• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Thursday, October 8, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

लखनऊ में बाढ़ की आफत, फेमस फीनिक्स पलासियो मॉल से लेकर इकाना स्टेडियम और IIIT कैंपस में भरा पानी 

admin by admin
October 8, 2026
in उत्तर प्रदेश
0 0
0
लखनऊ में बाढ़ की आफत, फेमस फीनिक्स पलासियो मॉल से लेकर इकाना स्टेडियम और IIIT कैंपस में भरा पानी 


लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ आ गई. इसकी वजह से जगह-जगह पानी भर गया. जहां बाढ़ का पानी शहीद पथ की सर्विस लेन तक पहुंच गया. वहीं, मशहूर फीनिक्स पलासियो मॉल के सामने वाली सर्विस लेन पूरी तरह जलमग्न हो गई है. पानी भरने के बाद मॉल की सर्विस लेन को बैरिकेड कर आवागमन के लिए बंद कर दिया गया है. इतना ही नहीं गोमती नगर विस्तार स्थित IIIT कैंपस में गोमती नदी का पानी घुस गया है. इससे छात्रों को बहुत परेशानी हो रही. बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए हॉस्टल खाली करा दिए गए हैं. संस्थान को अगले आदेश तक बंद करने का भी फैसला लिया गया है. इन सबके अलावा, चौक के कुड़ियाघाट का हाल भी बुरा है. यहां पर भी गोमती के बाढ़ का पानी भरा हुआ है. इससे लोग घाट पर पिंडदान नहीं कर पा रहे हैं.

आईआईआईटी कैंपस बंद

कैंपस में लगातार बढ़ रहे पानी को देखते हुए हॉस्टल में रह रहे बच्चों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने का फैसला लिया गया. हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं को कैंसर अस्पताल में शिफ्ट किया गया है, जबकि छात्रों को गोल्फ सिटी स्थित एक हॉस्टल में भेजा गया है. बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए हॉस्टल की बिजली आपूर्ति भी बंद कर दी गई है. एमटेक की परीक्षाएं होनी थीं, अब उन्हें भी टाल दिया गया है.

बाढ़ के पानी की वजह से कैंपस में रहने वाले छात्रों और कर्मचारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. IIIT लखनऊ का परिसर निचले इलाके में स्थित है, जिसके चलते आसपास जलभराव होने पर पानी कैंपस के अंदर पहुंच गया. स्थिति को देखते हुए संस्थान प्रशासन और जिला प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं.

डीएम और एसडीएम ने लिया जायजा

कैंपस में जलभराव की सूचना मिलने के बाद लखनऊ के जिलाधिकारी विशाख और एसडीएम भी मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने कैंपस का निरीक्षण कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने राहत और बचाव कार्यों की जानकारी ली और छात्रों की सुरक्षा को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए. फिलहाल बच्चों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है. संस्थान की ओर से छात्रों को अगले आदेश तक कैंपस में वापस नहीं लौटने की सलाह दी गई है. वहीं, एमटेक परीक्षाओं की नई तारीख की जानकारी बाद में जारी की जाएगी. प्रशासन की नजर अब कैंपस में घटते जलस्तर और छात्रों की सुरक्षित वापसी की व्यवस्था पर है.

पिंड दान नहीं कर पा रहे लोग

लखनऊ में चौक के कुड़ियाघाट पर गोमती के बाढ़ का पानी भरा हुआ है. इससे लोग घाट पर पिंडदान नहीं कर पा रहे हैं. पानी घाट से सड़क किनारे तक आ गया है. सड़क किनारे ही अपने तख्त लगाकर लोग पिंडदान करने को मजबूर हैं.

