• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Friday, August 7, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

नीरज चोपड़ा करेंगे वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारतीय टीम की अगुआई, क्वालिफिकेशन के बावजूद 3 खिलाड़ी चूके

admin by admin
August 31, 2025
in खेल
0 0
0
नीरज चोपड़ा करेंगे वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारतीय टीम की अगुआई, क्वालिफिकेशन के बावजूद 3 खिलाड़ी चूके


नई दिल्ली. डायमंड लीग में खिताब चूकने वाले नीरज चोपड़ा वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारतीय टीम की अगुआई करेंगे.विश्व चैंपियनशिप का आयोजन 13 से 21 सितंबर तक टोक्यो में होगा. भारत ने 19 सदस्यीय टीम का ऐलान रविवार को किया.देश के इतिहास में पहली बार भारत के चार पुरुष भाला फेंक खिलाड़ी इस चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे. जिसमें दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज के अलावा सचिन यादव, यशवीर सिंह और रोहित यादव भी शामिल हैं.

पिछले टूर्नामेंट में भी चार भारतीयों ने क्वालीफाई किया था लेकिन रोहित चोट के कारण बाहर हो गए थे. भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) की सीनियर चयन समिति की बैठक के बाद भारतीय टीम का चयन किया गया पांच महिलाएं भी शामिल हैं. भारत ने 2023 में हंगरी में हुए पिछले टूर्नामेंट में 28 एथलीट भेजे थे जिनमें सात रिले धावक शामिल थे. इस बार देश किसी भी रिले स्पर्धा के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाया. चोपड़ा ने 2023 में बुडापेस्ट में स्वर्ण पदक जीता था और इस बार भी उनके अलावा किसी अन्य भारतीय के पास पदक जीतने का कोई वास्तविक मौका नहीं है.

पुरुषों की 20 किमी पैदल चाल के एथलीट अक्षदीप सिंह का नाम विश्व रैंकिंग के माध्यम से क्वालीफाई करने के बावजूद शामिल नहीं है क्योंकि वह चिकित्सकीय रूप से फिट नहीं हैं. एशियाई चैंपियन होने के कारण कट हासिल करने वाली हेप्टाथलीट नंदिनी अगासरा भी कोहनी की चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाई हैं जैसा कि पीटीआई ने पहले बताया था. तीन हजार मीटर स्टीपलचेज के स्टार खिलाड़ी अविनाश साबले ने स्वत: पात्रता सीमा हासिल करके क्वालीफाई किया लेकिन जुलाई में एसीएल सर्जरी के कारण वह इस प्रतियोगिता में भाग नहीं ले पाएंगे.

एएफआई के प्रवक्ता आदिल सुमारिवाला ने वर्चुअल मीडिया बातचीत में कहा,‘साबले, अक्षदीप और नंदिनी टीम में नहीं हैं क्योंकि वे चिकित्सकीय रूप से फिट नहीं हैं.’ गत चैंपियन होने के कारण 27 वर्षीय चोपड़ा ने वाइल्ड कार्ड से विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया जिससे तीन अन्य भारतीयों के उनके साथ जुड़ने का रास्ता साफ हुआ. किसी भी देश को प्रतिस्पर्धा में अधिकतम तीन प्रतिभागियों को शामिल करने की अनुमति है लेकिन यदि कोई खिलाड़ी वाइल्ड कार्ड के जरिए प्रतियोगिता में जगह बनाता है तो यह संख्या चार हो सकती है.

चोपड़ा ने 85.50 मीटर का क्वालीफाइंग स्तर भी पार कर लिया था. जबकि अन्य तीन भारतीयों ने विश्व रैंकिंग के माध्यम से कट हासिल किया. टोक्यो में प्रतिस्पर्धा करने वाले शुरुआती 36 एथलीटों के समूह में जगह बनाने में नाकाम रहे रोहित को विश्व एथलेटिक्स से आमंत्रण मिला जब विश्व रैंकिंग में उनसे ऊपर के प्रतियोगियों ने नाम वापस ले लिया. कोई भी एथलीट क्वालीफिकेशन स्तर हासिल करने विश्व चैंपियनशिप के लिए स्वतः क्वालीफाई कर सकता है. शेष स्थान विश्व रैंकिंग कोटा के माध्यम से दिए जाते हैं जिससे कि विश्व एथलेटिक्स द्वारा प्रत्येक स्पर्धा के लिए पूर्व-निर्धारित आवश्यक प्रवेश संख्या पूरी की जा सके.

