• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Wednesday, March 18, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

Pro Wrestling League 2026: दिल्ली दंगल वॉरियर्स ने टाइगर्स ऑफ मुंबई दंगल्स को 6–3 से हराकर सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार रखीं

admin by admin
January 28, 2026
in खेल
0 0
0
Pro Wrestling League 2026: दिल्ली दंगल वॉरियर्स ने टाइगर्स ऑफ मुंबई दंगल्स को 6–3 से हराकर सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार रखीं


नोएडा: दिल्ली दंगल वॉरियर्स ने नोएडा इंडोर स्टेडियम में खेले गए प्रो रेसलिंग लीग (पीडब्ल्यूएल) 2026 के मैच 13 में टाइगर्स ऑफ मुंबई दंगल्स को 6–3 से हराकर सेमीफाइनल की दौड़ में खुद को बनाए रखा. तुरान बायरामोव, अंजली, अनास्तासिया अल्पयेवा, कार्ला गोदिनेज़ गोंज़ालेज़, कप्तान सुजीत कलकल और रोनक की जीत की बदौलत दिल्ली ने मुकाबले के दो अंक हासिल किए. इस जीत के साथ दिल्ली के चार मैचों में चार अंक हो गए और वह अंक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई. वहीं टाइगर्स ऑफ मुंबई दंगल्स के लिए ज्योति सिहाग, मुकुल दहिया और अंतिम बाउट में फॉरफिट से मिली जीत नाकाफी रही और टीम बिना किसी टीम जीत के अपने पीडब्ल्यूएल 2026 अभियान का समापन कर बैठी.

दिल्ली की अनास्तासिया अल्पयेवा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जबकि टाइगर्स ऑफ मुंबई डैंगल्स की ज्योति सिहाग को मुकाबले में दमदार वापसी के लिए फाइटर ऑफ द मैच अवॉर्ड से नवाज़ा गया.

दिल्ली ने 74 किग्रा पुरुष वर्ग के मुकाबले से ही मैच पर अपनी पकड़ बना ली, जहां तुरान बायरामोव ने दीपक के खिलाफ कड़े और रणनीतिक मुकाबले में जीत दर्ज की. पहले पीरियड के अंत में एक एक्टिविटी पॉइंट गंवाने के बाद बायरामोव ने दूसरे पीरियड में बेहतर मैट कंट्रोल दिखाया, एक पुश-आउट और एक्टिविटी पॉइंट हासिल किया और पावर मिनट में निर्णायक पुश-आउट के साथ मुकाबला अपने नाम किया, इसके बाद 62 किग्रा महिला वर्ग में अंजली ने आक्रामक प्रदर्शन करते हुए ओल्हा पादोशिक को 19–10 से हराया, जिसमें पावर मिनट के दौरान लगाए गए दो चार अंकों के थ्रो खास रहे.

76 किग्रा महिला वर्ग में अनास्तासिया अल्पयेवा ने ज्योति बेरवाल के खिलाफ तेज़ और प्रभावशाली जीत दर्ज कर दिल्ली की बढ़त को और मजबूत किया. बेरवाल के शुरुआती एक्टिविटी पॉइंट के बाद अल्पयेवा ने टेकडाउन और एक्सपोज़र हासिल किया और फिर फॉल के जरिए मुकाबला समाप्त कर दिल्ली को 3–0 की बढ़त दिलाई.

इसके बाद 57 किग्रा महिला वर्ग में कार्ला गोदिनेज़ गोंज़ालेज़ ने पुष्पा पर पूरे मुकाबले नियंत्रण बनाए रखा और पावर मिनट में चार अंकों का टेकडाउन लगाते हुए 9–1 से जीत दर्ज की.
65 किग्रा पुरुष वर्ग में दिल्ली के कप्तान सुजीत कलकल ने अली रहीमज़ादे के खिलाफ 9–2 से आत्मविश्वास भरी जीत हासिल कर दिल्ली को 5–0 की बढ़त दिलाई. कलकल ने शुरुआती दौर से ही लगातार टेकडाउन और मैट कंट्रोल के दम पर मुकाबले को अपने पक्ष में रखा.

टाइगर्स ऑफ मुंबई दंगल्स की ओर से वापसी 53 किग्रा महिला वर्ग में ज्योति सिहाग ने दिलाई, जिन्होंने सारिका के खिलाफ दूसरे पीरियड में आक्रामक खेल दिखाते हुए और पावर मिनट में निर्णायक टेकडाउन लगाकर 12–9 से जीत हासिल की. इसके बाद 86 किग्रा पुरुष वर्ग में मुकुल दहिया ने वफाईपुर हादी बख्तियार को 8–5 से हराकर स्कोरलाइन को 5–2 कर दिया.

125 किग्रा हेवीवेट पुरुष वर्ग में दिल्ली के रोनक ने राजत रुहाल के खिलाफ कम स्कोर वाले रणनीतिक मुकाबले में 3–2 से जीत दर्ज कर दिल्ली के लिए मुकाबला सील कर दिया. अंतिम बाउट टाइगर्स ऑफ मुंबई दंगल्स के नाम फॉरफिट से गया, जिससे मैच का समापन हुआ.

इस जीत के साथ दिल्ली दंगल वॉरियर्स एक मैच शेष रहते हुए सेमीफाइनल की दौड़ में मजबूती से बनी हुई है, जबकि टाइगर्स ऑफ मुंबई दंगल्स बिना खाता खोले पीडब्ल्यूएल 2026 से बाहर हो गई.

पीडब्ल्यूएल 2026 के मैचडे 12 पर कल यूपी डोमिनेटर्स का सामना हरियाणा थंडर्स से होगा. मुकाबले का लाइव प्रसारण रात 8:00 बजे से सोनी स्पोर्ट्स टेन 4 और टेन 5 पर होगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव पर उपलब्ध रहेगी



Source link

Previous Post

IPU Admission news| GGSIPU UG Courses| GGSIPU courses fee| GGSIPU एडमिशन 2026-27: नए कोर्स, आवेदन और फीस विवरण

Next Post

फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई- जिलाधिकारी।

admin

admin

Next Post

फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई- जिलाधिकारी।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र मे रेलवे क्रासिंग पर जाम की समस्या के समाधान हेतु पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में त्वरित प्रभावी कार्रवाई।
  • जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश।
  • अधिवक्ता सच्चिदानंद मिश्रा की हत्या दुःखद– राकेश शरण मिश्र।
  • कोटा की बेटी ने खेल में लहराया परचम, स्पोर्ट्स कोटे से मिली सरकारी नौकरी, संघर्ष से पाया मुकाम
  • Best Bajra Varieties for Summer | Farming Ideas for farmers | बाजरा की खेती से मुनाफा | बाजरे की उन्नत किस्में |

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • बॉलीवुड
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र मे रेलवे क्रासिंग पर जाम की समस्या के समाधान हेतु पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में त्वरित प्रभावी कार्रवाई।

    by Shantosh Mishra
    March 18, 2026
    0

    ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र। सोनभद्र। अवगत कराना है कि थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत रॉबर्ट्सगंज– पन्नूगंज मार्ग पर स्थित रेलवे क्रासिंग पर ट्रेनों...

    Recent News

    रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र मे रेलवे क्रासिंग पर जाम की समस्या के समाधान हेतु पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में त्वरित प्रभावी कार्रवाई।

    March 18, 2026

    जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश।

    March 18, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News