• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Friday, October 9, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

द ग्रेट खली ने डब्ल्यूडब्ल्यूई में कब किया था डेब्यू, जानें किस रेसलर के खिलाफ लड़ा था पहला मैच

admin by admin
October 9, 2026
in खेल
0 0
0
द ग्रेट खली ने डब्ल्यूडब्ल्यूई में कब किया था डेब्यू, जानें किस रेसलर के खिलाफ लड़ा था पहला मैच


Last Updated:October 08, 2026, 23:24 IST

The Great Khali first WWE fight: द ग्रेट खली की डब्ल्यूडब्ल्यूई में एंट्री बेहद खतरनाक और सनसनीखेज रही थी. मार्क हेनरी और अंडरटेकर के मैच में दखल देते हुए खली ने अंडरटेकर को चारों खाने चित कर दिया था. जापान के सुपरस्टार फुनाकी के खिलाफ अपना सिंगल डेब्यू जीतने वाले खली ने 27 अप्रैल 2018 को डब्ल्यूडब्ल्यूई से संन्यास ले लिया था. वर्तमान में वह पंजाब के जालंधर में अपनी रेसलिंग एकेडमी कॉन्टिनेंटल रेसलिंग एंटरटेनमेंट चला रहे हैं.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

खली ने डब्ल्यूडब्ल्यूई में कब और किस रेसलर के खिलाफ किया था डेब्यूZoom

द ग्रेट खली ने किस साल और किसके खिलाफ किया था डब्ल्यूडब्ल्यूई में डेब्यू. (PHOTO-WWE)

नई दिल्ली. डब्ल्यूडब्ल्यूई के रिंग में जब भी भारत के किसी रेसलर का जिक्र होता है, तो सबसे पहला नाम जो जेहन में आता है, वह है द ग्रेट खली. सात फीट एक इंच की लंबी कद-काठी और अपने विशाल शरीर के साथ जब इस भारतीय दिग्गज ने दुनिया के सबसे बड़े रेसलिंग मंच पर कदम रखा था, तो अच्छे-अच्छों की सांसे थम गई थीं. खली की यह कहानी सिर्फ एक साधारण रेसलर की नहीं, बल्कि उस बुलंद हौसले की है जिसने पूरी दुनिया में भारत का डंका बजाया.

बात उस दौर की है जब डब्ल्यूडब्ल्यूई के रिंग में मार्क हेनरी और द अंडरटेकर के बीच एक बेहद रोमांचक मुकाबला चल रहा था. दोनों धुरंधर एक-दूसरे पर भारी पड़ने की कोशिश कर रहे थे और पूरा स्टेडियम सांस रोके इस मुकाबले को देख रहा था. तभी रिंग में कुछ ऐसा हुआ जिसकी किसी ने कभी कल्पना भी नहीं की थी. अचानक एक ऐसा विशालकाय शख्स रिंग के अंदर दाखिल हुआ जिसे देखकर दर्शकों के साथ-साथ खुद कॉमेंटेटर भी सन्न रह गए. किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था कि यह नया इंसान कौन है और कहां से आया है. खली की नेटवर्थ लगभग 70 करोड़ है.

अंडरटेकर को पहले ही मुकाबले में किया चित
यह द ग्रेट खली (The Great Khali) की धमाकेदार एंट्री थी. रिंग में आते ही उन्होंने बिना किसी औपचारिकता के सीधे द अंडरटेकर को अपना निशाना बनाया और उनकी जबरदस्त पिटाई शुरू कर दी. अंडरटेकर जैसे दिग्गज और खूंखार रेसलर ने खली को रोकने के लिए लगातार दो ताकतवर मुक्के जड़े, लेकिन उस चट्टान जैसे शरीर पर उन हमलों का कोई असर ही नहीं हुआ. इसके उलट, खली ने अपने गुस्से का इजहार करते हुए सिर्फ एक ही मुक्के से अंडरटेकर को चारों खाने चित कर दिया. उस एक पल ने पूरी रेसलिंग इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया था और हर कोई यह जानने को बेताब था कि यह रहस्यमयी और खतरनाक जायंट कौन है.

