• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Saturday, September 19, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

Norway Chess Tournament: डी गुकेश ने हिकारू नाकामूरा को हराया, नॉर्वे शतरंज में पहली जीत दर्ज की

admin by admin
May 29, 2025
in खेल
0 0
0
Norway Chess Tournament: डी गुकेश ने हिकारू नाकामूरा को हराया, नॉर्वे शतरंज में पहली जीत दर्ज की


नई दिल्ली: विश्व चैंपियन डी गुकेश ने अपने 19वें जन्मदिन के मौके पर तीसरे दौर में अमेरिका के दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी हिकारू नाकामूरा को हराकर अपने अंकों का खाता खोला जबकि नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को यहां अर्जुन एरिगेसी को पहली हार का सामना करना पड़ा.

शुरुआती दो दौर में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन और हमवतन अर्जुन एरिगेसी के खिलाफ शिकस्त झेलने वाले गुकेश ने रेपिड और ब्लिट्ज के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक नाकामूरा को समय के दबाव में रखा और 42 चाल में बाजी जीतकर तीन अंक जुटाए.

गुकेश सफेद मोहरों से खेलते हुए छह खिलाड़ियों के इस डबल राउंड रोबिन टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करके तीन अंक के साथ चीन के नंबर एक खिलाड़ी वेई यी से आगे पांचवें स्थान पर हैं.

लगातार दो हार के बाद गुकेश के लिए यह शानदार वापसी थी और उन्होंने स्वीकार किया कि पिछले दो दिन उनके लिए कठिन रहे थे.

गुकेश ने कहा, टहां, पिछली दो बाजी थोड़ी कठिन थीं. लेकिन आज मैंने इसे एक नए टूर्नामेंट की तरह खेलने की कोशिश की. मुझे खुशी है कि मैं (इस तरह) खेला.’

अच्छी शुरुआत करने के बाद एरिगेसी को ग्रैंडमास्टर फाबियानो करुआना के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. गत चैंपियन कार्लसन को आर्मागेडोन टाईब्रेक में चीन के वेई यी ने हराया.

करुआना तीन और अंक जुटाकर छह अंक के साथ शीर्ष पर हैं. कार्लसन पांच अंक के साथ दूसरे स्थान पर हैं। एरिगेसी और नाकामूरा 4.5 अंक के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं.

टूर्नामेंट की शुरुआत नाकामूरा के खिलाफ हार से करने वाले करुआना लगातार दो जीत के साथ लाइव रेटिंग में एरिगेसी को पछाड़कर दोबारा दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी बन गए हैं.

महिला प्रतियोगिता में दो बार की विश्व रेपिड चैंपियन कोनेरू हंपी और यूक्रेन की अन्ना मुजीचुक छह अंक के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं. हंपी ने तीसरे दौर में सफेद मोहरों से खेलते हुए महिला ग्रैंडमास्टर सारा खादेम को हराया. चीन की जू वेनजुन ने आर वैशाली को आर्मागेडोन टाईब्रेक में शिकस्त दी.



Source link

Previous Post

JNCU से फटाफट करें ये 3 कोर्स… मिलेगा लाखों-करोड़ों का पैकेज! भूल जाएंगे नौकरी की टेंशन

Next Post

थलापति विजय ने रिजेक्ट की फेयरवेल पार्टी, आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ ने रिलीज से पहले कमाए 176 करोड़ रुपए, कैसे?

admin

admin

Next Post
थलापति विजय ने रिजेक्ट की फेयरवेल पार्टी, आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ ने रिलीज से पहले कमाए 176 करोड़ रुपए, कैसे?

थलापति विजय ने रिजेक्ट की फेयरवेल पार्टी, आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज से पहले कमाए 176 करोड़ रुपए, कैसे?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • डब्ल्यूडब्ल्यूई के 5 महारिकॉर्ड, जिनका टूटना नामुमकिन, अंडरटेकर के नाम 21 मुकाबलों में लगातार जीत का कीर्तिमान
  • आजमगढ़ में जेवरात लूटकर भागे बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ा, खेत में घेरकर की पिटाई
  • Trending Movie On OTT: 2 घंटे 40 मिनट की फिल्म ने ओटीटी पर डाला डेरा, दिल छू लेगी इमोशनल कहानी, 5 भाषाओं में नंबर 1 बनी मूवी
  • एनर्जियो प्राइवेट लिमिटेड धूमधाम से मना विश्वकर्मा पूजनोत्सव का त्यौहार ।।
  • Asian Games China Women Cricket Team: बिना एक भी गेंद फेंके एशियन गेम्स से बाहर हुई चीन की महिला क्रिकेट टीम, बदकिस्मती या नियम की पड़ी मार?

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    डब्ल्यूडब्ल्यूई के 5 महारिकॉर्ड, जिनका टूटना नामुमकिन, अंडरटेकर के नाम 21 मुकाबलों में लगातार जीत का कीर्तिमान

    डब्ल्यूडब्ल्यूई के 5 महारिकॉर्ड, जिनका टूटना नामुमकिन, अंडरटेकर के नाम 21 मुकाबलों में लगातार जीत का कीर्तिमान

    by admin
    September 18, 2026
    0

    नई दिल्ली. डब्ल्यूडब्ल्यूई की दुनिया सिर्फ दांव-पेच और ड्रामे तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उन अनगिनत रिकॉर्ड्स की कहानी...

    Recent News

    डब्ल्यूडब्ल्यूई के 5 महारिकॉर्ड, जिनका टूटना नामुमकिन, अंडरटेकर के नाम 21 मुकाबलों में लगातार जीत का कीर्तिमान

    डब्ल्यूडब्ल्यूई के 5 महारिकॉर्ड, जिनका टूटना नामुमकिन, अंडरटेकर के नाम 21 मुकाबलों में लगातार जीत का कीर्तिमान

    September 18, 2026
    आजमगढ़ में जेवरात लूटकर भागे बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ा, खेत में घेरकर की पिटाई

    आजमगढ़ में जेवरात लूटकर भागे बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ा, खेत में घेरकर की पिटाई

    September 18, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News