• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Friday, October 9, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से किया जाये सुनिश्चित- जिलाधिकारी।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
July 5, 2025
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आयुष्मान कार्ड, दिव्यांग पेंशन, दिव्यांग प्रमाण-पत्र, वृद्धा व विधवा पेंशन हेतु लगाये गये कैम्पों का किये निरीक्षण।

सम्पूर्ण समाधान दिवस घोरावल के कैम्प में आयुष्मान कार्ड के 22 लाभार्थियों का कार्ड बनाया गया, 02 फार्मर रजिस्ट्री, 02 दिव्यांग पेंशन तथा श्रम विभाग द्वारा 3 श्रमिक का पंजीयन व 4 पंजीकृत श्रमिक का नवीनीकरण किया गया।

सोनभद्र। शासन की मन्शा के अनुरूप  जिले की चारों तहसीलों में जुलाई महीने के प्रथम शनिवार को ‘‘सम्पूर्ण समाधान दिवस ‘‘ का आयोजन किया गया, सम्पूर्ण समाधान दिवस घोरावल में जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को बड़े ही सरल भाव से सुना गया, सम्पूर्ण समाधान दिवस में ज्यादातर मामले जमीन सम्बन्धित प्राप्त हुए, जिसका शंका समाधान मौके पर ही तत्परता के साथ निस्तारण किया गया, जमीन सम्बन्धी मामले को स्थलीय स्थिति की जॉच करते हुए टीम द्वारा प्रकरणों की स्थलीय जॉच कर शंका समाधान के साथ ही निस्तारण भी कराया गया। जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्राप्त शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण तरीके से निस्तारण किया जाये। उन्होंने कहा कि सम्बन्धित अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों में समय से उपस्थित होते हुए जनमानस के शिकायतों का निस्तारण समय से करना सुनिश्चित करेंगें। इस दौरान जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आई0जी0आर0एस0, सम्पूर्ण समाधान दिवस, थाना दिवस में प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ताओं का फीडबैक लेते हुए शिकायतों का निस्तारण किया जाये, जिससे कि शिकायतकर्ता को किसी प्रकार की समस्या न हो और उनके प्रकरण का निस्तारण समय से किया जा सके, शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण न होने पर सम्बन्धित अधिकारी के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर आयुष्मान कार्ड बनाने, विधवा पेंशन, निराश्रित पेंशन, दिव्यांग सर्टिफिकेट जारी के लिए लगाये गये कैम्प का जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रोबेशन विभाग, जिला समाज कल्याण विभाग, जिला दिव्यांग सशक्तिकरण अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि सम्बन्धित विभाग अपने-अपने विभाग द्वारा संचालित योजना जैसे आयुष्मान कार्ड बनाने, विधवा पेंशन, निराश्रित पेंशन, दिव्यांग सर्टिफिकेट आदि बनाने से सम्बन्धित जो भी प्राप्त हुए हैं, उनका तत्काल निराकरण सुनिश्चित किया जाये, सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले इन कैम्पों का आम जनमानस के बीच व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाये, जिससे कि अधिक से अधिक लाभार्थी कैम्प में पहुंचकर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित हो सकें। सम्पूर्ण समाधान दिवस घोरावल में सम्पूर्ण समाधान दिवस घोरावल के कैम्प में आयुष्मान कार्ड के 22 लाभार्थियों का कार्ड बनाया गया, 02 फार्मर रजिस्ट्री, 02 दिव्यांग पेंशन तथा श्रम विभाग द्वारा 3 श्रमिक का पंजीयन व 4 पंजीकृत श्रमिक का नवीनीकरण किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी घोरावल प्रदीप कुमार आदि ने 140 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर ही 16 मामलें निस्तारित किये गये और 08 टीम को क्षेत्र में भेजकर 08 प्रकरण को निस्तारित किये गये। इस प्रकार तहसील दिवस घोरावल में कुल 24 मामले निस्तारित हुए, बाकी 116 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश सम्बन्धित को दिये गये। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी हेमेन्त कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 अश्वनी कुमार, परियोजना अधिकारी डूडा सुधांशु शेखर शर्मा, डी0सी0 मनरेगा रवीन्द्र वीर सिंह, सी0ओ0 घोरावल राहुल पाण्डेय, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

2- सम्पूर्ण समाधान दिवस राबर्ट्सगंज में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ, इस मौके पर तहसील में आये शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण किया गया, इस दौरान क्षेत्रों में भी टीम भेजकर प्रकरणों का निस्तारण कराया गया और सम्बन्धित को निर्देशित भी किया गया कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये। अवशेष मामलों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी,उप जिलाधिकारी राबर्ट्सगंज उत्कर्ष द्विवेदी, सी0ओ0 सदर, तहसीलदार राबर्ट्सगंज अमित कुमार, आदि ने 217 शिकायतें सुनते हुए मौके पर ही 13 मामलें निस्तारित किये गये। 08 टीम को क्षेत्र में भेजकर 08 प्रकरण को निस्तारित किये गये। इस प्रकार तहसील दिवस राबर्ट्सगंज में कुल 21 मामले निस्तारित हुए, बाकी 196 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश सम्बन्धित को दिये गये।

