नई दिल्ली. एशियाई खेलों में आज चौदहवें दिन के खेल में भारत को तीसरा गोल्ड मेडल मिल चुका है. आर्चरी के बाद बॉक्सिंग में ये दिन का दूसरा स्वर्ण पदक है. लवलीना बोरगोहन के बाद परवीन हुड्डा ने भी सुनहरा पंच जमाया. अब से कुछ ही देर बाद अंकुश पंघाल भी गोल्ड के मेडल के लिए ही रिंग में उतरेंगे. दोपहर साढ़े तीन बजे भारतीय महिला हॉकी टीम भी चीन के खिलाफ फाइनल मुकाबले में गोल्ड मेडल के लिए भिड़ेगी. भारत ने हॉकी में 1982 के बाद से स्वर्ण पदक नहीं जीता है, इसलिए टीम इस 44 साल के लंबे सूखे को खत्म करने के लिए पूरी ताकत झोंक देगी. दिन की शुरुआत भारतीय महिला तीरंदाजों ने गोल्ड मेडल के साथ की.
एशियन गेम्स 2026, 14वां दिन लाइव अपडेट्स: सेपकटकरा में भारत को ब्रॉन्ज
एशियन गेम्स के तीसरे स्थान के प्लेऑफ मुकाबले में भारत ने जापान को 2-0 से शिकस्त देकर शानदार अंदाज में कांस्य पदक अपने नाम किया. रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम ने दोनों सेटों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 15-12 और 15-13 से जीत दर्ज की और सीधे सेटों में मुकाबला जीतकर पोडियम पर अपना स्थान पक्का किया.
एशियन गेम्स 2026, 14वां दिन लाइव अपडेट्स: पुरुष रिकर्व तीरंदाजी टीम ने जीता सिल्वर मेडल
भारतीय पुरुष रिकर्व टीम ने खिताबी मुकाबले में दक्षिण कोरिया के खिलाफ कड़ा संघर्ष करते हुए एशियाई खेलों में रजत पदक अपने नाम किया है. फाइनल के तीसरे सेट में भारत की शुरुआत अच्छी रही, जहां नीरज चौहान ने 10 अंक और यशदीप भोगे व धीरज बोम्मादेवरा ने 9-9 अंक बटोरे, लेकिन दूसरी रोटेशन में नीरज के 7 अंक के निशाने से भारत की उम्मीदों को झटका लगा और टीम 54 अंक पर ही सिमट गई. इसके बाद दक्षिण कोरियाई दिग्गजों ली वूसेक, किम जे डोक और किम वूजिन ने सटीक निशाने साधकर सेट और कुल 5-1 से मैच अपने नाम करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमा लिया, जिससे धीरज, यशदीप और नीरज की तिकड़ी को रजत पदक से संतोष करना पड़ा.
एशियन गेम्स 2026, 14वां दिन लाइव अपडेट्स: पहलवान सुजीत कलकल फाइनल में
एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पहलवान सुजीत कलकल ने इतिहास रचते हुए पुरुषों की 65 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में धमाकेदार एंट्री कर ली है. सेमीफाइनल मुकाबले में उन्होंने मौजूदा ओलंपिक चैंपियन कोतारो कियोका को मात देकर सभी को हैरान कर दिया. इस शानदार जीत के साथ ही सुजीत ने भारत के लिए कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया है. अब खिताबी मुकाबले में उनका सामना ताजिकिस्तान के अब्दुलमजीद कुदिएव से होगा, जहां उनकी नजरें स्वर्ण पदक अपने नाम करने पर टिकी होंगी.
एशियन गेम्स 2026, 14वां दिन लाइव अपडेट्स: पुरुष रिकर्व तीरंदाजी टीम फाइनल में, पदक पक्का
भारतीय पुरुष रिकर्व तीरंदाजी टीम ने सेमीफाइनल में ईरान को 6-0 से करारी शिकस्त देकर शानदार अंदाज में फाइनल में प्रवेश कर लिया है. भारतीय तिकड़ी – धीरज बोम्मादेवरा, नीरज चौहान और यशदीप भोगे ने पूरे मुकाबले में अपना दबदबा बनाए रखा. भारत ने शुरुआती दोनों सेट 58-53 और 56-53 से जीतकर 4-0 की मजबूत बढ़त बना ली. तीसरे सेट में ईरान ने जोरदार वापसी करते हुए 29 अंक बनाए, लेकिन भारत ने शानदार 56 अंक बनाकर कड़े मुकाबले में 56-55 से सेट और मैच अपने नाम कर लिया. इस शानदार जीत के साथ अब भारतीय पुरुष टीम स्वर्ण पदक के लिए दक्षिण कोरिया के खिलाफ उतरेगी.
