• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Wednesday, June 24, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

शिक्षकों को टीईटी से मुक्त करने की उठी माँग।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
September 15, 2025
in सोनभद्र
0 0
0

संवाददाता। राजेश कुमार पाठक।

-राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने मांगों का ज्ञापन डीएम को सौंपा।

सोनभद्र। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के आवाहन पर सोमवार को जिलाधिकारी को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। संगठन ने कहा कि एक सितम्बर  को उच्चतम न्यायालय द्वारा दिए गए निर्णय के अनुसार सभी सेवारत शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को अनिवार्य कर दिया गया है, चाहे उनकी नियुक्ति की तिथि कोई भी रही हो। इस निर्णय से देशभर के लाखों शिक्षकों की सेवा-सुरक्षा और आजीविका संकट में पड़ गई है। मण्डल अध्यक्ष अखिलेश वत्स व जिलाध्यक्ष अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि वैध नियमों के अंतर्गत नियुक्त अनुभवी शिक्षकों की सेवा-सुरक्षा एवं गरिमा सुनिश्चित करने और उन्हें सेवा समाप्ति अथवा आजीविका संकट से बचाने हेतु आवश्यक नीतिगत अथवा विधायी कदम उठाना जरूरी है। जिला महामंत्री इंदु प्रकाश सिंह, गणेश पांडेय, रवि भूषण सिंह व धीरेन्द्र पति त्रिपाठी ने कहा कि जिन शिक्षकों को पूर्व में टीईटी से छूट दी गई थी, उन्हें अब परीक्षा के दायरे में लाना अन्याय है।
अखिलेश गुंजन ने कहा कि इस निर्णय से लगभग 20 लाख शिक्षक गहन चिंता में हैं। रविन्द्र चौधरी ने कहा कि न्यायालय को अपने निर्णय पर पुनर्विचार करना चाहिए ताकि पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर इसका प्रभाव न पड़े। जय प्रकाश राय व अभिषेक मिश्र ने कहा कि जब तक समाधान नहीं होता निर्णायक आंदोलन जारी रहेगा। राज मौर्य ने कहा कि ऐसे निर्णय से शिक्षक समाज में गहरा असंतोष व्याप्त है। वकील अहमद व रविन्द्र बहादुर सिंह ने कहा कि प्रत्येक शिक्षक की सेवा-सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संगठन पूरी तरह कटिबद्ध है। महासंघ के नेता दिनेश दुबे ने घोषणा की कि समस्या का समाधान होने तक संघर्ष जारी रहेगा। इस अवसर पर सौरभ कार्तिकेय, रविकांत मौर्य, राजेश वैश, कमलेश विश्वकर्मा, अरूणेश पांडेय, ममता पाण्डेय, मेघा सौनकिया, संजय सिंह, संजय मिश्रा, विजयानंद सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

Previous Post

त्यौहारों को लेकर थाना रॉबर्ट्सगंज पर पीस कमेटी मीटिंग सम्पन्न।

Next Post

Sarvesh Anil Kushare created history: सर्वेश अनिल कुशारे ने रचा इतिहास, ऊंची कूद के फाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post
Sarvesh Anil Kushare created history: सर्वेश अनिल कुशारे ने रचा इतिहास, ऊंची कूद के फाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय

Sarvesh Anil Kushare created history: सर्वेश अनिल कुशारे ने रचा इतिहास, ऊंची कूद के फाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • बिना लाइसेंस कीटनाशकों के विक्रय पर होगी सख्त कार्रवाई  जिलाधिकारी।
  • विण्ढमगंज पुलिस द्वारामानव वध की घटना का मात्र 08 घंटे में खुलासा।
  • पुलिस अधीक्षक द्वारा जनप्रतिनिधिगण के साथ मासिक समन्वय गोष्ठी आयोजित की गई।
  • मिशन शक्ति महिला सुरक्षा एवं साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।
  • जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • देवरिया
    • बॉलीवुड
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    बिना लाइसेंस कीटनाशकों के विक्रय पर होगी सख्त कार्रवाई  जिलाधिकारी।

    by Shantosh Mishra
    June 23, 2026
    0

    ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र। ऑनलाइन एवं ऑफलाइन कीटनाशक व्यापार के लिए वैध लाइसेंस अनिवार्य किसानों से अधिकृत विक्रेताओं से ही कीटनाशक...

    Recent News

    बिना लाइसेंस कीटनाशकों के विक्रय पर होगी सख्त कार्रवाई  जिलाधिकारी।

    June 23, 2026

    विण्ढमगंज पुलिस द्वारामानव वध की घटना का मात्र 08 घंटे में खुलासा।

    June 23, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News