3-सम्पूर्ण समाधान दिवस ओबरा का आयोजन उप जिलाधिकारी ओबरा विवेक कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ, इस मौके पर तहसील में शिकायतकर्ता के माध्यम से प्राप्त प्रार्थना-पत्रों का निस्तारण किया गया। इस मौके पर तहसीलदार श्री नरेन्द्र राय, नायब तहसीलदार आदि ने 73 शिकायतों को सुनते हुए ,मौके पर ही 06 मामलें निस्तारित किये गये और 04 टीम को क्षेत्र में भेजकर 04 प्रकरण को निस्तारित किये गये। इस प्रकार तहसील दिवस ओबरा में कुल 10 मामले निस्तारित हुए, बाकी 63 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश सम्बन्धित को दिये गये।

4-सम्पूर्ण समाधान दिवस दुद्धी का आयोजन अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) वागिश कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ, इस मौके पर तहसील दिवस में आये शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण किया गया। इस दौरान क्षेत्र में टीम भेजकर प्रकरण का निस्तारण कराया गया और सम्बन्धित को निर्देशित भी किया गया कि शिकायतकर्ताओं के प्रकरण के निस्तारण में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये, अवशेष मामलों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), उप जिलाधिकारी दुद्धी निखिल यादव, तहसीलदार दुद्धी, सी0ओ0 दुद्धी व पिपरी आदि ने 69 शिकायतें सुनते हुए 02 मामलें मौके पर निस्तारित किये गये और 01 टीम को क्षेत्र में भेजकर 01 प्रकरण को निस्तारित किये गये। इस प्रकार तहसील दिवस दुद्धी में कुल 03 मामले निस्तारित हुए, बाकी 66 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश सम्बन्धित को दिये गये।

Previous Post

Health Benefits: खूनी बवासीर से लेकर लीवर की बीमारी तक…इस पेड़ में छुपा है हर मर्ज का इलाज! ऐसे करें इस्तेमाल

Next Post

जिलाधिकारी एव पुलिस अधीक्षक ने सावन मास के शिवद्वार धाम घोरावल आने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्थाओं हेतु की जा रही तैयारियों का लिये जायजा, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

जिलाधिकारी एव पुलिस अधीक्षक ने सावन मास के शिवद्वार धाम घोरावल आने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्थाओं हेतु की जा रही तैयारियों का लिये जायजा, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • द ग्रेट खली ने डब्ल्यूडब्ल्यूई में कब किया था डेब्यू, जानें किस रेसलर के खिलाफ लड़ा था पहला मैच
  • UP के 18 शहरों की बदलेगी सूरत, राजधानी लखनऊ में दौड़ेंगी 1725 इलेक्ट्रिक बसें, बनेगा नया बस टर्मिनल
  • चार यार की रिलीज डेट आउट, पूरव झा और दिव्येंदु भट्टाचार्य की नई सीरीज में मिलेगा सस्पेंस और क्राइम का डबल डोज
  • पैरा एशियन गेम्स चयन पर बवाल, पैरा-शूटरों ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, PCI ने कहा- चयन 100% निष्पक्ष
  • लखनऊ में बाढ़ की आफत, फेमस फीनिक्स पलासियो मॉल से लेकर इकाना स्टेडियम और IIIT कैंपस में भरा पानी 

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    द ग्रेट खली ने डब्ल्यूडब्ल्यूई में कब किया था डेब्यू, जानें किस रेसलर के खिलाफ लड़ा था पहला मैच

    द ग्रेट खली ने डब्ल्यूडब्ल्यूई में कब किया था डेब्यू, जानें किस रेसलर के खिलाफ लड़ा था पहला मैच

    by admin
    October 9, 2026
    0

    Last Updated:October 08, 2026, 23:24 ISTThe Great Khali first WWE fight: द ग्रेट खली की डब्ल्यूडब्ल्यूई में एंट्री बेहद खतरनाक...

    Recent News

    द ग्रेट खली ने डब्ल्यूडब्ल्यूई में कब किया था डेब्यू, जानें किस रेसलर के खिलाफ लड़ा था पहला मैच

    द ग्रेट खली ने डब्ल्यूडब्ल्यूई में कब किया था डेब्यू, जानें किस रेसलर के खिलाफ लड़ा था पहला मैच

    October 9, 2026
    UP के 18 शहरों की बदलेगी सूरत, राजधानी लखनऊ में दौड़ेंगी 1725 इलेक्ट्रिक बसें, बनेगा नया बस टर्मिनल

    UP के 18 शहरों की बदलेगी सूरत, राजधानी लखनऊ में दौड़ेंगी 1725 इलेक्ट्रिक बसें, बनेगा नया बस टर्मिनल

    October 9, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News