• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Sunday, November 22, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

राखड़ लदे हाईवा का टायर फटा, चपेट में आए कई ग्रामीण ।।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
October 8, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

संवाददाता। विशाल गुप्ता।

तेज धमाके के साथ बिखरी गिट्टियों से मची अफरा-तफरी, एक ग्रामीण को गंभीर चोट लगने की सूचना ।।

बीजपुर (सोनभद्र) स्थानीय थाना क्षेत्र के जरहां ग्राम पंचायत के पौती पाथर टोले में गुरुवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब राखड़ लादकर रेणुकूट की ओर जा रहे एक हाईवा का पिछला टायर पेट्रोल पंप के समीप तेज आवाज के साथ फट गया। टायर फटने के दौरान सड़क किनारे पड़ी गिट्टियां उछलकर आसपास बैठे लोगों को जा लगीं, जिससे कई ग्रामीण घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में घायलों को उपचार के लिए भेजा गया। हादसे में एक व्यक्ति को अधिक चोट लगने की सूचना बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह एनटीपीसी के राख बंधे से राखड़ लोडकर एक हाईवा रेणुकूट की तरफ जा रहा था। जैसे ही वाहन जरहां ग्राम पंचायत के पौती पाथर टोले में पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, उसी दौरान हाईवा का पिछला टायर अचानक तेज धमाके के साथ फट गया। बताया गया कि जिस स्थान पर टायर फटा, वहां सड़क पर गिट्टियां पड़ी हुई थीं। टायर फटने के दौरान गिट्टियां बिखरकर आसपास बैठे ग्रामीणों की ओर जा गिरीं, जिसकी चपेट में आने से कई लोग घायल हो गए।

अचानक हुए तेज धमाके और गिट्टियों की चपेट में ग्रामीणों के आने से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को उपचार के लिए भेजा। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।

ग्रामीणों का आरोप है कि एनटीपीसी की राख का परिवहन क्षेत्र में लंबे समय से लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि राख परिवहन में लगे वाहनों की स्थिति और उनकी फिटनेस को लेकर प्रभावी निगरानी नहीं होने से आए दिन दुर्घटना का खतरा बना रहता है। उनका आरोप है कि अधिक से अधिक राख परिवहन की होड़ में पुराने और जर्जर वाहनों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसका खामियाजा सड़क किनारे रहने और आवागमन करने वाले ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने राख परिवहन व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि वाहनों की नियमित जांच, फिटनेस और सुरक्षित परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए।

Views: 15
Previous Post

Nana Patekar Death: ‘मन करता है, मैं खुद भगवान को मार डालूं…’ नाना पाटेकर की मौत पर कौन दिग्गज इतना टूट गया?

Next Post

लखनऊ में बाढ़ की आफत, फेमस फीनिक्स पलासियो मॉल से लेकर इकाना स्टेडियम और IIIT कैंपस में भरा पानी 

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post
लखनऊ में बाढ़ की आफत, फेमस फीनिक्स पलासियो मॉल से लेकर इकाना स्टेडियम और IIIT कैंपस में भरा पानी 

लखनऊ में बाढ़ की आफत, फेमस फीनिक्स पलासियो मॉल से लेकर इकाना स्टेडियम और IIIT कैंपस में भरा पानी 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • संतान प्राप्ति की कामना लेकर बेचू बीर धाम पहुंच रहे श्रद्धालु, तीन दिवसीय मेले में उमड़ा जनसैलाब।
  • पिकअप की जोरदार टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल।
  • शौच के दौरान अचानक गिरा 25 वर्षीय युवक, मौत से परिवार में मचा कोहराम।
  • कुएं में मिला युवक का शव, मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी स्पष्ट।
  • बीजपुर पुलिस की साइबर टीम ने लौटाए ठगी के 37,731 रुपये।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    संतान प्राप्ति की कामना लेकर बेचू बीर धाम पहुंच रहे श्रद्धालु, तीन दिवसीय मेले में उमड़ा जनसैलाब।

    by Shantosh Mishra
    November 18, 2026
    0

    संवाददाता। राजन जायसवाल। चैत और कार्तिक मास में वर्ष में दो बार लगता है ऐतिहासिक मेला, यूपी समेत छह राज्यों...

    Recent News

    संतान प्राप्ति की कामना लेकर बेचू बीर धाम पहुंच रहे श्रद्धालु, तीन दिवसीय मेले में उमड़ा जनसैलाब।

    November 18, 2026

    पिकअप की जोरदार टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल।

    November 17, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News