• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Wednesday, May 6, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

इस मुस्लिम शासक ने पेश की गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल, हिंदू आस्था का भी रखा पूरा सम्मान

admin by admin
September 4, 2025
in उत्तर प्रदेश
0 0
0
इस मुस्लिम शासक ने पेश की गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल, हिंदू आस्था का भी रखा पूरा सम्मान


Last Updated:September 04, 2025, 18:26 IST

Pilibhit News: हाफिज रहमत खान ने अपने शासनकाल के दौरान यहां कई निर्माण कार्य कराए. जिसमें जामा मस्जिद सबसे प्रमुख मानी जाती है. लेकिन शायद कम ही लोग जानते होंगे कि शहर के प्राचीनतम मंदिरों में से एक गौरीशंकर मं…और पढ़ें

वर्तमान में उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के नाम से पहचान रखने वाले शहर पर लंबे अरसे तक अफगान से आए रोहिल्लाओं ने राज किया था. उस दौर में पीलीभीत में बुनियादी ढांचे समेत तमाम निर्माण कार्य कराए गए थे. मगर रोहिल्ला सरदार हाफिज रहमत खान द्वारा कराया गया एक निर्माण कार्य आज भी गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल के रूप में देखा जाता है.

पीलीभीत समेत आसपास के इलाकों में लंबे अरसे तक रोहिल्लाओं का शासन रहा था. इसी के चलते आगे चलकर यह इलाका रोहिलखंड कहलाया. अगर पीलीभीत की बात करें तो ऐसा माना जाता है कि इस शहर को मूल रूप से बंजारों ने बसाया था. जिनकी संख्या भी काफी कम हुआ करती थी. रोहिल्लाओं के शासन के दौरान यहां हाफिज रहमत खान का राज था. जिसके चलते पीलीभीत उस कालखंड में हाफिजाबाद के नाम से जाना जाता था.

पीलीभीत में जामा मस्जिद का निर्माण कराया
हाफिज रहमत खान ने अपने शासनकाल के दौरान यहां कई निर्माण कार्य कराए. जिसमें जामा मस्जिद सबसे प्रमुख मानी जाती है. लेकिन शायद कम ही लोग जानते होंगे कि शहर के प्राचीनतम मंदिरों में से एक गौरीशंकर मंदिर के प्रवेश द्वार का भी निर्माण कराया था. जामा मस्जिद के निर्माण के इतिहास पर अधिक जानकारी देते हुए वरिष्ठ पत्रकार डॉ. अमिताभ अग्निहोत्री बताते हैं कि बुजुर्गों और जामा मस्जिद की इंतजामिया कमेटी के कई सदस्यों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिस स्थान पर आज जामा मस्जिद मौजूद है. वहां कभी एक तालाब हुआ करता था. एक समय में पीलीभीत (तब के हाफिजाबाद) में भुखमरी फैल गई थी. ऐसे में तत्कालीन शासक हाफिज रहमत खां ने पीलीभीत में जामा मस्जिद का निर्माण कराया.

गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल पेश
जिससे निर्माण कार्य के साथ ही साथ स्थानीय लोगों को दो वक्त की रोटी नसीब हो सके. वहीं इसी कालखंड के दौरान रोहिल्ला शासक के दीवान मान राय ने गौरीशंकर मंदिर में प्रवेश द्वार बनाने का प्रस्ताव रखा. हिंदुओं की गौरीशंकर मंदिर में आस्था को देखते हुए हाफिज रहमत खां ने इस प्रस्ताव तो मंजूरी दे दी. रोहिल्ला शासनकाल में हुए यह निर्माण कार्य आज भी गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Location :

Pilibhit,Uttar Pradesh

First Published :

September 04, 2025, 18:26 IST

homeuttar-pradesh

मुस्लिम शासक ने पेश की गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल, हिंदू आस्था का भी रखा सम्मान



Source link

Previous Post

‘भाई तुझे कंडोम में…’ ‘बागी 4’ के सीन पर सेंसर बोर्ड ने चलाई कैंची, 23 कट के बाद उधेड़कर रख दी टाइगर की मूवी

Next Post

ओबरा सुभाष चौराहे पर कैबिनेट मंत्री का फुंका गया पुतला।

admin

admin

Next Post

ओबरा सुभाष चौराहे पर कैबिनेट मंत्री का फुंका गया पुतला।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • 12 महीने में पहली बार… विनेश फोगाट को क्यों भेजा गया नोटिस, क्या कहता है नियम, लगेगा बैन?
  • मुरादाबाद की चूड़ियों वाली गली, जहां से देशभर में सजती हैं कलाईयां, थोक दाम पर मिलता है हर रंग का जादू, देखें वीडियो
  • 90s की हर लड़की का फेवरेट था ये गाना, अलका याग्निक ने बनाया अमर, आज भी करता है दिलों पर राज
  • शिक्षा मित्रो के बढ़े हुए मानदेय पर सम्मान समारोह आयोजित।
  • पटवध पेयजल समूह योजना का किये औचक निरीक्षण।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • देवरिया
    • बॉलीवुड
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    12 महीने में पहली बार… विनेश फोगाट को क्यों भेजा गया नोटिस, क्या कहता है नियम, लगेगा बैन?

    12 महीने में पहली बार… विनेश फोगाट को क्यों भेजा गया नोटिस, क्या कहता है नियम, लगेगा बैन?

    by admin
    May 6, 2026
    0

    Last Updated:May 05, 2026, 21:10 ISTVinesh Phogat In Fresh Controversy: विनोश फोगाट फिर विवादों में हैं. भारतीय महिला रेसलर को...

    Recent News

    12 महीने में पहली बार… विनेश फोगाट को क्यों भेजा गया नोटिस, क्या कहता है नियम, लगेगा बैन?

    12 महीने में पहली बार… विनेश फोगाट को क्यों भेजा गया नोटिस, क्या कहता है नियम, लगेगा बैन?

    May 6, 2026
    मुरादाबाद की चूड़ियों वाली गली, जहां से देशभर में सजती हैं कलाईयां, थोक दाम पर मिलता है हर रंग का जादू, देखें वीडियो

    मुरादाबाद की चूड़ियों वाली गली, जहां से देशभर में सजती हैं कलाईयां, थोक दाम पर मिलता है हर रंग का जादू, देखें वीडियो

    May 6, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News