बॉक्सर लवलीना ने एशियन गेम्स में पहली बार जीता गोल्ड
भारतीय मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं की 75 किलोग्राम वर्ग के फाइनल मुकाबले में चीन की बाओ जियाओजी को 5-0 के एकतरफा फैसले से शिकस्त देकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है. जन्मदिन के खास मौके पर उतरी लवलीना ने पूरे मुकाबले के दौरान बेहतरीन संयम का परिचय दिया और बाओ को आगे बढ़ने का मौका देकर बेहद प्रभावी काउंटर-पंचों के जरिए अंक बटोरे. शुरुआती दो राउंड जीतने के बाद उन्होंने तीसरे और अंतिम राउंड में भी अपनी शानदार पकड़ बनाए रखी और इस तरह एक आसान व आधिपत्य भरी जीत दर्ज करते हुए देश के लिए यह स्वर्ण पदक पक्का किया.
एशियन गेम्स 2026, 14वां दिन लाइव अपडेट्स: नेत्रा कुमानन ने दिलाया ब्रॉन्ज
भारत की स्टार नाविक (सेलर) नेत्रा कुमानन ने महिला डिंगी इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के नाम एक और कांस्य पदक कर लिया हैण् यह नेत्रा का पहला एशियन गेम्स पदक है, जो उनकी कड़ी मेहनत और निरंतरता को दर्शाता हैण् इससे पहले उन्होंने 2018 और 2023 के संस्करणों में क्रमशः 7वां और 4वां स्थान हासिल किया थाण् इस बार पोडियम फिनिश हासिल कर उन्होंने न केवल अपने पिछले प्रदर्शन में सुधार किया, बल्कि भारतीय सेलिंग दल को एक और गौरवशाली पल भी सौंपा है.
एशियन गेम्स 2026, 14वां दिन लाइव अपडेट्स: रेसलर सुजीत कलकल सेमीफाइनल में पहुंचे
भारतीय पहलवा सुजीत कलकल ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है. उन्होंने मेंस 65 किग्रा क्वार्टर फाइनल में ईरान के अब्बास को 10-0 से हराकर अंतिम चार का टिकट कटाया. सुजी जिस फॉर्म में हैं, उसे देखकर उनसे गोल्ड की उम्मीदें बढ़ गई हैं.
एशियन गेम्स 2026, 14वां दिन लाइव अपडेट्स: आर्चरी मिक्स्ड इवेंट में भारत ने जीता सिल्वर मेडल
भारतीय तीरंदाजी जोड़ी कुमकुम मोहोत और धीरज बोम्मदेवरा को चीन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, जिससे भारत को रजत पदक से संतोष करना पड़ा. रिकर्व मिक्स्ड टीम फाइनल में भारतीय जोड़ी ने तीसरे सेट को जीतकर शानदार वापसी की कोशिश की, लेकिन वे 2-4 से पिछड़ रहे थे. मैच को टाई-ब्रेक में ले जाने के लिए भारत को चौथा सेट जीतना जरूरी था. भारतीय टीम ने इस सेट में 37 अंक बनाए, लेकिन चीनी खिलाड़ियों ने दबाव में बेहतरीन प्रदर्शन किया. जू जिंगयी के 9 अंक के बाद ली मेंगकी ने निर्णायक 10 अंक हासिल कर चीन के लिए स्वर्ण पदक पक्का कर दिया, जिससे मुकाबला चीन ने 6-2 से अपने नाम किया.
एशियन गेम्स 2026, 14वां दिन लाइव अपडेट्स: नौकायन में भारत को मिला ब्रॉन्ज
भारतीय नौकायन टीम ने अप्रत्याशित रूप से देश के नाम एक और पदक कर लिया है. महिला स्किफ स्पर्धा में हर्षिता तोमर और शीतल वर्मा की जोड़ी ने चौथा स्थान हासिल किया था, लेकिन चीन की टीम को कुछ रेसों से अयोग्य घोषित किए जाने के बाद स्थिति पूरी तरह बदल गई. नियमों के तहत भारतीय जोड़ी एक पायदान ऊपर खिसककर तीसरे स्थान पर पहुंच गई और इस तरह उन्होंने कांस्य पदक अपने नाम कर लिया. इस अचानक और ऐतिहासिक फैसले से भारतीय दल में खुशी की लहर दौड़ गई है, जिससे देश के पदकों की संख्या में और इजाफा हुआ है.
