Last Updated:
Rise & Fall season 2 ओटीटी शो ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ में ड्रामा लगातार बढ़ता जा रहा है. शो के कंटेस्टेंट्स के बीच दोस्ती और दुश्मनी दोनों देखने को मिल रही हैं. अब प्रियंका चाहर चौधरी और शहजाद पूनावाला के बीच हुई तीखी बहस चर्चा में है. दोनों के बीच बात इतनी बढ़ गई कि प्रियंका भावुक हो गईं. उन्होंने शहजाद के ‘गोल्ड डिगर’ वाले कॉमेंट पर कड़ी नाराजगी जताई. साथ ही कहा कि वह उस बात को रातभर अपने दिमाग से नहीं निकाल पाईं.
राइज एंड फॉल सीजन 2 में रोज नया ड्रामा देखने को मिल रहा है.
नई दिल्ली. ‘बिग बॉस’ फेम और टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी एक बार फिर रियलिटी शो के जरिए दर्शकों के बीच हैं. अमेजन प्राइम वीडियो और एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हो रहे रिएलिटी शो ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ में प्रियंका चाहर चौधरी और बीजेपी के पूर्व प्रवक्ता शहजाद पूनावाला के बीच ऐसा जुबानी जंग देखने को मिला, जिसने शो का पूरा माहौल गर्मा दिया है. शहजाद पूनावाला द्वारा ‘गोल्ड डिगर’ कहे जाने के बाद प्रियंका बेहद इमोशनल हो गईं और रात भर रोती रहीं.
लेटेस्ट एपिसोड में प्रियंका चाहर चौधरी, तेज प्रताप यादव और इरीना रुदाकोवा के बीच ‘अल्टीमेट रूलर’ बनने की होड़ चल रही थी. जब प्रियंका इस रेस से बाहर हुईं, तो शो के कंटेस्टेंट गौतम गुलाटी ने उनकी लॉयल्टी पर सवाल उठाया. इसी बात को पकड़कर शहजाद पूनावाला बार-बार गौतम के शब्दों को दोहराने लगे और प्रियंका को चिढ़ाने लगे.
कैसे हुआ प्रियंका और शहजाद का विवाद?
शहजाद पूनावाला इसी बातचीत के दौरान प्रियंका ने शहजाद को ‘मैनचाइल्ड’ कह दिया. शहजाद को यह बात पसंद नहीं आई. उन्होंने पलटवार करते हुए प्रियंका को ‘गोल्ड डिगर’ कह दिया. इस कॉमेंट के बाद मामला और गर्म हो गया. शुरुआत में प्रियंका ने शहजाद की बात को हंसी में टालने की कोशिश की. लेकिन अगले दिन उन्होंने स्वरा भास्कर से इस बारे में बात की. वह इस दौरान भावुक नजर आईं. प्रियंका ने कहा कि उन्हें रातभर नींद नहीं आई.
प्रियंका को पसंद नहीं आया ये कॉमेंट
प्रियंका ने कहा कि वह अपने परिवार को सपोर्ट करती हैं, ऐसे में उन्हें ‘गोल्ड डिगर’ कहना बेहद तकलीफ देने वाला था. प्रियंका ने शहजाद को जवाब देते हुए कहा कि वह ऐसा तमाचा मारकर जाएंगी कि उसकी गूंज यहां नहीं, बल्कि बाहर तालियों के रूप में सुनाई देगी. प्रियंका ने यह भी कहा कि किसी लड़की को एक टैग देकर उसकी छवि खराब करना आसान है. इमोशनल होकर उन्होंने दावा किया कि शहजाद की बात ने उनकी रात खराब कर दी.
शहजाद ने लगाया ‘विक्टिम कार्ड’ का आरोप
प्रियंका के बयान के बाद शहजाद ने भी पलटवार किया. उन्होंने उन पर विक्टिम कार्ड खेलने और अटेंशन लेने का आरोप लगाया. दोनों के बीच विवाद यहीं खत्म नहीं हुआ. प्रियंका ने शहजाद के पिछले विवादों का भी जिक्र किया और कहा कि वह शो में भी थप्पड़ खाने की बात कर रही हैं. ये पहली बार नहीं है, इससे पहले भी दोनों के रिश्ते में तनाव देखने को मिला था. शो की शुरुआत में प्रियंका और शहजाद एक-दूसरे के साथ नजर आए थे. लेकिन बाद में प्रियंका ने शहजाद के सीवेट तोमर को लेकर किए गए कमेंट्स पर सवाल उठाया था. इसके बाद दोनों के बीच दूरी बढ़ गई.
क्या है ‘राइज एंड फॉल’ का फॉर्मेट?
‘राइज एंड फॉल 2’ को वीरेंद्र सहवाग होस्ट कर रहे हैं. शो में 15 कंटेस्टेंट्स हिस्सा ले रहे हैं. इनमें प्रियंका चाहर चौधरी, शहजाद पूनावाला, गौतम गुलाटी, स्वरा भास्कर, करण पटेल और तेज प्रताप यादव समेत कई नाम शामिल हैं. कंटेस्टेंट्स को रूलर्स और वर्कर्स में बांटा गया है. रूलर्स पेंटहाउस में रहते हैं और फैसले लेते हैं. वहीं, वर्कर्स को टास्क के जरिए गेम में बने रहना होता है. शो 26 सितंबर से स्ट्रीम हो रहा है. नए एपिसोड रोजाना दोपहर 12 बजे प्राइम वीडियो और एमएस प्लेयर्स पर उपलब्ध होता है.
About the Author
.jpg?impolicy=website&width=52&height=52)
15 साल पहले पत्रकारिता से शुरू हुआ शिखा पाण्डेय का सफर आज भी उसी जुनून के साथ जारी है. दिसंबर 2019 में न्यूज18 हिंदी से जुड़ने के बाद वह चीफ सब एडिटर के रूप मे…
और पढ़ें


