
ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।
ओबरा सोनभद्र- श्री रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय में छात्रों से की जा रही अवैध वसूली और शैक्षिक भ्रष्टाचार के खिलाफ जब लखनऊ महानगर एबीवीपी कार्यकर्ता द्वारा शांति एवं लोकतांत्रिक तरीके से आवाज़ उठा रहे थे,तभी उन पर वि. वि. द्वारा बुलाए गए गुंडों व पुलिस द्वारा लाठीचार्ज दुर्भाग्यपूर्ण ही नहीं बल्कि लोकतंत्र एवं संविधान की हत्या है इस निंदनीय कृत्य के विरुद्ध प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शिखर सोनी के नेतृत्व में अभाविप कार्यकर्ताओं और छात्रों को “गुंडा” कहने वाले उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के द्वारा गैर-जिम्मेदाराना बयान के घोर विरोध में ओबरा नगर के सुभाष चौराहा,पर पुतला फूंका गया। छात्रों की जायज़ मांगों को दबाने का हर प्रयास यह साबित करता है कि भ्रष्टाचार को बचाने के लिए विश्वविद्यालय एवं विश्वविद्यालय प्रशासन के गुर्गे ओमप्रकाश राजभर और पुलिस प्रशासन किस हद तक जा सकती है।
विभाग संयोजक सोनभद्र सौरभ सिंह पंकज ने संयुक्त रूप से कहा की शांतिपूर्ण अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे निर्दोष छात्रों पर अभद्र टिप्पणियां करना कहां तक उचित है यही अगर ये शिक्षा ग्रहण किए होते तो ऐसे शब्दों का प्रयोग किसी छात्र या किसी छात्र संगठन के लोगों के लिए नहीं करते विद्यार्थी परिषद तब तक आंदोलन करेगा जब तक कि यह माफी नहीं मागेंगे इस दौरान ओबरा नगर मंत्री अनिकेत राय आनंद अग्निहोत्री युराज आयुष यश शिवम पूर्व जनजाति कार्य संयोजक शिव मुरत जी सूरज मिश्रा इत्यादि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