एशियन गेम्स 2026, 14वां दिन लाइव अपडेट्स: तीरंदाजी में एक और मेडल पक्का, भारत मिक्स्ड इवेंट के फाइनल में
भारतीय तीरंदाजी के लिए एक और शानदार खबर सामने आई है. कुमकुम मोहोत और धीरज बोम्मदेवरा की जोड़ी ने सेमीफाइनल मुकाबले में शानदार वापसी करते हुए रोमांचक अंदाज में जापान की चुनौती को पछाड़ दिया. शुरुआती दौर में पिछड़ने के बाद इस भारतीय जोड़ी ने आखिरी दो सेटों में बेहतरीन प्रदर्शन किया और 5-3 के अंतर से मुकाबला अपने नाम कर लिया. इस जीत के साथ ही उन्होंने भारत के लिए एक और पदक पक्का कर दिया है. अब इस जोड़ी की नजरें फाइनल मुकाबले में चीन को हराकर देश के लिए दिन का दूसरा स्वर्ण पदक जीतने पर टिकी हैं. पूरे देश को इनकी इस ऐतिहासिक सफलता पर गर्व है.
एशियन गेम्स 2026, 14वां दिन लाइव अपडेट्स: रेसलिंग में दीपांशी राउंड ऑफ 16 में हारीं
रेसलिंग के महिला 60 किग्रा वर्ग के राउंड ऑफ 16 मुकाबले में भारत की दीपांशी को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा. उनका मुकाबला जापान की दिग्गज और खिताबी दावेदार यू सुसाकी से था. जापानी पहलवान के अनुभव और आक्रामक दांव-पेंच के आगे दीपांशी टिक नहीं सकीं और मुकाबले में हार गईं. हालांकि, उनके लिए मेडल की उम्मीदें अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं. यदि जापानी पहलवान सुसाकी फाइनल में पहुंच जाती हैं, तो दीपांशी को रिपेचेज दौर के जरिए कांस्य पदक जीतने का मौका मिल सकता है.
एशियन गेम्स 2026, 14वां दिन लाइव अपडेट्स: भारत के गोल्ड मेडल की संख्या 11 पर पहुंंची भारतीय महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम ने एशियाई खेलों में दक्षिण कोरिया को रोमांचक फाइनल में हराकर इतिहास रच दिया. इस खिताबी मुकाबले में 17 वर्षीय कुमकुम मोहोत ने असाधारण प्रदर्शन करते हुए टीम की जीत में मुख्य भूमिका निभाई. दबाव के पलों में शानदार संयम का परिचय देते हुए कुमकुम ने लगातार बेहतरीन शॉट लगाए और स्वर्ण पदक पक्का करने वाला निर्णायक निशाना साधा. इसके साथ ही, अंकिता भकत ने अपने अनुभव और निरंतरता का पूरा परिचय दिया, जबकि कीर्ति ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. सभी खिलाड़ियों के इस सामूहिक और बेहतरीन प्रयास के दम पर भारत ने यह ऐतिहासिक स्वर्ण पदक अपने नाम किया.
एशियन गेम्स 2026, 14वां दिन लाइव अपडेट्स: भारत की महिला आर्चरी टीम ने जीता गोल्ड
भारत ने तीरंदाजी महिला रिकर्व टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया. भारतीय महिलाओं ने फाइनल में वर्ल्ड चैंपियन कोरिया को हराया. भारत के इस एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल की संख्या 11 हो गई है.
एशियन गेम्स लाइव अपडेट्स
एशियन गेम्स 2026, 14वां दिन लाइव अपडेट्स: महिला रिकर्व टीम फाइनल में , पदक हुआ पक्का
भारतीय महिला रिकर्व आर्चरी टीम ने इतिहास रच दिया है. एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में उन्होंने चीन को हराकर पहली बार इस इवेंट के फाइनल में जगह बनाई है, जो भारतीय आर्चरी के लिए एक ऐतिहासिक पल है. अब स्वर्ण पदक के इस महामुकाबले में उनका सामना दुनिया की मजबूत टीम दक्षिण कोरिया से होगा. टीम के इस शानदार प्रदर्शन से पूरे देश में उत्साह का माहौल है और सभी की नजरें इस रोमांचक फाइनल मुकाबले पर टिकी हैं.
आर्चरी यानी तीरंदाजी में भारत के झोली में आज कुछ और गोल्ड मेडल आ सकते हैं, क्योंकि खेल के बारहवें दिन आर्चरी ने ही सबसे ज्यादा तीन गोल्ड दिलाकर देश को गौरवान्वित किया था और चौथा गोल्ड शूटिंग से आया था. आज जिस तरह के मुकाबले हैं, उसे देखकर पूरी उम्मीद है कि खिलाड़ी गुरुवार के दिन के प्रदर्शन को पीछे छोड़ते हुए भारत की स्थिति और बेहतर कर देंगे.


