अयोध्या: सोशल मीडिया पोस्ट से भड़का विवाद, युवक के घर पर हमला, गांव में तनाव
लखनऊ: KGMU के डॉक्टरों ने दिखाई मिसाल, 3 साल के मासूम की जान बचाई

लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के डॉक्टरों ने मानवता और चिकित्सा का अद्भुत उदाहरण पेश करते हुए एक 3 साल के मासूम की जान बचाई. जन्माष्टमी के दिन खेलते समय मासूम छत से नीचे गिर गया, जिससे उसके सिर में लोहे की नुकीली रॉड आर-पार हो गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजन आनन-फानन में उसे एक निजी अस्पताल ले गए, जहां 15 लाख रुपये का एस्टीमेट बताकर अग्रिम राशि मांगी गई. आर्थिक तंगी के कारण परिजन बच्चे को लेकर तुरंत KGMU ट्रॉमा सेंटर पहुंचे. यहां डॉक्टरों ने बिना समय गंवाए घायल बच्चे का इलाज शुरू किया. करीब 4 घंटे चली जटिल सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने मासूम की जान बचा ली. फिलहाल बच्चा ICU में डॉक्टरों की निगरानी में है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है. डॉक्टरों की इस त्वरित और सफल कार्रवाई की हर ओर सराहना हो रही है.
जौनपुर जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्दीकपुर गांव में दोस्तों के बीच हुए आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. पैसे के लेनदेन को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते फायरिंग में तब्दील हो गई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई. गनीमत रही कि इस गोलीबारी की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ताबड़तोड़ गोलियां चलती नजर आ रही हैं. पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.
बागपत: 11 महीने के मासूम की दम घुटने से दर्दनाक मौत, भारी कंबल से दबने का आरोप
मुजफ्फरनगर: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 6 कारें बरामद
संभल: बुलडोजर कार्रवाई पर भड़के सांसद जियाउर्रहमान बर्क, सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के उल्लंघन का लगाया आरोप
जालौन: थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश तिवारी का गाली गलौज वाला ऑडियो वायरल, पुलिस महकमे में हड़कंप
कानपुर में फरार हत्या आरोपी शेखर मौर्य उर्फ अभिषेक की हत्या, चार गिरफ्तार

शाहजहांपुर के शेखर मौर्य उर्फ अभिषेक, जिस पर हत्या का 50 हजार का इनाम था, फरारी के दौरान कानपुर में अपनी बहन के करीबी कुलदीप दुबे के घर छिपा था. कुलदीप ने अभिषेक की फरारी और मुकदमे की पैरवी के लिए 10 लाख रुपए मांगे थे. महिला मित्र से संबंधों के विवाद में कुलदीप ने अभिषेक की हत्या कर दी. अभिषेक के भांजे अभय, युवराज और अजीत भी हत्या और शव ठिकाने लगाने में शामिल थे. शव पनकी नहर में फेंका गया था. पत्नी शालू ने सोशल मीडिया पर शव की पहचान की और हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई. एसटीएफ ने कुलदीप, अजीत, अभय और युवराज को गिरफ्तार किया है. कुलदीप ने शालू से फर्जी आईडी से संपर्क कर 10 लाख रुपए भी ठगे.

सीतापुर: सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान दम घुटने से तीन की मौत, गांव में मचा कोहराम
सोनभद्र: पुश्तैनी घर में रह रही बहन के मकान में भाई-भाभी ने की तोड़फोड़, खुले आसमान के नीचे आया परिवार
सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. वर्षों से पुश्तैनी घर में रह रही बहन के मकान में उसके भाई और भाभी ने जबरन घुसकर जमकर तोड़फोड़ कर दी. घटना कोतवाली के बगल में घटित हुई, जहां आरोपी घंटों दरवाजे, खिड़कियां और छत की सीटें तोड़ते रहे. सूचना पर पहुंची पीआरवी टीम के सामने भी आरोपियों ने तोड़फोड़ जारी रखी. पीड़िता का परिवार दहशत में है और खुले छत के नीचे रहने को विवश हो गया है. परिजनों ने न्याय की गुहार लगाते हुए एसपी से शिकायत की है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे लोगों में आक्रोश है.
बहराइच: गारमेंट्स और फुटवियर के गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान

बहराइच जिले के नानपारा कोतवाली क्षेत्र के कस्बे में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक गारमेंट्स और फुटवियर के गोदाम में भीषण आग लग गई. देखते ही देखते गोदाम में रखा सारा माल धू-धू कर जलने लगा. सूचना पर पहुँची दमकल की कई गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है. इस अग्निकांड में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है. मौके पर स्थानीय पुलिस भी पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है.
लखनऊ: 45 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, वाराणसी से करता था सप्लाई
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को बड़ी सफलता मिली है. वाराणसी से मादक पदार्थों का तस्कर किशन यादव गिरफ्तार किया गया है. आरोपी के पास से करीब 45 लाख रुपये की हेरोइन बरामद की गई. जांच में सामने आया है कि किशन यादव रामाज्ञा चौबे से हेरोइन खरीदकर छोटी-छोटी पुड़िया बनाता था और उन्हें आसपास के इलाकों में बेचता था. गिरफ्तारी के बाद टीम ने पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है. मामले में और भी लोगों की गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है.
लखनऊ: अलीगंज सीएचसी अधीक्षक को जान का खतरा, स्टाफ नर्स के पति और बेटे पर FIR दर्ज
लखनऊ के अलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के अधीक्षक डॉ. विनय कुमार सिंह ने स्टाफ नर्स के पति और बेटे के खिलाफ गंभीर धाराओं में FIR दर्ज कराई है. अधीक्षक ने आरोप लगाया कि उन्हें जान का खतरा है और दोनों आरोपी सरकारी काम में बाधा डाल रहे हैं. मामले को गंभीरता से लेते हुए CMO ने जांच के लिए एक कमेटी गठित कर दी है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. स्वास्थ्य विभाग में इस प्रकरण को लेकर हड़कंप मचा हुआ है.
अयोध्या: राम जन्मभूमि में धूमधाम से मनाई जाएगी कृष्ण जन्माष्टमी, रात 12 बजे होगा विशेष आयोजन
बहराइच: जन्माष्टमी पर कानूनगो पूरा पुलिस चौकी का बदला नाम, अब कहलाएगी ‘श्री सिद्धनाथ महादेव पुलिस चौकी’

