• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Thursday, September 24, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

Sunil Chhetri left out of Indias football team: जिस कप्तान ने की संन्यास से वापसी…उसे टीम से कर दिया गया बाहर, संभावितों में भी नहीं मिली जगह

admin by admin
August 16, 2025
in खेल
0 0
0
Sunil Chhetri left out of Indias football team: जिस कप्तान ने की संन्यास से वापसी…उसे टीम से कर दिया गया बाहर, संभावितों में भी नहीं मिली जगह


Last Updated:August 16, 2025, 18:08 IST

Sunil Chhetri left out of India probables for CAFA Nations Cup: सुनील छेत्री को कोच ने टीम से बाहर कर दिया है. ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान में होने वाले आगामी सीएएफए नेशंस कप के लिए कोच खालिद जमील ने 35 सदस्यीय…और पढ़ें

जिस कप्तान ने की संन्यास से वापसी...उसे टीम से कर दिया गया बाहरसुनील छेत्री को भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया.
नई दिल्ली. सुनील छेत्री को भारतीय फुटबॉल टीम से बाहर कर दिया गया है. हाल में संन्यास से वापसी करने वाले छेत्री को ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान में होने वाले आगामी सीएएफए नेशंस कप के लिए हेड कोच खालिद जमील की ओर से घोषित 35 संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है. ऐसी संभावना नहीं है कि अंतरराष्ट्रीय संन्यास से वापसी के बाद खेले गए चार मैचों में उनके खराब प्रदर्शन के आधार पर उन्हें टीम से बाहर किया गया हो.

हालांकि यह भी पता नहीं चला है कि क्या सुनील छेत्री (Sunil Chhetri) ने खुद इस महीने के अंत में होने वाले टूर्नामेंट के लिए खुद के नाम पर विचार नहीं करने का अनुरोध किया था या फिर उन्हें आराम दिया गया था क्योंकि उनकी इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) टीम बेंगलुरु एफसी ने अभी तक सत्र पूर्व ट्रेनिंग शुरू नहीं की है. आईएसएल के भविष्य को लेकर अनिश्चितता के कारण बेंगलुरु एफसी ने हाल में अपनी पहली टीम के खिलाड़ियों और स्टाफ का वेतन रोक दिया था जिनमें छेत्री भी शामिल हैं.

BCCI New Rule: ऋषभ पंत की चोट बनी वजह… बीसीसीआई लेकर आया नया नियम, जानिए किस टूर्नामेंट में होगा लागू

हालांकि जमील की संभावित खिलाड़ियों की सूची में बेंगलुरु एफसी के अन्य खिलाड़ी जैसे गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू, डिफेंडर चिंगलेनसाना सिंह, राहुल भेके, रोशन सिंह नाओरेम और मिडफील्डर सुरेश सिंह शामिल हैं. अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के अधिकारी इस मामले पर टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं और उनका कहना है कि ‘यह सवाल मुख्य कोच से पूछा जाना चाहिए’. छेत्री (41 वर्ष) ने पिछले साल जून में कुवैत के खिलाफ खेलने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन तत्कालीन भारतीय मुख्य कोच मनोलो मार्केज के अनुरोध पर एशियाई कप क्वालीफायर के तीसरे दौर में टीम की मदद करने के लिए इस साल मार्च में मालदीव के खिलाफ मैच में राष्ट्रीय टीम में वापसी की.

छेत्री ने तब से चार मैच खेले हैं और मालदीव पर टीम की 3-0 की जीत में एक बार गोल किया है. खिलाड़ी शनिवार से बेंगलुरु में ट्रेनिंग शुरू करेंगे और अब तक 22 खिलाड़ी शिविर में रिपोर्ट कर चुके हैं. 13 अन्य खिलाड़ियों के अपने क्लबों के साथ डूरंड कप के अपने कार्यक्रम पूरे करने के बाद शिविर में शामिल होने की उम्मीद है. सीएएफए नेशंस कप के ग्रुप बी में शामिल भारत का सामना 29 अगस्त को सह-मेजबान ताजिकिस्तान, एक सितंबर को ईरान और चार सितंबर को अफगानिस्तान से होगा. तीसरे स्थान का मैच और फाइनल आठ सितंबर को खेले जाएंगे.

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

August 16, 2025, 18:08 IST

homesports

जिस कप्तान ने की संन्यास से वापसी…उसे टीम से कर दिया गया बाहर



Source link

Previous Post

नौकरी को लेकर परेशान? पैसा नहीं है? टेंशन मत लें! ये रहे 5 बेस्ट बिज़नेस आइडियाज़, जो देंगे मोटी कमाई – Uttar Pradesh News

Next Post

बड़े खानदान की बेटियों को पछाड़ ये बनी सबसे खूबसूरत हीरोइन, बिना किसी सुपरस्टार के सहारे जीता नेशनल अवॉर्ड

admin

admin

Next Post
बड़े खानदान की बेटियों को पछाड़ ये बनी सबसे खूबसूरत हीरोइन, बिना किसी सुपरस्टार के सहारे जीता नेशनल अवॉर्ड

बड़े खानदान की बेटियों को पछाड़ ये बनी सबसे खूबसूरत हीरोइन, बिना किसी सुपरस्टार के सहारे जीता नेशनल अवॉर्ड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • दीपिका का ‘नौ का वार’, थाईलैंड लाचार, महिला हॉकी में भारत की 20-1 से धमाकेदार जीत
  • 10 माह में करीब 14 बार… चुनाव आयोग पर अखिलेश यादव ने उठाए गंभीर सवाल, अयोध्या को लेकर कर दिया बड़ा ऐलान
  • The Paradise Advance Booking: आ रही है 1 ऐसी फिल्म, जिसने रिलीज से पहले ही ‘हनुमान’ को छोड़ा पीछे, अब हिलने वाला है ‘हनुमान अंश’ का सिंहासन
  • बीजपुर पुलिस की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार ।।
  • 150 KG वजन और रेसलमेनिया का खौफनाक रिकॉर्ड… अंडरटेकर का वो अजीब राज, जिससे डरते थे डेडमैन

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    दीपिका का ‘नौ का वार’, थाईलैंड लाचार, महिला हॉकी में भारत की 20-1 से धमाकेदार जीत

    दीपिका का ‘नौ का वार’, थाईलैंड लाचार, महिला हॉकी में भारत की 20-1 से धमाकेदार जीत

    by admin
    September 23, 2026
    0

    Last Updated:September 23, 2026, 13:42 ISTDeepika Sehrawat scores 9 goals: भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपना अजेय अभियान जारी रखते...

    Recent News

    दीपिका का ‘नौ का वार’, थाईलैंड लाचार, महिला हॉकी में भारत की 20-1 से धमाकेदार जीत

    दीपिका का ‘नौ का वार’, थाईलैंड लाचार, महिला हॉकी में भारत की 20-1 से धमाकेदार जीत

    September 23, 2026
    10 माह में करीब 14 बार… चुनाव आयोग पर अखिलेश यादव ने उठाए गंभीर सवाल, अयोध्या को लेकर कर दिया बड़ा ऐलान

    10 माह में करीब 14 बार… चुनाव आयोग पर अखिलेश यादव ने उठाए गंभीर सवाल, अयोध्या को लेकर कर दिया बड़ा ऐलान

    September 23, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News