• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, September 21, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

आदर्श नगर पंचायत चोपन मे भारी मात्रा मे भ्रष्टाचार लोगो मे भारी आक्रोश।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
August 31, 2025
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

सोनभद्र। जनपद के चोपन नगर पंचायत में बन रही सड़क पर घोटाले का आरोप लगा है। आरोप है कि नगर पंचायत अध्यक्ष ने पूरी तरह से सही और मजबूत सड़क को तुड़वाकर दोबारा टेंडर जारी कर अपने चहेते ठेकेदारों को फायदा पहुँचाने की कोशिश की है। वहीं इस पूरे मामले पर पूर्व सभासद ने बड़ा बयान दिया है और जांच की मांग की है। अब सवाल ये है कि आखिर जनता के टैक्स से जमा पैसे को इस तरह से बर्बाद करने का जिम्मेदार कौन है। चोपन नगर पंचायत में सड़क निर्माण को लेकर बवाल मचा हुआ है। वार्ड नंबर 10 मल्लाही टोला स्थित ग्रामवासी आश्रम जाने वाली सड़क को लेकर स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लोगों का कहना है कि यह आरसीसी सड़क पूरी तरह से दुरुस्त थी, कहीं से टूटी-फूटी नहीं थी। बावजूद इसके, नगर पंचायत अध्यक्ष ने मनमाने तरीके से सड़क का टेंडर कर दिया। आरोप है कि यह सब कुछ अपने नज़दीकी ठेकेदारों को लाभ पहुँचाने के लिए किया गया है। लोगों का आरोप यह भी है कि नई सड़क बनाते समय पुराने मैटेरियल को तोड़कर उसी को दोबारा इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे निर्माण की गुणवत्ता सवालों के घेरे में है। ऐसे में साफ है कि जनता के पैसे का खुलेयाम दुरुपयोग किया जा रहा है और सरकार के जीरो टॉलरेंस के दावों को धता बताया जा रहा है। मामले को लेकर पूर्व सभासद महेंद्र केसरी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सड़क पूरी तरह से ठीक थी, फिर भी इसे तोड़ा गया और उसी मैटेरियल से दोबारा काम कराया जा रहा है। महेंद्र केसरी ने आरोप लगाया कि ऐसा सिर्फ इसलिए किया गया ताकि कुछ सालों में यह सड़क फिर खराब हो और ठेकेदार को दोबारा टेंडर मिल सके। यह न केवल सरकारी धन की लूट है बल्कि नियमों की भी खुलेआम धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं। उन्होंने इस पूरे मामले की जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
वहीं दूसरी ओर, इस पूरे विवाद पर अधिशासी अधिकारी मधुसूदन जायसवाल का कहना है कि जो आरोप लगे हैं, उनकी जांच टेक्निकल टीम से कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि सड़क की ऊँचाई ज्यादा होने से लोगों के घरों में पानी भरने की समस्या हो रही थी, इसी वजह से सड़क को सही लेवल पर बनाने के लिए दोबारा टेंडर कराया गया। ईओ ने यह भी कहा कि स्थलीय निरीक्षण और तकनीकी रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि निर्माण में कोई गड़बड़ी है या नहीं। अगर मानक के खिलाफ कार्य पाया गया तो कार्रवाई तय है। हालांकि, स्थानीय लोगों का सवाल अब भी वही है जब सड़क पूरी तरह से सही थी, तो आखिर उसे तोड़ने की क्या जरूरत क्या थी? और क्या जनता के टैक्स से जमा पैसा इस तरह से बर्बाद किया जाना उचित है।

Previous Post

गांव-गांव जाएंगे, सबको योग सिखाएंगे: रवि प्रकाश त्रिपाठी।

Next Post

नीरज चोपड़ा करेंगे वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारतीय टीम की अगुआई, क्वालिफिकेशन के बावजूद 3 खिलाड़ी चूके

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post
नीरज चोपड़ा करेंगे वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारतीय टीम की अगुआई, क्वालिफिकेशन के बावजूद 3 खिलाड़ी चूके

नीरज चोपड़ा करेंगे वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारतीय टीम की अगुआई, क्वालिफिकेशन के बावजूद 3 खिलाड़ी चूके

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • नागोया में भारत लगाएगा पदकों का शतक! शूटिंग-एथलेटिक्स से बड़ी उम्मीद, गोल्ड तय करेगा मेडल टेबल में जगह
  • सिरफिरे युवक ने स्कूल में घुसकर टीचर को मारी तीन गोली, फिर खुद की कनपटी पर सटाकर चलाई पिस्टल, दोनों की मौत
  • सलमान खान ने ट्रोल्स को धोया तो कुणाल कोहली ने किया सपोर्ट, बोले- ‘भाई के आगे कोई नहीं बोल सकता’
  • अवैध गतिविधियों पर होगी सख्ती, पीड़ितों के लिए हमेशा खुले रहेंगे थाने के दरवाजे – प्रभारी निरीक्षक बीजपुर ।।
  • Asain Games 2026 Day 2 Live: क्रिकेट में महिला टीम ने मेडल किया पक्का, सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराया

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    नागोया में भारत लगाएगा पदकों का शतक! शूटिंग-एथलेटिक्स से बड़ी उम्मीद, गोल्ड तय करेगा मेडल टेबल में जगह

    नागोया में भारत लगाएगा पदकों का शतक! शूटिंग-एथलेटिक्स से बड़ी उम्मीद, गोल्ड तय करेगा मेडल टेबल में जगह

    by admin
    September 21, 2026
    0

    नई दिल्ली. उद्घाटन समारोह खत्म हो चुका है. खिलाड़ियों के ठहरने और ट्रांसपोर्ट को लेकर जो अव्यवस्थाएं थीं, वे अब...

    Recent News

    नागोया में भारत लगाएगा पदकों का शतक! शूटिंग-एथलेटिक्स से बड़ी उम्मीद, गोल्ड तय करेगा मेडल टेबल में जगह

    नागोया में भारत लगाएगा पदकों का शतक! शूटिंग-एथलेटिक्स से बड़ी उम्मीद, गोल्ड तय करेगा मेडल टेबल में जगह

    September 21, 2026
    सिरफिरे युवक ने स्कूल में घुसकर टीचर को मारी तीन गोली, फिर खुद की कनपटी पर सटाकर चलाई पिस्टल, दोनों की मौत

    सिरफिरे युवक ने स्कूल में घुसकर टीचर को मारी तीन गोली, फिर खुद की कनपटी पर सटाकर चलाई पिस्टल, दोनों की मौत

    September 21, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News