इसके बाद सदस्य देशों ने वैश्विक संस्था को अपने एथलीटों के नाम वापस लेने की सूचना दी और इस प्रकार खाली हुए स्थानों को विश्व रैंकिंग में अगले स्थान पर रहने वाले एथलीटों द्वारा भर दिया गया.

भारतीय टीम:
पुरुष: नीरज चोपड़ा, सचिन यादव, यशवीर सिंह और रोहित यादव (पुरुष भाला फेंक), मुरली श्रीशंकर (पुरुष लंबी कूद), गुलवीर सिंह (पुरुष 5,000 मीटर और 10,000 मीटर), प्रवीण चित्रावेल और अब्दुल्ला अबुबाकर (पुरुष त्रिकूद), सर्वेश अनिल कुशारे (पुरुष ऊंची कूद), अनिमेष कुजूर (पुरुष 200 मीटर), तेजस शिरसे (पुरुष 110 मीटर बाधा दौड़), सर्विन सबेस्टियन (पुरुष 20 किमी पैदल चाल), राम बाबू और संदीप कुमार (पुरुष 35 किमी पैदल चाल).

महिलाएं: पारुल चौधरी और अंकिता ध्यानी (महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज), अन्नू रानी (महिलाओं की भाला फेंक), प्रियंका गोस्वामी (महिलाओं की 35 किमी पैदल चाल), पूजा (महिलाओं की 800 मीटर और 1500 मीटर).



Source link

Previous Post

आदर्श नगर पंचायत चोपन मे भारी मात्रा मे भ्रष्टाचार लोगो मे भारी आक्रोश।

Next Post

सोनभद्र की डॉ. रचना तिवारी को मिलेगा आदित्य संस्कृति विशिष्ट सम्मान।

admin

admin

Next Post

सोनभद्र की डॉ. रचना तिवारी को मिलेगा आदित्य संस्कृति विशिष्ट सम्मान।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • बैतूल की 120 KM कांवड़ यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, चिचोली में शिवभक्तों पर हुई पुष्पवर्षा, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • ग्वालियर में CA से 21 करोड़ की साइबर ठगी, 15 लेयर में 20 हजार खातों तक पहुंचा पैसा, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • मुरैना नगर निगम बैठक में जमकर हंगामा, हस्ताक्षर विवाद पर भिड़े सत्ता पक्ष और विपक्ष, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • ग्वालियर नगर निगम बैठक में हंगामा, आसंदी विवाद पर BJP-कांग्रेस पार्षद आमने-सामने, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • सिंगरौली के भटवा टोला में सड़क नहीं, बारिश में दलदल बना रास्ता, बच्चे और मरीज परेशान, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    बैतूल की 120 KM कांवड़ यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, चिचोली में शिवभक्तों पर हुई पुष्पवर्षा, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    बैतूल की 120 KM कांवड़ यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, चिचोली में शिवभक्तों पर हुई पुष्पवर्षा, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    by admin
    August 7, 2026
    0

    7 अगस्त, शुक्रवार: बैतूल जिले की 120 किलोमीटर लंबी कांवड़ यात्रा शुक्रवार को चिचोली पहुंची। 25वें वर्ष में प्रवेश कर...

    Recent News

    बैतूल की 120 KM कांवड़ यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, चिचोली में शिवभक्तों पर हुई पुष्पवर्षा, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    बैतूल की 120 KM कांवड़ यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, चिचोली में शिवभक्तों पर हुई पुष्पवर्षा, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    August 7, 2026
    ग्वालियर में CA से 21 करोड़ की साइबर ठगी, 15 लेयर में 20 हजार खातों तक पहुंचा पैसा, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    ग्वालियर में CA से 21 करोड़ की साइबर ठगी, 15 लेयर में 20 हजार खातों तक पहुंचा पैसा, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    August 7, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News