IST



Source link

Previous Post

Dhurandhar 2 Live Updates: रणवीर के लिए हुई ‘ऑस्कर’ की डिमांड, ‘धुरंधर 2’ देख बावले हुए फैन

Next Post

वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

admin

admin

Next Post
वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • 12 महीने में पहली बार… विनेश फोगाट को क्यों भेजा गया नोटिस, क्या कहता है नियम, लगेगा बैन?
  • मुरादाबाद की चूड़ियों वाली गली, जहां से देशभर में सजती हैं कलाईयां, थोक दाम पर मिलता है हर रंग का जादू, देखें वीडियो
  • 90s की हर लड़की का फेवरेट था ये गाना, अलका याग्निक ने बनाया अमर, आज भी करता है दिलों पर राज
  • शिक्षा मित्रो के बढ़े हुए मानदेय पर सम्मान समारोह आयोजित।
  • पटवध पेयजल समूह योजना का किये औचक निरीक्षण।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • देवरिया
    • बॉलीवुड
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    12 महीने में पहली बार… विनेश फोगाट को क्यों भेजा गया नोटिस, क्या कहता है नियम, लगेगा बैन?

    12 महीने में पहली बार… विनेश फोगाट को क्यों भेजा गया नोटिस, क्या कहता है नियम, लगेगा बैन?

    by admin
    May 6, 2026
    0

    Last Updated:May 05, 2026, 21:10 ISTVinesh Phogat In Fresh Controversy: विनोश फोगाट फिर विवादों में हैं. भारतीय महिला रेसलर को...

    Recent News

    12 महीने में पहली बार… विनेश फोगाट को क्यों भेजा गया नोटिस, क्या कहता है नियम, लगेगा बैन?

    12 महीने में पहली बार… विनेश फोगाट को क्यों भेजा गया नोटिस, क्या कहता है नियम, लगेगा बैन?

    May 6, 2026
    मुरादाबाद की चूड़ियों वाली गली, जहां से देशभर में सजती हैं कलाईयां, थोक दाम पर मिलता है हर रंग का जादू, देखें वीडियो

    मुरादाबाद की चूड़ियों वाली गली, जहां से देशभर में सजती हैं कलाईयां, थोक दाम पर मिलता है हर रंग का जादू, देखें वीडियो

    May 6, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News