Last Updated:
Most Beautiful Indian Actress : एक्ट्रेस बनने से पहले वह इंजीनियर थीं. वे पढ़ाई-लिखाई में बहुत अच्छी हैं, लेकिन एक्टिंग का शौक उन्हें मुंबई खींच लाया. वे एक्टिंग के लिए नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी हैं, हालांकि उनके खाते में ज्यादा हिट फिल्में नहीं हैं. अब एक्ट्रेस का नाम दुनिया की 10 खूबसूरत हीरोइनों में आया है. न वो कैटरीना कैफ-आलिया भट्ट हैं, न ही करीना कपूर. वे फिलहाला धनुष के साथ एक फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं. बताइए, कौन हैं ये खूबसूरत एक्ट्रेस?

नई दिल्ली: बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस का नाम लेते ही कैटरीना कैफ, करीना कपूर, आलिया भट्ट का नाम जेहन में आता है. लेकिन इस बार उन्हें पीछे छोड़ते हुए IMDb की टॉप 10 खूबसूरत एक्ट्रेस की सूची में एक बिल्कुल अलग एक्ट्रेस ने जगह बनाई है. उन्होंने इंजीनियरिंग छोड़कर एक्टिंग को अपनाया. क्या आपने पहचाना?

दुनिया की सबसे खूबसूरत 10 हीरोइनों की लिस्ट में 5वें स्थान पर कृति सैनन ने अपना नाम दर्ज किया है. बॉलीवुड की कई खूबसूरत अभिनेत्रियों को पीछे छोड़ते हुए उन्होंने यह स्थान हासिल किया है. कृति सैनन सिर्फ खूबसूरत ही नहीं, एक्टिंग के मामले में भी टॉप पर हैं.

टाइगर श्रॉफ के साथ ‘हीरोपंती’ से कृति सैनन ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. तब से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. उन्होंने एक्टिंग के दम पर अपने करियर को ऊंचाइयों पर पहुंचाया है.

कृति सैनन का इंजीनियरिंग के बाद फिल्मों में कदम रखने का निर्णय बहुत अच्छा था. उनकी पहली फिल्म ने ही उन्हें स्टार बना दिया और अब अपने दमदार अभिनय के जरिये वह करोड़ों की मालकिन बन गई हैं. रिपोर्ट के अनुसार, एक्ट्रेस 83 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालिक हैं.

अभिनय के लिए कृति सेनन को नेशनल अवॉर्ड और दो फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिल चुके हैं. अब वह IMDb की टॉप 10 खूबसूरत अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हो गई हैं.

‘दिलवाले’, ‘राबता’, ‘लुका छुपी’, ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ जैसी फिल्मों से लोगों का दिल जीतने वाली कृति सैनन ने अपनी ‘मिमी’ फिल्म से जबरदस्त सफलता हासिल की है. इस फिल्म के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड भी मिला है.

कृति सैनन ने अपने स्ट्रगल और कड़ी मेहनत से कई ऊंचाइयों को हासिल किया है. आज उन्हें बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में गिना जाता है. एक्ट्रेस ने अभिनय के साथ-साथ पढ़ाई में भी सफलता हासिल की है.

कृति सैनन को आखिरी बार ‘दो पत्ती’ फिल्म में देखा गया था. अब वह धनुष के साथ अपनी अगली बड़ी फिल्म ‘तेरे इश्क में’ की शूटिंग में बिजी हैं.



