• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, June 29, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

Commonwealth Weightlifting Championships: भारत ने 13 मेडल जीते, आखिरी दिन महक ने सिल्वर और लवप्रीत ने ब्रॉन्ज जीते

admin by admin
August 30, 2025
in खेल
0 0
0
Commonwealth Weightlifting Championships: भारत ने 13 मेडल जीते, आखिरी दिन महक ने सिल्वर और लवप्रीत ने ब्रॉन्ज जीते


Last Updated:August 30, 2025, 21:16 IST

Commonwealth Weightlifting Championships: भारत में अहमदाबाद में आयोजित राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैंपियनशिप में सीनियर वर्ग में कुल 13 मेडल जीते जिसमें तीन स्वर्ण, सात रजत और तीन कांस्य पदक हैं.

भारत ने 13 मेडल जीते, आखिरी दिन महक ने सिल्वर और लवप्रीत ने ब्रॉन्ज जीतेमहक शर्मा ने आखिरी दिन जीता मेडल.
अहमदाबाद. भारत की महक शर्मा ने राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैंपियनशिप के अंतिम दिन महिलाओं के 86 किग्रा से अधिक वर्ग में रजत पदक जीता. जबकि लवप्रीत सिंह ने पुरुषों के 110 किग्रा से अधिक वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया. महक ने कुल 253 किग्रा (स्नैच में 110 किग्रा और क्लीन एवं जर्क में 143 किग्रा) भार उठाकर वीर सावरकर खेल परिसर में दूसरा स्थान हासिल किया. भारत ने सीनियर वर्ग में कुल 13 पदक जीते। इसमें तीन स्वर्ण, सात रजत और तीन कांस्य पदक हैं.

सामोआ की इउनियारा सिपाया ने 261 किग्रा (स्नैच में 111 किग्रा और क्लीन एवं जर्क में 150 किग्रा) भार उठाकर स्वर्ण पदक जीता, जबकि राष्ट्रमंडल खेलों की पदक विजेता नाइजीरिया की मैरी ताइवो ओसिजो ने कुल 231 किग्रा (स्नैच में 103 किग्रा और क्लीन एवं जर्क में 128 किग्रा) भार उठाकर कांस्य पदक जीता. पुरुषों के 110 किग्रा से अधिक के वर्ग में लवप्रीत ने कुल 380 किग्रा (स्नैच में 175 किग्रा और क्लीन एवं जर्क में 205 किग्रा) भार उठाकर कांस्य पदक जीता. वे न्यूजीलैंड के डेविड लिटी (397 किग्रा; स्नैच में 177 किग्रा और क्लीन एवं जर्क में 220 किग्रा) से पीछे रहे.

राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता सामोआ के सानेले माओ ने कुल 401 किग्रा (स्नैच में 181 किग्रा और क्लीन एवं जर्क में 220 किग्रा) भार उठाकर स्वर्ण पदक जीता. युवा पुरुषों के 94 किग्रा से अधिक के वर्ग में भारत के तुषार चौधरी ने दो कुल 285 किग्रा (125 किग्रा और 160 किग्रा) भार उठाकर पहला स्थान हासिल किया. इस स्पर्धा में दो ही खिलाड़ी थे. श्रीलंका के नेजिथा नेथसाहन ने 197 किग्रा (97 किग्रा और 100 किग्रा) भार उठाया.

टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता मीराबाई चानू ने टूर्नामेंट के पहले दिन महिलाओं के 48 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता और अगले साल होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए क्वालीफाई किया. ऋषिकांत सिंह (60 किग्रा), एन. अजित (71 किग्रा) और वी अजय बाबू (79 किग्रा) ने भी 2026 ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों के लिए अपनी जगह पक्की कर ली.

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

August 30, 2025, 21:16 IST

homesports

भारत ने 13 मेडल जीते, आखिरी दिन महक ने सिल्वर और लवप्रीत ने ब्रॉन्ज जीते



Source link

Previous Post

यूरिया-डीएपी की किल्लत से किसान परेशान सोनभद्र में रिपब्लिकन पार्टी ने किया प्रदर्शन, काला बाजारी रोकने की मांग।

Next Post

307.53 लाख लागत धनराशि की सड़कों का मंत्री जी ने फीता काटकर किये लोकार्पण शिलान्यास।

admin

admin

Next Post

307.53 लाख लागत धनराशि की सड़कों का मंत्री जी ने फीता काटकर किये लोकार्पण शिलान्यास।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • Kidami Srikanth Sportmanship: सिर्फ मैच नहीं, दुनिया का दिल भी जीता! किदांबी श्रीकांत की खेल भावना को सलाम
  • Vrishabh Rashifal: वृषभ राशिफल 29 जून! आज नौकरी में चमकेगी किस्मत, बिजनेस में संभलकर रहें, जानें शुभ अंक और उपाय
  • तैमूर-जेह को कैसा ‘धार्मिक’ पाठ पढ़ा रहे सैफ अली खान? बोले- ‘ईश्वर एक है, बस नाम अलग हैं’
  • ओबरा पुलिस द्वारा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म एवं गर्भपात कराने एवं एससी/एसटी एक्ट के प्रकरण में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।
  • सीएसआर रेनुसागर द्वारा विशेष नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • देवरिया
    • बॉलीवुड
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    Kidami Srikanth Sportmanship: सिर्फ मैच नहीं, दुनिया का दिल भी जीता! किदांबी श्रीकांत की खेल भावना को सलाम

    Kidami Srikanth Sportmanship: सिर्फ मैच नहीं, दुनिया का दिल भी जीता! किदांबी श्रीकांत की खेल भावना को सलाम

    by admin
    June 29, 2026
    0

    Last Updated:June 28, 2026, 16:42 ISTKidambi Srikanth US Open Semi Final: भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने यूएस ओपन सेमीफाइनल...

    Recent News

    Kidami Srikanth Sportmanship: सिर्फ मैच नहीं, दुनिया का दिल भी जीता! किदांबी श्रीकांत की खेल भावना को सलाम

    Kidami Srikanth Sportmanship: सिर्फ मैच नहीं, दुनिया का दिल भी जीता! किदांबी श्रीकांत की खेल भावना को सलाम

    June 29, 2026
    Vrishabh Rashifal: वृषभ राशिफल 29 जून! आज नौकरी में चमकेगी किस्मत, बिजनेस में संभलकर रहें, जानें शुभ अंक और उपाय

    Vrishabh Rashifal: वृषभ राशिफल 29 जून! आज नौकरी में चमकेगी किस्मत, बिजनेस में संभलकर रहें, जानें शुभ अंक और उपाय

    June 29, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News