मॉल में भी भरा पानी

वहीं, फैजुल्लागंज के बाद बाढ़ गोमती नगर एक्सटेंशन तक पहुंच गई. फीनिक्स पलासियो मॉल के तीनों तरफ घुटनों तक पानी भर गया है. उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (UPSDMA) की इमारत भी पानी से घिर गई है. बाढ़ से 20 साल बाद लेटे हनुमान मंदिर का गर्भगृह बंद करना पड़ा है. फैजुल्लागंज में 40 हजार घरों में 5-6 फीट तक पानी भरा है. 3 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं. कई परिवार घरों में ताला लगाकर सुरक्षित जगहों पर जाने को मजबूर हैं. बैकुंठ धाम भी पूरी तरह जलमग्न है. यहां शव रखने वाले चबूतरे पानी में डूब गए हैं. लोगों का कहना है कि हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करने के बावजूद कोई मदद नहीं मिल रही है.

स्टेडियम में कल भर गया था पानी

बाढ़ का पानी बुधवार को लखनऊ में स्थित भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के आसपास तक पहुंच गया था. इसी स्टेडियम में मंगलवार रात भारत-वेस्टइंडीज के बीच पहला टी-20 मैच खेला गया था. मैच के अगले दिन ही वह पूरा इलाका बाढ़ के पानी में डूब गया. नगर निगम ने बढ़ा प्रभावित इलाके में पानी के करीब 20 टैंकर और 10 हजार लीटर पेयजल पहुंचाया है. इसके अलावा बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए 12 अस्थायी रैन बसेरे बनाए गए हैं.राहत और बचाव कार्य में 90 नौकाएं लगाई गई हैं.



Source link

Previous Post

राखड़ लदे हाईवा का टायर फटा, चपेट में आए कई ग्रामीण ।।

Next Post

पैरा एशियन गेम्स चयन पर बवाल, पैरा-शूटरों ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, PCI ने कहा- चयन 100% निष्पक्ष

admin

admin

Next Post
पैरा एशियन गेम्स चयन पर बवाल, पैरा-शूटरों ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, PCI ने कहा- चयन 100% निष्पक्ष

पैरा एशियन गेम्स चयन पर बवाल, पैरा-शूटरों ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, PCI ने कहा- चयन 100% निष्पक्ष

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • पैरा एशियन गेम्स चयन पर बवाल, पैरा-शूटरों ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, PCI ने कहा- चयन 100% निष्पक्ष
  • लखनऊ में बाढ़ की आफत, फेमस फीनिक्स पलासियो मॉल से लेकर इकाना स्टेडियम और IIIT कैंपस में भरा पानी 
  • राखड़ लदे हाईवा का टायर फटा, चपेट में आए कई ग्रामीण ।।
  • Nana Patekar Death: ‘मन करता है, मैं खुद भगवान को मार डालूं…’ नाना पाटेकर की मौत पर कौन दिग्गज इतना टूट गया?
  • Arctic Open: पीवी सिंधु का शानदार आगाज, 28 मिनट में मारा मैदान, थारुन-रौनक भी जीते

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    पैरा एशियन गेम्स चयन पर बवाल, पैरा-शूटरों ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, PCI ने कहा- चयन 100% निष्पक्ष

    पैरा एशियन गेम्स चयन पर बवाल, पैरा-शूटरों ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, PCI ने कहा- चयन 100% निष्पक्ष

    by admin
    October 8, 2026
    0

    Last Updated:October 08, 2026, 14:29 ISTपैरा-शूटरों ने भारतीय पैरालंपिक समिति (PCI) के अधिकारियों पर कथित वित्तीय भ्रष्टाचार, जबरन वसूली और...

    Recent News

    पैरा एशियन गेम्स चयन पर बवाल, पैरा-शूटरों ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, PCI ने कहा- चयन 100% निष्पक्ष

    पैरा एशियन गेम्स चयन पर बवाल, पैरा-शूटरों ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, PCI ने कहा- चयन 100% निष्पक्ष

    October 8, 2026
    लखनऊ में बाढ़ की आफत, फेमस फीनिक्स पलासियो मॉल से लेकर इकाना स्टेडियम और IIIT कैंपस में भरा पानी 

    लखनऊ में बाढ़ की आफत, फेमस फीनिक्स पलासियो मॉल से लेकर इकाना स्टेडियम और IIIT कैंपस में भरा पानी 

    October 8, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News