• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Thursday, March 19, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

निकहत जरीन का लक्ष्य विश्व मुक्केबाजी कप में स्वर्ण जीतना

admin by admin
October 29, 2025
in खेल
0 0
0
निकहत जरीन का लक्ष्य विश्व मुक्केबाजी कप में स्वर्ण जीतना


नई दिल्ली: दो बार की स्वर्ण पदक विजेता निकहत जरीन ने तीसरा विश्व चैंपियनशिप पदक चूकने की निराशा को पीछे छोड़ दिया है और अब उनका ध्यान आगामी विश्व मुक्केबाजी कप फाइनल में शीर्ष पुरस्कार जीतकर अधिकतम रैंकिंग अंक जुटाने पर है.

यह प्रतियोगिता 14 से 21 नवंबर तक ग्रेटर नोएडा में आयोजित की जाएगी. फ्लाईवेट और लाइट फ्लाईवेट श्रेणियों में प्रतिस्पर्धा करने वाली निकहत ने 2022 में इस्तांबुल और 2023 में नयी दिल्ली में विश्व चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक जीते थे.

वह हालांकि 2025 में लिवरपूल में क्वार्टर फाइनल में तुर्की की दो बार की ओलंपिक रजत पदक विजेता बुसे नाज काकिरोग्लू से हार कर पदक जीतने में नाकाम रही. निकहत ने यहां विश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स के लोगो (प्रतीक चिन्ह) के अनावरण से जुड़े कार्यक्रम के इतर कहा:

मैं ये नहीं कहूंगी कि वहां (विश्व चैंपियनशिप) मेरा अभियान निराशाजनक था. एक साल के ब्रेक के बाद वापसी करते हुए दो मुकाबले जीतना वह भी एक मजबूत मुक्केबाज के खिलाफ आसान नहीं होता है. मैं ओलंपिक में दो बार रजत पदक जीतने वाली मुक्केबाज से हारी थीं. मैं उस मुकाबले को हारी थी लेकिन मैंने हार नहीं मानी है. मुझमें इतनी ऊर्जा थी कि मैंने तीन-चार महीने से शिविर का हिस्सा रहे मुक्केबाजों को हराकर भारतीय टीम में जगह बनाई. मैं यह नहीं कहना चाहूंगी कि मैं वहां (लिवरपूल) से खाली हाथ आई थी. आपको कुछ प्रतियोगिताओं को सबक के रूप में लेना चाहिए. पेरिस ओलंपिक के बाद यह मेरी पहली प्रतियोगिता थी, इसलिए यह मेरे लिए एक बड़ी सीख थी.

इस 29 साल की मुक्केबाज ने कहा, ‘अब मैं विश्व कप फाइनल में भाग लेने के लिए उत्सुक हूं जिसकी मेजबानी भारत कर रहा है. मैं बहुत उत्साहित हूं, हर कोई कड़ी मेहनत और तैयारी कर रहा है. मुझे उम्मीद है कि हम यहां लिवरपूल से बेहतर प्रदर्शन करेंगे.’

निकहत ने कहा कि कोई भी मुक्केबाज या एथलीट हमेशा अपने चरम पर नहीं रह सकता और उसे खुद को तरोताजा रखने के लिए प्रतियोगिताओं का चयन करना होगा. उन्होंने कहा, ‘मेरा ध्यान अब विश्व कप पर है क्योंकि स्वर्ण पदक विजेता को 300 अंक, रजत पदक विजेता को 150 और कांस्य पदक विजेता को 75 अंक मिलेंगे. मेरी कोशिश अधिक अंक जुटाने की होगी ताकि मुझे अच्छी वरीयता मिल सके.’

भारत का प्रतिनिधित्व 20 सदस्यीय टीम करेगी  जिसमें 10 पुरुष और इतनी ही महिला मुक्केबाज शामिल है. भारतीय टीम में निकहत (51 किग्रा), मौजूदा विश्व चैंपियन जैस्मीन लम्बोरिया (57 किग्रा), मौजूदा विश्व चैंपियन मीनाक्षी (48 किग्रा), दो बार की एशियाई चैंपियन पूजा रानी (80 किग्रा), पूर्व विश्व चैंपियन स्वीटी बूरा (75 किग्रा) और विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता नुपुर श्योराण (80 किग्रा से अधिक) शामिल हैं.

पुरुषों के दल में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का एक रोमांचक मिश्रण है, जिसका नेतृत्व हितेश (70 किग्रा) और अविनाश जामवाल (65 किग्रा) कर रहे हैं. ये दोनों मुक्केबाज इस सत्र के विश्व मुक्केबाजी कप के शुरुआती चरणों के पदक विजेता हैं.

भारतीय टीम में पुरुष वर्ग में जदुमणि सिंह (50 किग्रा), पवन बर्तवाल (55 किग्रा), सचिन (60 किग्रा), सुमित (75 किग्रा), लक्ष्य चाहर (80 किग्रा), जुगनू (85 किग्रा), नवीन कुमार (90 किग्रा) और नरेंद्र (90 किग्रा से अधिक) तथा महिला वर्ग में प्रीति (54 किग्रा), परवीन (60 किग्रा), नीरज फोगाट (65 किग्रा) और अरुंधति चौधरी (70 किग्रा) शामिल हैं.



Source link

Previous Post

Sambhal News: मेरी लड़ाई ‘इंडियन स्टेट’ से है.. राहुल गांधी के इस बयान पर कोर्ट में फैसला सुरक्षित, 7 नवंबर को आएगा आदेश

Next Post

अपर पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में पुलिस लाइन चुर्क में की गयी एसजेपीयू एवं एएचटीयू की मासिक समीक्षा एवं समन्वय बैठक।

admin

admin

Next Post

अपर पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में पुलिस लाइन चुर्क में की गयी एसजेपीयू एवं एएचटीयू की मासिक समीक्षा एवं समन्वय बैठक।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
  • राजा का पसंदीदा स्वाद और पीढ़ियों की विरासत,जौनपुर का जगदम्बा पान दिलों पर करता है राज!
  • Dhurandhar 2 Live Updates: रणवीर के लिए हुई ‘ऑस्कर’ की डिमांड, ‘धुरंधर 2’ देख बावले हुए फैन
  • रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र मे रेलवे क्रासिंग पर जाम की समस्या के समाधान हेतु पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में त्वरित प्रभावी कार्रवाई।
  • जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • बॉलीवुड
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    by admin
    March 18, 2026
    0

    Last Updated:March 18, 2026, 22:49 ISTIndia world cup hockey schedule: एफआईएच ने हॉकी विश्व कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान...

    Recent News

    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    March 18, 2026
    राजा का पसंदीदा स्वाद और पीढ़ियों की विरासत,जौनपुर का जगदम्बा पान दिलों पर करता है राज!

    राजा का पसंदीदा स्वाद और पीढ़ियों की विरासत,जौनपुर का जगदम्बा पान दिलों पर करता है राज!

    March 18, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News