• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Tuesday, September 15, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

Health Benefits: खूनी बवासीर से लेकर लीवर की बीमारी तक…इस पेड़ में छुपा है हर मर्ज का इलाज! ऐसे करें इस्तेमाल

admin by admin
July 5, 2025
in उत्तर प्रदेश
0 0
0
Health Benefits: खूनी बवासीर से लेकर लीवर की बीमारी तक…इस पेड़ में छुपा है हर मर्ज का इलाज! ऐसे करें इस्तेमाल


Gular ke Fayde: अगर आप प्राकृतिक इलाज या आयुर्वेद में थोड़ा भी रुचि रखते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की है. हमारे आस-पास कई ऐसे पेड़-पौधे मौजूद हैं, जिनके औषधीय गुणों की जानकारी बहुत कम लोगों को होती है. इन्हीं में से एक है गुलर का पेड़ (Gular), जिसे आमतौर पर लोग नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन आयुर्वेद में इसे अद्भुत औषधि का दर्जा दिया गया है. इसका फल, पत्ता, जड़ और तना हर हिस्सा सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. यही नहीं, यह पेड़ पर्यावरण को भी स्वच्छ रखने में अहम भूमिका निभाता है.

राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, नगर बलिया की अनुभवी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रियंका सिंह, जो मेडिसिन में MD और PhD हैं, उन्होंने गुलर के पेड़ के औषधीय गुणों के बारे में विस्तार से जानकारी दी है. डॉ. प्रियंका के मुताबिक, गुलर कई गंभीर बीमारियों में बेहद कारगर साबित हो सकता है, बस जरूरत है इसे सही तरीके से इस्तेमाल करने की.

किन-किन बीमारियों में मिलता है फायदा?
आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉ. प्रियंका सिंह बताती हैं कि गुलर का पेड़ कई तरह की बीमारियों में बेहद फायदेमंद माना जाता है. खूनी बवासीर की समस्या में इसके दूध की 10 से 20 बूंदें पानी में मिलाकर पीने से काफी राहत मिलती है. इसके अलावा, रूई को गुलर के दूध में भिगोकर लगाने से भी आराम मिलता है.

• मुंह की समस्याओं में भी गुलर की छाल काफी असरदार मानी जाती है. इसकी छाल का काढ़ा बनाकर कुल्ला करने से मुंह के छाले और घाव जल्दी ठीक हो जाते हैं.

• पेट और मूत्र संबंधी परेशानियों में रोजाना गुलर के दो फल खाने से लाभ होता है. इससे पाचनतंत्र मजबूत होता है और मूत्र विकार दूर होते हैं.

• गुलर की पत्तियों और छाल से तैयार लेप सूजन, घाव और दर्द को जल्दी ठीक करने में मदद करता है. यह पारंपरिक तरीका ग्रामीण इलाकों में काफी समय से इस्तेमाल होता आ रहा है. डॉ. प्रियंका बताती हैं कि गुलर की जड़ भी औषधीय गुणों से भरपूर होती है. इसकी जड़ गर्भपात और गुप्त रोगों से बचाने में मदद करती है. साथ ही मान्यता है कि इसकी जड़ को हाथ में बांधने से वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ता है.

• इसके अलावा, गुलर के तने का इस्तेमाल कीड़े के काटने, फोड़े और चोट पर करने से तुरंत आराम मिलता है. गुलर की छाल संक्रमण, जलन और घाव भरने में भी बेहद कारगर मानी जाती है. गुलर का पेड़ सिर्फ इन परेशानियों में ही नहीं, बल्कि नेत्र रोग, शारीरिक कमजोरी, डायरिया, निमोनिया, फेफड़े की बीमारी और लीवर से जुड़ी कई गंभीर समस्याओं में भी काफी असरदार माना जाता है.

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.



Source link

Previous Post

‘मेरा मानना ​​है कि…’ शरद केलकर ने खुद को बताया भारतीय, लेकिन महाराष्ट्र में हिंदी विरोध पर दिया ये रिएक्शन

Next Post

शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से किया जाये सुनिश्चित- जिलाधिकारी।

admin

admin

Next Post

शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से किया जाये सुनिश्चित- जिलाधिकारी।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • रियल लाइफ की दंगल गर्ल : पिता ने तबेले में ही बना दिया खेल मैदान, बेटियों ने नेशनल लेवल पर लहराया परचम, Madhya-pradesh Hindi News
  • बीजपुर दुर्गा पूजा समिति का पुनर्गठन, बृजकिशोर गुप्ता तीसरी बार बने अध्यक्ष, पांच गरीब कन्याओं के विवाह का संकल्प।
  • आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा मंजूर, आज से प्रशासनिक कार्यों से पूरी तरह मुक्त, Uttar-pradesh Hindi News
  • मां ने जिसे हराया बेटी ने उससे की थी शादी, अब BJP सांसद हिमाद्री सिंह का तलाक, Madhya-pradesh Hindi News
  • खेलते-खेलते कुएं में गिरे चार सगे भाई, चारों की मौत; MP में दर्दनाक हादसा

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    रियल लाइफ की दंगल गर्ल : पिता ने तबेले में ही बना दिया खेल मैदान, बेटियों ने नेशनल लेवल पर लहराया परचम, Madhya-pradesh Hindi News

    रियल लाइफ की दंगल गर्ल : पिता ने तबेले में ही बना दिया खेल मैदान, बेटियों ने नेशनल लेवल पर लहराया परचम, Madhya-pradesh Hindi News

    by admin
    September 15, 2026
    0

    किसान पिता जगदीश पटेल से अपनी फूल जैसी बेटियों का यह संघर्ष और पैरों के छाले देखे नहीं गए। गांव...

    Recent News

    रियल लाइफ की दंगल गर्ल : पिता ने तबेले में ही बना दिया खेल मैदान, बेटियों ने नेशनल लेवल पर लहराया परचम, Madhya-pradesh Hindi News

    रियल लाइफ की दंगल गर्ल : पिता ने तबेले में ही बना दिया खेल मैदान, बेटियों ने नेशनल लेवल पर लहराया परचम, Madhya-pradesh Hindi News

    September 15, 2026

    बीजपुर दुर्गा पूजा समिति का पुनर्गठन, बृजकिशोर गुप्ता तीसरी बार बने अध्यक्ष, पांच गरीब कन्याओं के विवाह का संकल्प।

    September 15, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News