फुनाकी के खिलाफ धमाकेदार सिंगल डेब्यू
रिंग में इस सनसनीखेज दखलंदाजी के बाद द ग्रेट खली ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. अगर उनके आधिकारिक सिंगल डेब्यू मैच की बात करें, तो वह 17 अप्रैल 2006 को जापान के सुपरस्टार फुनाकी के खिलाफ रिंग में उतरे थे. यह मुकाबला खली के करियर की पहली बड़ी और शानदार परीक्षा थी. फुनाकी जैसे फुर्तीले रेसलर के खिलाफ खली ने अपनी ताकत का ऐसा जौहर दिखाया कि मैच कुछ ही मिनटों में समाप्त हो गया. खली ने फुनाकी को आसानी से धूल चटा दी और यह जीत उनके शानदार करियर की एक बहुत बड़ी नींव साबित हुई.

संन्यास के बाद अब चला रहे हैं खुद की एकेडमी
इसके बाद खली ने रिंग में एक से बढ़कर एक दिग्गजों को धूल चटाई और डब्ल्यूडब्ल्यूई के इतिहास में अपनी अमिट छाप छोड़ी. अपने लंबे और ऐतिहासिक सफर के बाद, 27 अप्रैल 2018 को द ग्रेट खली ने डब्ल्यूडब्ल्यूई से हमेशा के लिए संन्यास ले लिया. हालांकि, रिंग को अलविदा कहने के बाद भी उनका रेसलिंग प्रेम कम नहीं हुआ. आज वह भारत में युवाओं के सपनों को नई उड़ान दे रहे हैं. खली फिलहाल भारत में अपनी खुद की रेसलिंग कंपनी चलाते हैं. उनकी इस रेसलिंग एकेडमी का नाम कॉन्टिनेंटल रेसलिंग एंटरटेनमेंट है, जो पंजाब के जालंधर में स्थित है और देश के कोने-कोने से आने वाले युवाओं को इंटरनेशनल लेवल की रेसलिंग ट्रेनिंग दे रहा है.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश कुमार राय नेटवर्क18 ग्रुप में बतौर चीफ सब एडिटर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह बीते 15 सालों से खेल पत्रकारिता की पिच पर डटे हुए हैं. हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में वह खेल कंटेंट की गहरी समझ, सटीक विश्लेषण और ब…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

October 08, 2026, 23:24 IST



Source link

Previous Post

UP के 18 शहरों की बदलेगी सूरत, राजधानी लखनऊ में दौड़ेंगी 1725 इलेक्ट्रिक बसें, बनेगा नया बस टर्मिनल

admin

admin

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • द ग्रेट खली ने डब्ल्यूडब्ल्यूई में कब किया था डेब्यू, जानें किस रेसलर के खिलाफ लड़ा था पहला मैच
  • UP के 18 शहरों की बदलेगी सूरत, राजधानी लखनऊ में दौड़ेंगी 1725 इलेक्ट्रिक बसें, बनेगा नया बस टर्मिनल
  • चार यार की रिलीज डेट आउट, पूरव झा और दिव्येंदु भट्टाचार्य की नई सीरीज में मिलेगा सस्पेंस और क्राइम का डबल डोज
  • पैरा एशियन गेम्स चयन पर बवाल, पैरा-शूटरों ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, PCI ने कहा- चयन 100% निष्पक्ष
  • लखनऊ में बाढ़ की आफत, फेमस फीनिक्स पलासियो मॉल से लेकर इकाना स्टेडियम और IIIT कैंपस में भरा पानी 

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    द ग्रेट खली ने डब्ल्यूडब्ल्यूई में कब किया था डेब्यू, जानें किस रेसलर के खिलाफ लड़ा था पहला मैच

    द ग्रेट खली ने डब्ल्यूडब्ल्यूई में कब किया था डेब्यू, जानें किस रेसलर के खिलाफ लड़ा था पहला मैच

    by admin
    October 9, 2026
    0

    Last Updated:October 08, 2026, 23:24 ISTThe Great Khali first WWE fight: द ग्रेट खली की डब्ल्यूडब्ल्यूई में एंट्री बेहद खतरनाक...

    Recent News

    द ग्रेट खली ने डब्ल्यूडब्ल्यूई में कब किया था डेब्यू, जानें किस रेसलर के खिलाफ लड़ा था पहला मैच

    द ग्रेट खली ने डब्ल्यूडब्ल्यूई में कब किया था डेब्यू, जानें किस रेसलर के खिलाफ लड़ा था पहला मैच

    October 9, 2026
    UP के 18 शहरों की बदलेगी सूरत, राजधानी लखनऊ में दौड़ेंगी 1725 इलेक्ट्रिक बसें, बनेगा नया बस टर्मिनल

    UP के 18 शहरों की बदलेगी सूरत, राजधानी लखनऊ में दौड़ेंगी 1725 इलेक्ट्रिक बसें, बनेगा नया बस टर्मिनल

    October 9, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News