बहराइच में जन्माष्टमी के अवसर पर कानूनगो पूरा पुलिस चौकी का नाम बदल दिया गया है. अब इसे ‘श्री सिद्धनाथ महादेव पुलिस चौकी’ के नाम से जाना जाएगा. चौकी के जीर्णोद्धार के बाद आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने इसका आधिकारिक ऐलान किया. यह पुलिस चौकी कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत आती है. नामकरण के पीछे धार्मिक आस्था और क्षेत्रीय मान्यता को प्रमुख कारण बताया गया है.
पीलीभीत के गजरौला मार्ग स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास एक खाई में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई. मृतक बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चौसरा का निवासी बताया जा रहा है. जो दो दिन से घर से लापता था. राहगीरों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया. युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
कौशांबी के मंझनपुर थाना क्षेत्र के कोर्रो गांव के पास सुबह एक सर्राफा व्यापारी को बदमाशों ने गोली मारकर पांच लाख रुपये के गहने लूट लिए. घटना उस समय हुई जब व्यापारी घर से अपनी दुकान जा रहा था. बदमाशों ने व्यापारी के कंधे में गोली मारी. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायल व्यापारी को अस्पताल भिजवाया. बदमाश लूट के बाद फरार हो गए. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बदमाशों की तलाश में छापेमारी कर रही है.
बदायूं: दारोगा की मां का हत्यारोपी जिला अस्पताल से फरार, पुलिस को चकमा देकर भागा हिस्ट्रीशीटर

बदायूं जिले में बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां दारोगा की मां की हत्या का आरोपी हिस्ट्रीशीटर धीरेंद्र जिला अस्पताल से फरार हो गया. हथकड़ी खोलकर पुलिस को चकमा देकर भागे धीरेंद्र पर 12 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं. इस्लामनगर थाना पुलिस ने दो दिन पहले मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार किया था. तमंचा, कारतूस और हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद हुआ था. घायल होने पर उसे CHC से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 12 अगस्त को हापुड़ में तैनात दरोगा की मां की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी. आरोपी की तलाश जारी है.
गाज़ियाबाद: मोदीनगर में दो भाइयों पर जानलेवा हमला
थाना मोदीनगर क्षेत्र के निवाड़ी रोड पर दबंगों ने दो भाइयों पर बेरहमी से हमला कर दिया. मारपीट इतनी गंभीर थी कि दोनों भाई मौके पर ही बेहोश हो गए. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें हमलावरों की बर्बरता साफ नजर आ रही है. बताया जा रहा है कि पीड़ितों का वंश नामक युवक से पुराना विवाद था. पुलिस ने वंश, अर्जुन चौधरी, श्याम धामा, निक्की गुर्जर, जतिन और प्रीत सहित सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है.
प्रयागराज में मुठभेड़, 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट के गंगानगर जोन में मऊआइमा थाना क्षेत्र में 25 हजार के इनामी बदमाश शिवम पासी के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई. चेकिंग के दौरान पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने टीम पर फायर कर दिया. जवाबी कार्रवाई में शिवम पासी के पैर में गोली लगी. घायल बदमाश को पुलिस हिरासत में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. उसका एक साथी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है. पुलिस ने पास से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की है. शिवम पासी सर्राफा व्यापारी से लूट में वांछित था, उस पर दो मुकदमे दर्ज हैं.
संभल SP कृष्ण कुमार विश्नोई को मिला उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक
संभल के SP कृष्ण कुमार विश्नोई को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है. यह सम्मान उन्हें सौ करोड़ से अधिक के फर्जी बीमा घोटाले का खुलासा करने पर मिला है. SP की टीम ने अब तक 68 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और 27 ट्रैक्टर बरामद किए हैं. इस गैंग का नेटवर्क दस से अधिक राज्यों में फैला हुआ है. घोटाले की जांच अभी भी जारी है. विश्नोई की इस कार्यशैली की सराहना पूरे पुलिस महकमे में की जा रही है.
आगरा पुलिस में डिजिटल क्रांति, CEMS के जरिए लगेगी अब ड्यूटी
आगरा में पुलिस कमिश्नरेट ने कमिश्नरेट एम्प्लॉय मैनेजमेंट सिस्टम (CEMS) तैयार किया है. इस डिजिटल पोर्टल के जरिए अब पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी. CEMS पर पुलिसकर्मियों का पूरा डेटा फीड किया जा रहा है, जिसमें उनके मुख्य कार्य और तैनात क्षेत्र भी दर्ज किए गए हैं. भविष्य में सब इंस्पेक्टर और इंस्पेक्टर की पोस्टिंग भी इसी डेटा को ध्यान में रखकर की जाएगी. पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने निर्देश दिए हैं कि जिनका डेटा CEMS में दर्ज नहीं होगा, उन्हें कोई चार्ज नहीं दिया जाएगा.


