• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Saturday, September 19, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

नेशनल प्रतियोगिता में सारण के आनंद को मिला ब्रॉन्ज मेडल, छपरा जंक्शन पर लोगों ने फूल माला पहनाकर किया स्वागत

admin by admin
March 9, 2025
in खेल
0 0
0
नेशनल प्रतियोगिता में सारण के आनंद को मिला ब्रॉन्ज मेडल, छपरा जंक्शन पर लोगों ने फूल माला पहनाकर किया स्वागत


Last Updated:March 09, 2025, 20:53 IST

सारण के लाल आनंद सिंह नेशनल प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व कर रहे थे, उन्होंने कई राज्यों के खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए बेहतर प्रदर्शन किया, लेकिन कुछ शारीरिक परेशानी होने से उन्हें ब्रॉन्ज मेडल से ही…और पढ़ें

X

प्रतीकात्मक

प्रतीकात्मक तस्वीर

हाइलाइट्स

  • आनंद सिंह ने नेशनल प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज मेडल जीता
  • छपरा में आनंद का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया
  • आनंद सिंह को खेल कोटा से सचिवालय में नौकरी मिली है

छपरा:- सारण के लाल आनंद सिंह ने नेशनल लेवल पर बिहार का मान बढ़ाने का काम किया है. बता दें, कि आनंद ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज चंडीगढ़ में 19 से 21 के बीच आयोजित प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व कर रहे थे. जिसमें बेहतर प्रदर्शन करते हुए कई राज्य के खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए वे आगे बढ़ते गए, लेकिन उन्हें कुछ अचानक शारीरिक दिक्कत हो गई. जिसकी वजह से उन्हें ब्रॉन्ज मेडल से ही सब्र करना पड़ा. उनकी जीत को लेकर जिले में खुशी की लहर है. उनके छपरा जंक्शन पर पहुंचते ही लोगों ने फूल माला पहना कर और मिठाई खिलाकर जोरदार स्वागत किया.

खेल कोटा से मिल चुकी है सचिवालय में नौकरी
आपको बता दें, कि आनंद सिंह परसा थाना क्षेत्र के चकसहबाज गांव के निवासी व चंद्रशेखर सिंह के पुत्र व सुरेश सिंह के भतीजे हैं. आनंद सिंह जैवलिन थ्रो के एक अच्छे खिलाड़ी हैं. वह कई बार बिहार का प्रतिनिधित्व करते हुए मेडल दिला चुके हैं. बता दें, कि आनंद सिंह को खेल कोटा से सचिवालय में नौकरी भी मिल चुकी है. उनके पिता एक किसान हैं, जबकि चाचा शिक्षक है. आनंद को आगे बढ़ाने में पिता और चाचा दोनों लोगों का भरपूर सहयोग रहा है. ऐसे में एक बार फिर पिता और चाचा की उम्मीद पर खरा उतरते हुए उन्होंने मेडल दिलाने में कामयाबी हासिल की है.

जैवलिन थ्रो है एक अच्छा गेम
लोकल 18 से आनंद सिंह ने बताया, कि सालों का संघर्ष और लोगों का प्यार रंग लाया है. वे बताते हैं, कि पहले भी बिहार को कई बार गोल्ड मेडल दिला चुका हूं. जिसकी बदौलत मुझे खेलकोटा से सचिवालय में नौकरी मिली है. वे कहते हैं, कि घर लौटने पर आज लोगों के द्वारा जो स्वागत किया गया है, उससे मुझे काफी खुशी हुई है, और उत्साह वर्धन हुआ है. आगे वे कहते हैं, आने वाले दिन में बिहार को स्वर्ण मेडल दिलाने का काम करूंगा. अचानक शारीरिक परेशानी की वजह से ऑल इंडिया में तीसरा स्थान हासिल कर पाया हूं. आगे वे बताते हैं, कि मेरे पिताजी एक छोटे से किसान हैं. जबकि मेरे चाचा एक शिक्षक हैं. जिनके द्वारा भरपूर मदद की जाती रही है, और उन्हीं के बदौलत आज मैं यहां तक पहुंचा हूं. आज के युवाओं को उन्होंने कहा कि जैवलिन थ्रो एक अच्छा खेल है. जिसे लोग भाला फेंक के नाम से भी जानते हैं. इस खेल की भी तैयारी करके अपने करियर को सेट कर सकते हैं.

Location :

Chapra,Saran,Bihar

First Published :

March 09, 2025, 20:51 IST

homesports

नेशनल प्रतियोगिता में सारण के खिलाड़ी को मिला ब्रॉन्ज मेडल, जानें नाम



Source link

Previous Post

बार-बार मामा को घर बुलाती थी भांजी, करती थी घंटों मुलाकात, पति को हुआ शक, हकीकत जान खिसक गई पैरों तल जमीन, फिर…- mama fell in love with bhanji had illicit relationship used to meet frequently murder her husband in ghaziabad police stunned to know shocking reason

Next Post

सीतापुर में दिनदहाड़े हुई हत्या को लेकर नगर के पत्रकारों ने रोश व्यक्त करते हुए शोक व्यक्त किया।

admin

admin

Next Post

सीतापुर में दिनदहाड़े हुई हत्या को लेकर नगर के पत्रकारों ने रोश व्यक्त करते हुए शोक व्यक्त किया।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • Aichi Nagoya Asian Games Day 1 Live: भारत की महिला क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल में बांग्लादेश से, जापान के खिलाफ जीत से हुई शुरुआत
  • भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा पाल से 1.55 लाख की साइबर ठगी, अमौसी एयरपोर्ट पर 40 लाख के आईफोन-मैकबुक जब्त
  • India’s Got Latent 2: समय रैना ने ‘थामा’ को लेकर पूछ लिया ऐसा सवाल, नवाजुद्दीन सिद्दीकी को किया रोस्ट
  • डब्ल्यूडब्ल्यूई के 5 महारिकॉर्ड, जिनका टूटना नामुमकिन, अंडरटेकर के नाम 21 मुकाबलों में लगातार जीत का कीर्तिमान
  • आजमगढ़ में जेवरात लूटकर भागे बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ा, खेत में घेरकर की पिटाई

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    Aichi Nagoya Asian Games Day 1 Live: भारत की महिला क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल में बांग्लादेश से, जापान के खिलाफ जीत से हुई शुरुआत

    Aichi Nagoya Asian Games Day 1 Live: भारत की महिला क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल में बांग्लादेश से, जापान के खिलाफ जीत से हुई शुरुआत

    by admin
    September 19, 2026
    0

    Last Updated:September 19, 2026, 11:00 ISTAichi Nagoya Asian Games Live: आइची-नागोया एशियन गेम्स की 19 सितंबर से आधिकारिक शुरुआत हो...

    Recent News

    Aichi Nagoya Asian Games Day 1 Live: भारत की महिला क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल में बांग्लादेश से, जापान के खिलाफ जीत से हुई शुरुआत

    Aichi Nagoya Asian Games Day 1 Live: भारत की महिला क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल में बांग्लादेश से, जापान के खिलाफ जीत से हुई शुरुआत

    September 19, 2026
    भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा पाल से 1.55 लाख की साइबर ठगी, अमौसी एयरपोर्ट पर 40 लाख के आईफोन-मैकबुक जब्त

    भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा पाल से 1.55 लाख की साइबर ठगी, अमौसी एयरपोर्ट पर 40 लाख के आईफोन-मैकबुक जब्त

    September 19, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News